एक्सप्लोरर

हुमा कुरैशी की वेब सीरिज 'लैला' देखना चाहती हैं फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढा, दिया ये बयान

अभिनेत्री हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'लैला' को काफी पसंद किया जा रहा है. इसे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इसे लेकर फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढा ने कहा कि वो भी इसे देखना चाहतीं हैं.

लंदन: फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढा अभी तक हुमा कुरैशी की 'लैला' नहीं देख सकीं हैं, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें इसके बारे में काफी अच्छी बातें सुनने को मिली हैं और वह जल्द ही इसे देखना चाहती हैं. गुरिंदर चड्ढा के दोस्त इस सीरीज के दूसरे भाग की मांग कर रहे हैं. चड्ढा ने शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया, "अपने दोस्तों के साथ लंच कर रही हूं, जो तुम्हारे सीरीज 'लैला' के बारे में बात कर रहे हैं. उन्हें यह बेहद पसंद आई और वे इसका सीक्वल चाहते हैं! बधाई हो. मुझे यह देखनी चाहिए."

इस नेटफ्लिक्स सीरीज को देखने के लिए समय न मिलने के पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा, "थोड़ी व्यस्तता थी."

चड्ढा के इस पोस्ट के जवाब में हुमा ने कहा, "हे भगवान! इसका मतलब बहुत कुछ है. हमेशा की तरह ढेर सारा प्यार. जीसी (गुरिंदर चड्ढा) ने कहा है हमें सीजन 2 बनाना चाहिए. दीपा मेहता, नेटफ्लिक्स इंडिया क्या कोई सुन रहा है?"

'लैला' प्रयाग अकबर के 2007 में आए उपन्यास पर आधारित है और उपन्यास व सीरीज का नाम भी एक है. इसमें अवांछनीय स्थितियों और आर्यावर्त की काल्पनिक दुनिया में भयावह अनुभवों के बीच अपनी खोई हुई बेटी के लिए हुमा के केरेक्टर शालिनी के संघर्ष को दिखाया गया है. इस सीरिज के छह एपिसोड में अधिनायकवादी शासन, वर्ग और धार्मिक विभाजन और पर्यावरण संकट के मुद्दों को भी दिखाया गया है.

इस कार्यक्रम के बारे में हुमा ने बताया था, "यह सफर मेरे लिए काफी संतोषजनक रहा. मैंने इससे पहले इस तरह के किसी सशक्त किरदार को नहीं निभाया था. इस किरदार के साथ एक कलाकार के तौर पर मैंने खुद को आगे बढ़ाया है. मुझे इस कहानी के तह तक जाना पड़ा था."

हुमा ने आगे यह भी कहा, "ऑन स्क्रीन एक मां के किरदार को निभाना काफी कठिन रहा, क्योंकि यह केवल एक मां बनने के बारे में नहीं था, बल्कि इससे भी बढ़कर शालिनी के गुणों को अपने अंदर लाना था, जो अपनी बच्ची को पाने के लिए बुराइयों से लड़ती है. शालिनी के किरदार को सही ढंग से निभाने के लिए मुझे काफी तैयारी करनी पड़ी."

सास बहू और साजिश (23.06.2019): देखिए आज का फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget