एक्सप्लोरर

फर्जी प्रेग्नेंसी का आरोप लगाने वालों पर फूटा दीपिका कक्कड़ का गुस्सा, बोलीं- 'दूसरों की खुशी से जलते हैं लोग'

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन पर फेक बंप दिखाने तक के आरोप लगे हैं और इससे वे काफी हर्ट भी हुई थीं.

Dipika Kakar On Trolls:  दीपिका कक्कड़ ने कुछ महीने पहले अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. फिलहाल दीपिका और शोएब इब्राहिम अपने इस फेज को काफी एंजॉय कर रहे हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपड़ेट भी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में शेयर किया खा कि उन्होंने अपने बारे में जो "पागलपन वाली बात" पढ़ी थी  वह ये थी कि जब किसी ने दावा किया कि वह "फेक बंप" दिखा रही है.

दीपिका ने इस दौरान सोशल मीडिया ट्रोल्स के बारे में बात की थीं और बताया कि कैसे कई बार ऐसे कमेंट्स आहत करते हैं.

दीपिका को फेक बंप दिखाने के किए गए थे कमेंट
टीवी टाइम्स से बातचीत में दीपिका ने कहा कि सेलिब्रिटी होने का मतलब ये नहीं है कि हम परेशान नहीं होते हैं. दीपिका ने कहा “हमें भी बुरा लगता है. हम परेशान हो जाते हैं. मुझे लगता है कि मैंने जो सबसे पागलपन वाली बात सुनी है, वह ये थी कि मैं फेक बंप दिखा  रही हूं." दीपिका ने कहा कि उन्होंने ऑनलाइन कुछ कमेंट्स देखे थे जहां किसी ने कहा कि उनकी एक खास फोटो से ऐसा लग रहा है कि वह अपनी प्रेग्नेंसी को फेक कर रही हैं. किसी ने तो यहां तक ​​लिख दिया था कि वह फेक बंप दिखाने के लिए तकिए का इस्तेमाल कर रही हैं.

दीपिका ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
दीपिका ने कहा, "और मैं ऐसे थी... रियली? या तो उनकी लाइफ में कोई भी प्रेग्नेंट नहीं हुई है. या अगर ये महिलाएं हैं … मैं इस थॉट प्रोसेस को नहीं समझती.” ससुराल सिमर का एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इसलिए अपना बंप नहीं कैरी किया है कि लोग उन पर फेक प्रेग्नेंसी का आरोप लगाएं.. दीपिका ने कहा, “सिर्फ इसलिए कि मैंने उन्हें अपना बंप ओपनली नहीं दिखाया को मेरी प्रेग्नेंसी फेक है. और मैं इसे नहीं दिखाऊंगी मुझे इस तरह के खोखले आरोपों को क्लियर करने के लिए ऐसी चीजें करने की जरूरत नहीं है. '

दूसरो से जलते हैं कुछ लोग
दीपिका ने ऑनलाइन ट्रोल्स के बारे में बात करते हुए कहा कि लोग दूसरों की सक्सेस से जलन महसूस करते हैं और ऑनलाइन भी यही बात झलकती है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इन सभी लोगों लाइफ में शांति की कमी है. हम जिस तरह से ब्लेस हैं, उनके पास उसका एक प्रतिशत भी नहीं है इसलिए वे जलते  हैं क्योंकि उनका मानना ​​है कि ऐसा नहीं हो सकता, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि लोग इतने खुश हो सकते हैं.”

दीपिका ने अपने मिसकैरेज पर भी की थी बात
इसी पब्लिकेशन के साथ, दीपिका ने इससे पहले पिछले साल हुए अपने मिसकैरेज के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, “जब मिसकैरेज हुआ तो मैं पूरी तरह टूट गई थी. शोएब मेरे लिए चट्टान की तरह खड़े रहे क्योंकि मुझे याद नहीं कि वह मेरे सामने दुखी हुए हों. परिवार में कोई भी मेरे सामने परेशान नहीं हुआ.” एक्ट्रेस ने कहा था, “इससे बाहर आने में मुझे कई दिन लग गए. मेरा इलाज चल रहा था और इसने मेरे शरीर पर बहुत भारी प्रभाव डाला.”

ये भी पढ़ें:-Box Office Collection: ‘जोगीरा सारा रा रा’ का छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 'फास्ट एक्स' 14वें दिन 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget