एक्सप्लोरर

दलजीत कौर के दूसरे पति ने गर्लफ्रेंड से कर ली सगाई? नई इंगेजमेंट रिंग पहने दिखे निखिल पटेल पर भड़की एक्ट्रेस

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर की दूसरी शादी भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई. वहीं एक्ट्रेस ने अब अपने अलग रह रहे पति निखिल पटेल का एक स्क्रीन शॉट शेयर कर बताया है कि निखिल ने फिर से सगाई कर ली है.

Dalljiet Kaur On Nikhil Patel: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दलजीत कौर की पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल मची हुई है. एक्ट्रेस ने मार्च 2023 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी. लेकिन शादी का एक साल पूरा होने से पहले ही ये जोड़ी अलग हो गई. दरअसल पिछले कुछ महीनों में, एक्ट्रेस ने निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया है.

अब, दलजीत ने अपनी आईजी स्टोरीज़ पर निखिल की इंस्टाग्राम स्टोरीज़ का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है और दावा किया है कि निखिल ने फिर से सगाई कर ली है क्योंकि फोटो में वे नई सगाई की अंगूठी पहने हुए नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपने लंबे नोट्स में निखिल पटेल की कथित गर्लफ्रेंड सफीना नज़र की भी आलोचना की

निखिल पटेल ने कर ली फिर से सगाई?
दलजीत ने निखिल पटेल की इंस्टा स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट अपने इंस्टा पर शेयर किया. स्क्रीनशॉट में निखिल का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन हाथ दिख रहा  है जिसमें वे कॉफी का कप पकड़े हुए अपने सोने की अंगूठी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं.

दलजीत ने इस पर लिखा, “ फिर से रिंग पहन रहे हैं.” उन्होंने निखिल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना की भी आलोचना करते हुए लिखा, "बधाई हो एसएन, इसे सोशल मीडिया पर फिर से दिखाने के साहस की सराहना करनी चाहिए. आप दोनों ने बहुत अच्छा किया. पहले से ही एक बार फिर से अंगूठी पहन ली है निखिल. बहुत अच्छा. ऐसा लगता है कि आप (निखिल) बात करने से चूक गए थे क्या आप इस बारे में लिखे जाने से चूक रहे थे? निखिल, आपकी होने वाली पत्नी भी ध्यान आकर्षित करने की चाहत में है? वह जानती है कि टेक्निकली आपकी पत्नी अभी भी मुंबई में है, आप इसे स्वीकार करते हैं या नहीं, यह भारतीय न्याय ही बताएगा आपका मैरिटल स्टेट्स जल्द ही ठीक हो जाएगा."


दलजीत कौर के दूसरे पति ने गर्लफ्रेंड से कर ली सगाई? नई इंगेजमेंट रिंग पहने दिखे निखिल पटेल पर भड़की एक्ट्रेस

वेडिंग फिंगर पर क्यों पहनी अंगूठी?
दलजीत ने आगे लिखा, "सेम पर्सनैलिटी और कैरेक्टर दिलचस्प, आप दोनों की मेंटेलिटी ख़राब है! अच्छा हुआ, आप उसकी फैमिली को भी डेस्ट्रॉय करने में लगभग सफल हो गए हैं. हालांकि मुझे हैरानी है कि उसका परिवार कैसा दिखता है, आपने पहले से ही प्रॉमिस रिंग पहन रखी है. हे भगवान, शर्म करो आपके बारे में जानकर आप कहेंगे कि यह एक ज्वैलरी के रूप में था और आपने इसे पहनना ही चुना या यह आपकी बेटी या आपके परिवार के किसी व्यक्ति के पास था, बस इसे एक ज्वैल की तरह पहना, लेकिन इसे शादी की उंगली पर क्यों पहना जाए ? और फिर यह श्योर किया कि यह आपकी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर दिखाई दे, क्या आप कुछ भी हैं लेकिन नादान हैं."

दलजीत और निखिल पटेल दोनों ने की थी दूसरी शादी
बता दें कि ये न तो दलजीत कौर और न ही निखिल पटेल की पहली शादी है. एक्ट्रेस ने इससे पहले अपने कुलवधू के को-एक्टर शालीन भनोट से साल 2009 में शादी की थी. इस जोड़ी का एक बेटा जेडन है जिसका जन्म 2014 में हुआ था. हालांकि दलजीत द्वारा शालिन पर घरेलू दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद उन्होंने 2015 में तलाक ले लिया था. वहीं निखिल पटेल  की पहली पत्नी के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है, सिवाय इस फैक्ट के कि उन्होंने जनवरी 2024 में एक-दूसरे को तलाक दे दिया था. उन्होंने दावा किया है कि दलजीत को यह फैक्ट पता था कि जब उन्होंने पिछले साल शादी की थी तब उनकी पहली पत्नी से उनका कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ था.

ये भी पढ़ें- इस हीरोइन को दूसरे हीरो संग काम नहीं करने देते थे Rajesh Khanna, जमाते थे अपना हक, हो जाते थे नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget