एक्सप्लोरर

Celebrity MasterChef छोड़ने के बाद बुरी तरह से ट्रोल हुईं Dipika Kakar, यूजर्स बोले - ‘अब दर्द कहां गया’

Dipika Kakar Trolled: कुकिंग रिएलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ को बीच में छोड़ने पर अब दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही है. यूजर्स का कहना है कि उन्होंने झूठ बोलकर शो छोड़ा है.

Dipika Kakar Trolled: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कई सालों से एक्टिंग से दूर हैं. वहीं कुछ वक्त पहले उन्होंने कुकिंग रिएलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में हिस्सा लिया था. लेकिन कुछ एपिसोड के बाद एक्ट्रेस ने हाथ की चोट की वजह से वो शो बीच में ही छोड़ दिया. जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर दीपिका बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं. जानिए क्या है वजह

क्या दीपिका कक्कड़ ने बोला था झूठ?

दरअसल ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में दीपिका कक्कड़ के आने से उनके फैंस काफी खुश थे. लेकिन जब एक्ट्रेस ने बीच में ही शो को अलविदा कह दिया तो सभी को गहरा झटका लगा. दीपिका ने ये शो हाथ के दर्द की वजह से छोड़ा था. ऐसे में जब एक्ट्रेस के पति ने अपने यूट्यूब चैनल पर रमजान का व्लॉग डाला तो यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया. उनका कहना है कि दीपिका ने झूठ बोलकर इस शो को छोड़ा था.


Celebrity MasterChef छोड़ने के बाद बुरी तरह से ट्रोल हुईं Dipika Kakar, यूजर्स बोले - ‘अब दर्द कहां गया’

यूजर्स ने पूछे दीपिका से तीखे सवाल

दीपिका और शोएब के व्लॉग पर यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी. जिसमें एक ने पूछा कि, ‘अरे एलिमिनेशन के डर से शो छोड़ दिया था. ’ दूसरे ने कहा कि, ‘ गाइज हाथ का दर्द ठीक हो गया जो मास्टर शेफ में नहीं चल रहा था.’ एक अन्या ने पूछा, 'अब हाथ का दर्द कहां गया.' एक यूजर ने कहा कि, ‘रमजान के लिए दीपिका ने शो छोड़ा है.’ इसके अलावा एक ने तो ये तक कहा कि, ‘शोएब के हलवा बनाते वक्त हाथ में दर्द नहीं हुआ क्या.’

शो छोड़ने के बाद दीपिका ने कही थी ये बात

इसके अलावा यूजर्स ने दीपिका कक्कड़ पर तब भी सवाल उठाए थे. जब वो शो छोड़ते ही अपने पति के शोएब और बेटे के साथ वेकेशन पर चली गई थी. ऐसे में यूजर्स का कहना था कि जब हाथ में दर्द है, तो वेकेशन कैसे एंजॉय कर रही हैं. बता दें ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ को अचानक बीच में छोड़ने के बाद दीपिका कक्कड़ ने अपने ब्लॉग में बताया था कि उनके कंधे में चोट लगी है. शूटिंग के दौरान उन्हें हाथ में बहुत दर्द हो रहा था. इसलिए उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ा था.  

ये भी पढ़ें -

राहुल मोदी के प्यार में हैं श्रद्धा कपूर, बर्थडे गर्ल के फोन ने खोली दोनों के रिश्ते की पोल, वीडियो वायरल

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget