एक्सप्लोरर

KBC 17: पहले ही हफ्ते में मिल गया सीजन का पहला करोड़पति, 7 करोड़ पर टिकीं निगाहें

KBC 17: कौन बनेगा करोड़पति 17 को शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और इसे अपना पहला करोड़पति भी मिल गया है. उत्तराखंड के आदित्य कुमार ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं.

अमिताभ बच्चन का क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 के साथ वापस आ गया है. शो का नया सीजन 11 अगस्त से शुरू हो गया है. शो के पहले ही हफ्ते में कई ऐसे पल देखने को मिले हैं जिससे लोगों में और एक्साइटमेंट बढ़ गया है. इस सीजन की खास बात ये है कि इसे पहले ही हफ्ते में पहला करोड़पति मिल गया है. जिसका प्रोमो भी चैनल ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. शो का पहले करोड़पति उत्तराखंड के आदित्य कुमार हैं. 

आदित्य कुमार शो के पहले करोड़पति हैं. खास बात ये है कि वो 7 करोड़ का जैकपॉट सवाल के लिए भी कोशिश करेंगे. हालांकि वो 7 करोड़ जीत पाते हैं या नहीं इसके लिए तो एपिसोड के आने का इंतजार करना पड़ेगा. प्रोमो देखने के बाद से लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा बढ़ गई है.

7 करोड़ का सवाल खेलेंगे आदित्य
शो के प्रोमो में आदित्य अमिताभ बच्चन से बात करते नजर आ रहे हैं. वो अपने कॉलेज के दिनों के याद करके उसके बारे में बताते हैं. उन्होंने बताया कि एक बार कॉलेज के दिनों में दोस्तों के साथ प्रैंक किया था. उन्होंने कहा- 'कॉलेज के दिनों में मैंने अपने सभी दोस्तों को बताया था कि मैं केबीसी के लिए सिलेक्ट हो गया हूं और मैंने पूरे एक हफ्ते तक यही प्रैंक किया. मैंने उन्हें बताया कि केबीसी की टीम एक हफ्ते में वीडियो शूट करने आएगी, तो सब तैयार हो गए. किसी ने नई पैंट बनवाई, तो किसी ने नई शर्ट. एक हफ्ते बाद, जब उन्होंने मुझसे पूछा कि कोई क्यों नहीं आया, तो मैंने उन्हें बताया कि मैं मजाक कर रहा था. इस बार जब मुझे कॉल आया तो किसी ने विश्वास नहीं किया. जब मैंने उन्हें मैसेज दिखाया तब उन्होंने विश्वास किया.' इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा- 'पहुंचा ही नहीं, बहुत ऊपर पहुंच गए हैं आप.' 

आगे आदित्य अमिताभ बच्चन से कहते हैं कि सर विश्वास नहीं हो रहा है. इस पर बिग बी कहते हैं आप ऊपर तक जाएंगे सात करोड़. आदित्य 7 करोड़ का सवाल खेलकर रिस्क लेने वाले हैं. अब वो जीत पाते हैं या नहीं ये देखना होगा.

ये भी पढ़ें: Ashneer Grover के शो Rise and Fall में धनाश्री की एंट्री कंफर्म!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget