एक्सप्लोरर

KBC 16: अमिताभ बच्चन का अपने भाई अजिताभ संग कैसा है रिश्ता? बिग बी बोले- 'लड़ाई झगड़ा हो तो वो धमकी...'

KBC 16: अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में अपने छोटे भाई अजिताभ संग अपने रिश्ते को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे से खूब बातें शेयर करते थे.

KBC 16: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं. वे छोटे पर्दे पर भी अपने क्विज शो से धमाल मचाए रहते हैं. फिलहाल बॉलीवुड के शहंशाह कौन बनेगा करोड़पति 16 के होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं. इस शो में बिग बी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अनसुने किस्से भी शेयर करते रहते है. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपने भाई अजिताभ बच्चन के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की.

अमिताभ बच्चन के अपने भाई अजिताभ बच्चन संग कैसे हैं रिलेशन?
हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर पहुंचे एक कंटेस्टेंट ने अपने भाई-बहन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन से पूछा कि वे अपने भाई अजिताभ बच्चन के साथ किस तरह का रिश्ता शेयर करते हैं. इस पर अमिताभ ने खुलासा किया कि वह और उनका भाई हर दूसरे भाई-बहन की जोड़ी की तरह करीब है. दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत सारे राज शेयर करते थे, जिन्हें वे अपने माता-पिता के साथ साझा नहीं कर पाते थे.

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि कई बार उनके और उनके भाई के बीच लड़ाई होती थी. इस दौरान, वे एक-दूसरे को डराने के लिए अपने माता-पिता के सामने उनके सीक्रेट का खुलासा करने की धमकी देकर एक-दूसरे को ब्लैकमेल करते थे. बता दें कि अजिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन के छोटे भाई हैं.

 

अमिताभ बच्चन को छोटे भाई अजिताभ ने दी थी ये सलाह
कौन बनेगा करोड़पति 15 के फैमिली स्पेशल वीक के दौरान भी अमिताभ बच्चन ने अपने भाई अजिताभ बच्चन के बारे में एक खास किस्सा शेयर किया था. अमिताभ ने बताया था कि उनके एक्टिर करियर के लिए उनके छोटे भाई ने काफी कीमती सलाह दी थी. अमिताभ ने कहा था, “देखिए मैं आपको बताता हूं, जैसे भाई बहनों में या दो भाइयों का रिश्ता होता है ना, जो छोटा होता है कहीं ना उसके लिए एक सुरक्षात्मक वातावरण बनाते हैं हमलोग कि उसकी देख रेख करते रहे. हम लोग नौकरी कर रहे थे कोलकाता में, उन्होंने हमारी तस्वीर ली या भेज दिया एक प्रतियोगिता में. कहा की देखो तुम्हें फिल्मो में जाना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: GOAT Box Office Collection Day 6: ‘गोट’ कर रही धुआंधार कमाई, 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने से रह गई बस इतनी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget