एक्सप्लोरर

Dipika Kakar पर सास ने लुटाया प्यार, तो पति शोएब ने भी पत्नी की तारीफों के बांधे पुल, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल

Dipika Kakar Emotional: रुहान के बर्थडे पर परिवारवालों ने जहां एक तरफ खूब मस्ती की, तो वहीं दूसरी तरफ दीपिका की सास ने उनपर खूब प्यार लुटाया. व्लॉग में शोएब और दीपिका ने रुहान के बारे में बात की

Dipika-shoaib Son Ruhaan Birthday: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं. कपल ने शादी के पांच साल के बाद 21 जून, 2023 को अपने नन्हे प्रिस रूहान का वेलकम किया था. ये जोड़ी अपने बेटे संग प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हाल ही में कपल ने अपने बेटे रूहान का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस पार्टी का सेलिब्रेशन कपल ने व्लॉग के जरिए फैंस को दिखाया. 

दीपिका कक्कड़ पर सास ने लुटाया प्यार

रूहान के बर्थडे पर परिवारवालों ने जहां एक तरफ खूब मस्ती की, तो वहीं दूसरी तरफ दीपिका की सास ने उनपर खूब प्यार लुटाया. अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब और दीपिका ने रुहान के जन्म के बाद उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन दोनों की मां ने भी मिलकर उनकी मदद की. दीपिका ने कहा कि, जैसे कि मैं इस जेनरेशन की मां हूं, तो मैं रुहान की कुछ खास तरीके से परवरिश करना चाहती थी. इसमें मेरी सास ने कभी भी मुझ पर ये कहकर दबाव नहीं डाला कि 'हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं, इसलिए तुम्हें भी वैसा ही करना चाहिए,' जो कई घरों में होता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

दीपिका कक्कड़ ने कहा कि, 'कई मदर्स के लिए दूसरों को ये समझाना एक चुनौती है कि वे पहले के तरीकों को फॉलो नहीं करना चाहती हैं. हमें बस एक बार अम्मी को बातें समझानी थीं.' एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, 'हां, अम्मी और यहां तक ​​कि मेरी मां भी कहती थीं, 'हम इसे इसी तरह से करते थे,' लेकिन अंतर सिर्फ नए तरीकों को समझने में था. जब वह समझ जाती थी, तो हमारे लिए भी काफी आसान हो जाता था.'

'अम्मी ने कभी शिकायत नहीं की'

दीपिका ने व्लॉग के आखिर में कहा, 'उदाहरण के लिए, मैंने रुहान को शुरुआत में चीनी, नमक या यहां तक ​​​​कि पानी नहीं देने का फैसला किया. तो अम्मी ने मुझसे पूछा कि मैं उसे पानी क्यों नहीं दे रही हूं. मैंने कभी भी उसकी तेल से मालिश नहीं की, लेकिन जब मैंने अम्मी को समझाया कि मैंने ऐसा न करने का फैसला क्यों किया तो उन्हें समझ आ गया. उन्होंने कभी भी मेरी चीजों को लेकर शिकायत नहीं की. इसलिए, मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे समझा.'

दीपिका की तारीफ में सास ने भी खूब सारी बातें कही और अपनी बहू को प्यार से गले लगा लिया. वहीं शोएब इब्राहिम ने भी दीपिका से सहमति जताते हुए कहा कि पहले मां अक्सर अपने बच्चों को दाल का पानी पीने के लिए देती थीं, लेकिन आजकल डॉक्टर ऐसी आदत न डालने की सलाह देते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समय बदल गया है और उनका परिवार इन चीजों को बहुत समझता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

इसी के साथ दीपिका ने हमेशा साथ रहने के लिए अपनी मां को भी धन्यवाद दिया और कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी मां उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम थीं. उन्होंने रुहान की इतनी अच्छी देखभाल करने और उनके लिए मौजूद रहने के लिए अपनी मां की तारीफ की.

 

यह भी पढ़ें:  क्या रिकॉर्ड ब्रेकर बनेगी Kalki 2898 AD, बॉक्स ऑफिस पर पठान-जवान-बाहुबली-RRR को चटाएगी धूल, जानिए क्या कह रहे हैं ट्रेड एनालिस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget