एक्सप्लोरर

KBC 10: ऑटो ड्राइवर का बेटा बना लखपति, पढ़ाई के लिए बेचे पापड़

दीपक की कहानी काफी भावुक करने वाली रही. उन्होंने मां-पापा के साथ काम में हाथ बंटाते हुए अपनी पढ़ाई पूरी की है. दीपक के बारे में उनकी मां ने बताया कि पढ़ाई के साथ दीपक ने एक दिन में कई किलो पापड़ बनाए हैं, ताकि वो अपनी मां की मदद कर सकें.

मुंबई: मशहूर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 10वां सीजन फैंस के दिलों पर राज कर रहा है. दर्शकों का उत्साह उस वक्त और भी ज्यादा बढ़ गया जब हॉट सीट पर बैठने मुंबई के दीपक भोंडावले पहुंचे. दीपक एक इंस्ट्रुमेंटल इंजीनियर हैं. दीपक के पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं और उनकी मां पापड़ बेचकर घर का खर्चा चलाती हैं. 12 सवालों के सही जवाब देकर 12 लाख 50 हजार जीतने वाले दीपक अभी भी शो में बने हुए हैं. गेम शो के दौरान समय खत्म होने के चलते वो अगले दिन भी शो का हिस्सा रहेंगे. दीपक की कहानी काफी भावुक करने वाली रही. उन्होंने मां-पापा के साथ काम में हाथ बंटाते हुए अपनी पढ़ाई पूरी की है. दीपक के बारे में उनकी मां ने बताया कि पढ़ाई के साथ दीपक ने एक दिन में कई किलो पापड़ बनाए हैं, ताकि वो अपनी मां की मदद कर सकें. अपनी गरीबी का जिक्र करते हुए दीपक ने कहा कि पैसों की तंगी की वजह से वो कई बार लॉटरी के टिकट भी खरीदते थे. इसी दौरान एक दिन उनके पिता ने उनकी पैंट की जेब में लॉटरी का टिकट देख लिया, जिसके कारण वो दीपक पर खूब गुस्सा हुए. दीपक बताते हैं इसके बाद उन्होंने कभी भी लॉटरी का टिकट नहीं खरीदा. आपको बता दें अपनी सूझ-बूझ से सभी सवालों का जवाब देते हुए दीपक ने अबतक 12 लाख 50 हजार की रकम जीत ली है. 12वें सवाल के जवाब के लिए दीपक ने एक्सपर्ट की राय ली. ऑडियंस पोल, एक्सपर्ट की राय और 50:50 लाइफलाइन समेत दीपक ने अबतक तीन लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया है. अब 25 लाख के सवाल के लिए उनके पास सिर्फ एक लाइफलाइन बची है. देखना होगा दीपक आगे कितनी धनराशि जीतते हैं. KBC 10: ऑटो ड्राइवर का बेटा बना लखपति, पढ़ाई के लिए बेचे पापड़ दीपक ने बताया कि जीती हुई रकम से वो अपने घर का लोन चुकाएंगे. इस रकम से वो अपने मां-बाप को देवस्थानों के दर्शन कराना चाहते हैं. दीपक ने कहा अब वो अपने मां-बाप को काम नहीं करने देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, मुसीबत में फंसीं 'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट
मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, जानें क्या है मामला?
‘मेरे पेट डॉग को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा?’, रितिका ने अनुराग पर लगाए कई आरोप
‘मेरे पेट डॉग को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा?’, रितिका ने अनुराग पर लगाए कई आरोप
वायरल किसिंग वीडियो पर अपूर्वा मुखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बताया- 'मैं रोए जा रही थी'
वायरल किसिंग वीडियो पर अपूर्वा मुखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बताया- 'मैं रोए जा रही थी'
'बिग बॉस' फेम अर्चना गौतम के कैफे में दिन दहाड़े चोरी, पूरा कैश काउंटर उठा ले गया चोर
'बिग बॉस' फेम अर्चना गौतम के कैफे में दिन दहाड़े चोरी, पूरा कैश काउंटर उठा ले गया चोर

वीडियोज

खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget