एक्सप्लोरर

हिना खान ने फिर की ब्रेस्ट कैंसर को लेकर पोस्ट, बोलीं- 'यह भी गुजर जाएगा, हर मैदान फतेह कर लूंगी'

Hina Khan Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान ने अब एक नई पोस्ट की है. जानिए उन्होंने दुख की घड़ी के बीच अपनी बीमारी को लेकर क्या कहा.

Hina Khan Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने अपने फैंस को यह दुःखद खबर सुनाते हुए कहा था कि वे बिलकुल ठीक हैं और उनका इलाज शुरू हो चुका है. इसके बाद एक्ट्रेस को फैंस और सेलेब्स ने हिम्मत दी थी.

हिना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी के बारे में बताकर हर किसी को हैरान कर दिया था. लेकिन एक्ट्रेस ने इस दौरान हिम्मत से काम लिया. इस दुःख की घड़ी में वे मजबूती के साथ बीमारी के सामने डटी हुई है. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी पर फिर से खास बात कही है.

हिना खान बोलीं- हर मैदान फतेह कर लूंगी

ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी हिना खान का हौंसला कम नहीं हुआ है. गंभीर बीमारी का शिकार होने के बाद भी वे काफी स्ट्रॉन्ग बनी हुई हैं. उन्होंने अब कहा है कि वे इस बीमारी से जीत जाएगी. यह समय भी गुजर जाएगा. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है कि, 'यह भी गुजर जाएगा.'

हिना खान ने फिर की ब्रेस्ट कैंसर को लेकर पोस्ट, बोलीं- 'यह भी गुजर जाएगा, हर मैदान फतेह कर लूंगी

इस इंस्टा स्टोरी के बैकग्राउंड में रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' का गाना 'कर हर मैदान फतेह' बज रहा है. इसके जरिए एक्ट्रेस कहना चाह रही है कि, वे अपनी ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी में जीतकर आएगी. इस बीमारी पर वे फतेह पा लेंगी. फिलहाल उनका इलाज जारी है. बता दें कि एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं.

हिना ने शेयर की थी यह पोस्ट

हिना ने 28 जून को इंस्टाग्राम पर ब्रेस्ट कैसंर की जानकारी देते हुए पोस्ट की थी. उन्होंने लिखा था कि, 'मैं सभी अफवाहों को एड्रेस करना चाहती हूं. मैं अपने फैंस और जो मुझसे प्यार करते हैं और केयर करते हैं उन्हें कुछ जरुरी न्यूज बताना चाहती हूं कि मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. इस चैलेंजिंग बीमारी के बावजूद मैं सभी को ये बताना चाहती हूं कि मैं ठीक कर रही हूं. मैं मजबूत, दृढ़ निश्चय और इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हूं. मेरा इलाज शुरू हो गया है. मैं इससे लड़ने के लिए जो जरुरी है वो सबकुछ करने के लिए तैयार हूं.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

उन्होंने आगे लिखा था कि, 'मैं अपने फैंस से इस समय में प्राइवेसी और रिस्पेक्ट की रिक्वेस्ट कर रही हूं. मैं आपके प्यार की तारीफ करती हूं. इस निगेटिव जर्नी में आपके पर्सनल एक्सपीरियंस और सपोर्टिव सजेशन मेरे लिए पूरी दुनिया है. मेरी फैमिली और मैं पूरी तरह से पॉजिटिव हैं. हमें उम्मीद है कि मैं इससे बाहर निकलूंगी. कृपया आपका प्यार और दुआएं भेजें.'  

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली थी खास पहचान

हिना खान को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से खास पहचान मिली थी. अपने डेब्यू सीरियल में उन्होंने अक्षरा नाम का किरदार निभाया था. वहीं एक्ट्रेस ने कई सीरियल्स में कैमियो भी किया है. वे रियलिटी शो बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा हिना ने फिल्मों में भी काम किया है

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD के हुए फैन तो खरीद सकते हैं फेवरेट कैरेक्टर्स वाले को-ऑर्ड सेट! कुछ ही घंटों के लिए मिल रहा मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप लोगों के लिए बुरा लग रहा है...', गौरव खन्ना के तलाक पर हिना-रुबीना के कमेंट से भड़के अनुज सचदेवा
'आप लोगों के लिए बुरा लग रहा है...', गौरव खन्ना के तलाक पर हिना-रुबीना के कमेंट से भड़के अनुज सचदेवा
TV Serial Spoilers: मां अनुपमा के लिए श्रुति से भिड़ेगी राही, देव ने तबाह किए वसुधा के सारे सपने
मां अनुपमा के लिए श्रुति से भिड़ेगी राही, देव ने तबाह किए वसुधा के सारे सपने
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? दिलीप जोशी के शो छोड़ने की खबरों पर मेकर्स ने दी सफाई
'तारक मेहता' नहीं छोड़ रहे दिलीप जोशी, शो छोड़ने की खबरों को मेकर्स ने बताया अफवाह

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget