एक्सप्लोरर

KBC 13: केबीसी के सेट पर 4 घंटे लेट पहुंचे Kapil Sharma, Amitabh Bachchan ने कर दी उनकी जमकर खिंचाई

Kapil Sharma And Sonu Sood In KBC 13: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के शानदार शुक्रवार के नए एपिसोड में कॉमेडी की जबर्दस्त तड़का देखने को मिलेगा.

Kapil Sharma And Sonu Sood In KBC 13: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के शानदार शुक्रवार के नए एपिसोड में कॉमेडी की जबर्दस्त तड़का देखने को मिलेगा, क्योंकि इस स्पेशल एपिसोड में महानायक के सामने कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा और अभिनेता सोनू सूद दिखाई देंगे. कपिल शर्मा इस एपिसोड में अपने जबर्दस्त सेंस ऑफ ह्यूमर से सबको खूब हंसाएंगे. इस बीच अपनी लेटलतीफी के लिए मशहूर कपिल शर्मा की अमिताभ ने भी खिंचाई कर दी. कपिल शो के सेट पर तय समय से साढ़े चार घंटे लेट पहुंचे थे. 

अमिताभ ने की कपिल शर्मा की खिंचाई

कपिल शर्मा और सोनू सूद स्पेशल शानदार शुक्रवार के इस एपिसोड का प्रोमो सामने आया है. जिसमें कपिल शर्मा कॉमेडी के साथ-साथ अपनी आवाज का जादू भी बिखेरेंगे. कपिल ने शो में रिमझिम गिरे सावन गाना भी गुनगुनाया. इसके बाद कपिल और सोनू हॉट सीट पर बैठे दिखते हैं, तभी अमिताभ उनकी खिंचाई करते हुए कहते हैं कि आज आप बिल्कुल अपने टाइम पर आएं हैं. आपको हमे मिलना था बारह बजे पर ठीक साढ़े चार बजे आप यहां आए हैं. इस पर कपिल हंसने लगते हैं. 

शो में लगा हंसी ठहाकों का तड़का

इसके बाद सोनू सूद और कपिल शर्मा शोले फिल्म का सीन रिक्रिएट करते हैं. कपिल शर्मा अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के स्टाइल में बसंती बनते हैं और सोनू सूद अमिताभ के स्टाइल में पूछते हैं कि "तुम्हारा नाम क्या है बसंती," इस पर वो तपाक से बोलते हैं "बसंती होगी तुम्हारी भौजी.." ये सुनते ही सब लोग तालियां बजाने लगते हैं. इसके आगे भी कपिल अमिताभ की भी नकल करते हुए दिखाई देते हैं. 

देर से आने के लिए मशहूर हैं कपिल शर्मा

दरअसल कपिल शर्मा शो पर लेट आने के लिए मशहूर है. वो द कपिल शर्मा शो के शूटिंग के लिए भी टाइम से नहीं पहुंचते हैं. अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान जैसे गेस्ट भी उनका काफी लंबा इंतजार कर चुके हैं. एक रिपोर्ट में तो ये भी दावा किया गया था कि खुद अमिताभ भी उनके इस व्यवहार की वजह से शूटिंग रद्द कर चुके हैं. वहीं सोनू सूद गरीबों के मसीहा के नाम से मशहूर हैं, कोरोनाकाल में उन्होंने कई प्रवासियों की मदद की थी.  

ये भी पढ़ें..

Katrina Kaif And Vicky Kaushal Roka: विक्की कौशल की दुल्हनिया बनने को तैयार कैटरीना कैफ! इस स्टार के घर पर हुई पहली रस्म

जब बच्चे पूछते हैं कि हमारा धर्म क्या है-हिंदू या मुस्लिम? तो जानिए Shahrukh khan देते हैं क्या जवाब?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget