एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan से दिल की बात करके रेमो डिसूजा का दिन हो जाता है खास, KBC 14 में कही ये बात

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से मिलवाया. रेमो ने बिग बी संग अपने बॉन्ड के बारे में बताया.

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज बेस्ड रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 14वां सीजन चल रहा है. हाल ही में, इसका जूनियर एपिसोड प्रसारित हो रहा था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं. छोटे-छोटे बच्चों ने अपने दिमाग और हुनर से दर्शकों को इंप्रेस कर दिया था. होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर कंटेस्टेंट को उनके फेवरेट स्टार से मिलवाते हैं. हाल ही में, 11 साल की अन्वीषा त्यागी को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से मिलवाया.

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के हालिया एपिसोड में पहुंची अन्वीषा त्यागी ने बताया कि, वह कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) को एडमायर करती हैं. वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं. शो में बिग बी उन्हें सरप्राइज देते हैं और रेमो डिसूजा से वर्चुअली मिलवाते हैं. वीडियो मैसेज में रेमो अपनी लिटिल फैन को गेम के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी देते हैं.

रेमो डिसूजा ने बिग बी के लिए कही प्यारी बात

अपने फैन से मिलकर जहां रेमो डिसूजा काफी खुश नजर आए और उन्होंने अन्वीषा को चियर-अप किया. साथ ही कहते हैं कि, उन्होंने अन्वीषा का डांस वीडियो देखा है, जो बहुत अच्छा है. वहीं, वह बिग बी के बारे में भी बात करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी के कुछ बेहतरीन काम आपके साथ किए हैं सर. जब भी मैं आपके साथ काम करता हूं तो यह हमेशा मेरे दिल के करीब होता है. जब भी मैं आपसे मिलता हूं या आपसे बात करता हूं, तो मेरा दिन बहुत अच्छा होता है.”

बिग बी ने कंटेस्टेंट को दी एक्टिंग टिप्स

अमिताभ बच्चन ने अन्वीषा को एक्टिंग टिप्स भी दी है. उन्होंने कहा कि, अन्वीषा को एक नया मोबाइल लाना चाहिए और अपनी एक्टिंग, कविता व डायलॉग्स को रिकॉर्ड करना चाहिए. अगर वह ऐसा हर रोज करती हैं तो वह खुद में सुधार कर पाएंगी. बिग बी ने एक्टिंग फील्ड में डांस की इंपोर्टेंस पर भी बात की. उन्होंने कहा कि, अगर डांस अच्छा है तो लोग उसे देखने के लिए भी थिएटर में जाते हैं. इसलिए डांस के लिए एक अच्छा गुरु होना बहुत जरूरी है, जैसे रेमो डिसूजा.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल के पीछे पड़े भिड़े, माधवी और सोनू ने किया इमोशनल ब्लैकमेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्वेता तिवारी के ऑनलाइन ऑर्डर में मिला कॉकरोच, एक्ट्रेस ने तुकाराम मुंडे से पूछा- 'आप कहां हैं?'
श्वेता तिवारी के ऑनलाइन ऑर्डर में मिला कॉकरोच, एक्ट्रेस ने तुकाराम मुंडे से पूछा- 'आप कहां हैं?'
TV Serial Spoilers: वसुंधरा ने अनुपमा को दिया पैसों का लालच, अनु संग प्यार में डूबे आर्यवर्धन की बढ़ेगी मुश्किलें
वसुंधरा ने अनुपमा को दिया पैसों का लालच, अनु संग प्यार में डूबे आर्यवर्धन की बढ़ेगी मुश्किलें
'प्रेग्नेंट होते ही 2 शो से बाहर कर दिया', मिनी माथुर ने खोला ग्लैमर इंडस्ट्री का काला सच
'प्रेग्नेंट होते ही 2 शो से बाहर कर दिया', मिनी माथुर ने खोला ग्लैमर इंडस्ट्री का काला सच
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर, दिया हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget