एक्सप्लोरर

Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office Collection Day 13: 'गदर 2' की तूफानी रफ्तार होने लगी अब कम, OMG 2 की भी घट गई कमाई, जानें-13वें दिन का कलेक्शन

Gadar 2 vs OMG 2 BO Collection: सनी की 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं अक्षय की फिल्म भी 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. वहीं अब इन दोनों फिल्मों की कमाई घट रही है.

Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office Collection Day 13 : सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर पीरियड एक्शन ड्रामा ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘ओएमजी 2’  बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से शानदार परफॉर्म कर रही हैं.  11 अगस्त को रिलीज हुई ये दोनों फिल्में लगातार अपनी कमाई में करोड़ों जोड़ रही हैं. हालांकि सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ कमाई के मामले में ‘ओएमजी 2’ से काफी आगे है. वहीं एक बड़ी क्लैश के बावजूद, दोनों फिल्में रिकॉर्ड बना रही हैं और टिकट विंडो पर मजबूत बनी हुई हैं. लेकिन अब इन दोनों ही फिल्मों की कमाई की रफ्तार कम हो रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के 13वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘गदर 2’ ने रिलीज के 13वें दिन कितने करोड़ कमाए?
‘गदर 2’ ने रिलीज के महज 12 दिन बाद ही बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म के कई रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और ये अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. फिल्म को पहले दिन से दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है जिसने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया है.  'ओएमजी 2' और 'जेलर' के साथ रिलीज होने के बावजूद, 'गदर 2' इन दो टॉप रेटेड फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही और इतिहास में सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 13वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने रिलीज के 13वें दिन 10.40 करोड़ रुपयों की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘गदर 2’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 411.10 करोड़ रुपये हो गई है.

‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के 13वें दिन कितने करोड़ कमाए?
अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ को पहले दिन से ही सनी देओल की 'गदर 2' से क्लैश करना पड़ रहा है. सनी की 'गदर 2' की आंधी के आगे भी ‘ओएमजी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है और इसने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट भी दर्ज की जा रही है. इस बीच फिल्म की रिलीज के 13वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 3 करोड़ का कारोबार किया है.
  • इसी के साथ ‘ओएमजी 2’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 123. 72 करोड़ रुपये हो गई है.

‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज का पड़ेगा ओएमजी2-गदर 2 की कमाई पर असर
कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में एक और हिट फिल्म का सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल 2’ रिलीज हो रहा है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर पहले से धुंधाधार कमाई कर रही ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ की कमाई पर आयुष्मान खुराना की फिल्म की रिलीज से क्या असर पड़ेगा ये देखने वाली बात होगी. फिलहाल जहां ‘गदर 2’ 500 करोड़ का टारगेट पार करने की और बढ़ रही है तो वहीं अक्षय की फिल्म ‘ओएमजी 2’ भी 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए जद्दोजहद कर रही है.
ये भी पढ़ें:-Chandrayaan 3 Landing on Moon: भारत ने चांद पर फहराया तिरंगा, खुशी से झूम उठे टीवी सेलेब्स, रूपाली गांगुली से लेकर एल्विश यादव ऐसे मना रहे जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office: 'राजा शिवाजी' का दबदबा बरकरार, 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही 'मोर्टेल कॉम्बेट', जानें बाकी का हाल
'राजा शिवाजी' का दबदबा बरकरार, 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही 'मोर्टेल कॉम्बेट', जानें बाकी का हाल
बंगाल में 'आखिरी सवाल' की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- 'बंगाल फाइल्स भी आएगी'
बंगाल में 'आखिरी सवाल' की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- 'बंगाल फाइल्स भी आएगी'
Raja Shivaji Box Office: मराठी सिनेमा में इतिहास रचने वाले हैं रितेश देशमुख, 'सैराट' तो पछाड़ने से बस इतना दूर
'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस: मराठी सिनेमा में इतिहास रचने वाले हैं रितेश देशमुख, 'सैराट' तो पछाड़ने से बस इतना दूर
Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म, टॉप-5 में दो फ्लॉप मूवीज
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म, टॉप-5 में दो फ्लॉप मूवीज

वीडियोज

Bollywood News: जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की फिल्म को लेकर बढ़ा बज, बर्थडे पर आएगा 3 मिनट का धमाकेदार वीडियो (14.05.26)
Man Atisundar: Radhya का टूटा दिल, Pratham की मजबूरी! क्या शादी से पहले बेनकाब होगी Niharika?
Toyota Camry Hybrid लेने का सबसे सही वक्त | #toyota #camry #toyotacamry #autolive
इस हफ्ते Entertainment का Mega Blast, OTT और थिएटर्स पर रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में और Web Series
Dhurandhar के लिए रुक गई थी Funding! Ranveer Singh-Aditya Dhar ने लगाए अपने पैसे

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
UPSC CSE 2026: यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
Embed widget