एक्सप्लोरर

चंदू चायवाला ने आखिर क्यों छोड़ा कपिल शर्मा शो? Chandan Prabhakar ने खुद बताई असली वजह

Chandan Prabhakar:'द कपिल शर्मा शो' में चंदू चायवाला का रोल निभाने वाले अभिनेता चंदन प्रभाकर ने भी कपिल का साथ छोड़ दिया है. उनके अलावा कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह की भी शो से छुट्टी हो चुकी है.

Chandan Prabhakar Quit Kapil Sharma Show: सोनी टीवी के सुपरहिट शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का नया सीजन आ चुका है. शो में इस बार नए कलाकार नजर आ रहे हैं. कृष्णा अभिषेक, अली असगर, भारती सिंह, उपासना सिंह और सुनील ग्रोवर अब कपिल की कॉमेडी टीम का हिस्सा नहीं हैं. इतना ही नहीं शो में 'चंदू चायवाला (Chandu Chaiwala)' का रोल निभाने वाले कॉमेडियन और एक्टर चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) ने भी रातों रात 'द कपिल शर्मा' शो छोड़ दिया है. चंदन के शो छोड़ने पर मीडिया में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही रही थीं. ऐसे में अब खुद चंदन ने शो छोड़ने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

चंदन प्रभाकर,  (Chandan Prabhakar After Quitting Kapil Sharma Show)  ने खुलासा किया है कि वो कपिल शर्मा शो से अचानक क्यों गायब हो गए. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए चंदन प्रभाकर ने कहा, 'मैं बीते 5 सालों से द कपिल शर्मा शो का हिस्सा हूं. समय का अभाव होने की वजह से मैंने 'द कपिल शर्मा शो' से ब्रेक लेने का फैसला किया है.'

चंदू ने आगे बताया कि, 'मुझे लगता है कि लंबे समय से मैं कपिल के शो में काम कर रहा हूं और इसकी वजह से बाकी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान नहीं दे पा रहा था. बाकी प्रोजेक्ट्स में काम करना भी काफी जरूरी है. मैं किसी वेब शो में काम करने की कोशिश कर रहा हूं. इसके अलावा मैं अपने परिवार को समय भी देना चाहता हूं.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chandan Prabhakar (@chandanprabhakar)

चंदन के बयान से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शो के सेट पर कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर के बीच झगड़ा (Chandan Prabhakar And Kapil Sharma Fight) हुआ था. दूसरी तरफ चंदन भी नए सीजन के लिए अपनी फीस बढ़ाने की मांग कर रहे थे. हालांकि चंदन प्रभाकर ने इन मीडिया रिपोर्ट्स को झूठा बताकर खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा कि, मैंने केवल ब्रेक लिया है, इसका मतलब ये नहीं है कि मेरा कपिल के साथ झगड़ा हो गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chandan Prabhakar (@chandanprabhakar)

बता दें कि, इस बार कपिल शर्मा की टीम में कई नए कलाकार शामिल हुए हैं. इसमें इश्तियाक खान (Ishtiyak Khan), सिद्धार्थ सागर (Siddharth Sagar), सृष्टि रोडे (Srishty Rode), श्रीकांत जी मस्की (Shrikant G Maski) नजर आएंगे. इनके अलावा कपिल के शो में सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti), कीकू शारदा (Kiku Sharda) और अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) तो पहले से ही शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'मैं तारा के लिए खुद कुछ करना चाहती हूं...' तलाक के बाद माही विज ने जय भानुशाली से क्यों नहीं ली एलिमनी?
क्या माही विज ने तलाक के बाद जय भानुशाली से ली एलिमनी? खुद बताया सच
'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget