एक्सप्लोरर

क्या KBC 14 को मिलेगी दूसरी करोड़पति? 75 लाख के सवाल पर अटकी कंटेस्टेंट को बिग बी ने दी ये सलाह

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के अपकमिंग एपिसोड में एक कंटेस्टेंट करोड़पति बनने के बस एक कदम दूर है. 75 लाख रुपये के सवाल पर कंटेस्टेंट काफी कंफ्यूज नजर आईं.

Kaun Banega Crorepati 14 Promo : सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इस शो में आने के लिए देश की जनता बेताब रहती है. हर कोई कड़ी मेहनत करके इस मंच पर आकर करोड़पति बनने का सपना देखता है. ऐसे कई कंटेस्टेंट्स हैं, जो केबीसी के मंच पर करोड़पति बनने का ख्वाब लेकर आए, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हो सका. इस सीजन में अभी तक एक कंटेस्टेंट करोड़पति बन पाईं. अब लगता है कि, इस सीजन को दूसरी करोड़पति भी मिलने वाली है.

दरअसल, केबीसी 14 (KBC 14) के अपकमिंग एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने वाली कंटेस्टेंट सोनू भारती हॉटसीट पर बैठी नजर आएंगी. सोनू राजस्थान की रहने वाली हैं और एक सरकारी बैंक में हेड कैशियर हैं. सोनू केबीसी के मंच पर अपनी सूझ बूझ के साथ 50 लाख रुपये तक की प्राइज मनी जीत जाती हैं, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि वह करोड़पति बन पाती हैं या नहीं.

75 लाख के सवाल पर अटकी कंटेस्टेंट
सोनी चैनल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो शेयर किया है. वीडियो में होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कंटेस्टेंट सोनू को खुशी के साथ अनाउंस करते हैं कि, वह 50 लाख रुपये जीत गई हैं. इसके बाद बिग बी उनसे 75 लाख रुपये के लिए 15वां सवाल पूछते हैं. इस सवाल का जवाब उनके पास नहीं होता है. वह काफी कंफ्यूज नजर आईं. हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बार-बार खुद को मोटिवेट करती दिखीं. उनके जेस्चर से लगता है कि, वह इस सवाल का जवाब जरूर देंगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

बिग बी ने दी चेतावनी
75 लाख रुपये के लिए पूछे गए सवाल तक कंटेस्टेंट के पास कोई लाइफलाइन भी नहीं बचती है. वह बार-बार कहती हैं कि, रिस्क बहुत हाई है. थोड़ा और सोचने पर खुद को मोटिवेट करती हैं. इस पर बिग बी उनसे कहते हैं, “चेतावनी तो हम देते रहते हैं कि, कोई लाइफलाइन नहीं है आपके पास.” अब देखना होगा कि, सोनू इस सवाल का जवाब दे पाती हैं या नहीं.

बता दें कि, केबीसी 14 में कविता चावला ने 1 करोड़ रुपये जीते थे. उनके बाद शाश्वत गोयल ने भी 1 करोड़ रुपये जीते, लेकिन 7.5 करोड़ रुपये के गलत जवाब के चलते उनका करोड़पति बनने का सपना टूट गया था. वह 75 लाख रुपये की धनराशि घर ले जा सके थे.

यह भी पढ़ें- KBC 14: पत्नी जया बच्चन के सोने के बाद टीवी देख पाते हैं Amitabh Bachchan? जानें बिग बी ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget