एक्सप्लोरर

आज से नहीं होगी TV सीरियल्स की शूटिंग, 'कुंडली भाग्य' के संजय बोले- हो जाएंगे हाउस अरेस्ट

मुंबई में सभी टीवी सीरियल्स की शूटिंग को आज से यानी 19 मार्च के बाद करने का फैसला लिया गया है. जहां एक ओर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर इस फैसले का एक सकारात्म असर नजर आएगा.

Coronavirus : कोरोना वायरस के चलते मुंबई में सभी टीवी सीरियल्स की शूटिंग को आज से यानी 19 मार्च के बाद करने का फैसला लिया गया है. जहां एक ओर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर इस फैसले का एक सकारात्म असर नजर आएगा. 19 मार्च के बाद टीवी पर आने वाले सीरियल्स के नए एपिसोड्स शूट नहीं किए जाएंगे इसका मतलब टेलिकास्ट करने के लिए मेकर्स के पास कुछ नहीं होगा.अब ऐसे में आम लोगों के मन में लगातार ये सवाल भी बना हुआ है कि अगर शूटिंग नहीं होगी तो टीवी सीरियल्स के एपिसोड्स में क्या दिखाया जाएगा?

क्यों नहीं होगी शूटिंग?

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर 19 से लेकर 31 मार्च के बीच हिंदी फिल्मों, टीवी सीरियल्स, वेब शोज और ऐड फिल्मों की शूटिंग को बंद रखने रखने का अहम फैसला रविवार को मुम्बई में हुई एक बैठक में लिया गया.  फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) और इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA), वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (WIFPA), इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFDTA) व इंडियन फिल्म ऐंड टेलीवीजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (IFTPC) जैसी संस्थाओं के बीच, IMPPA के दफ्तर में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया.

एपिसोड बैंक करना मुश्किल

टीवी शोज के लिए पहले से एपिसोड बैंक करके रखना इनके मेकर्स के लिए एक मुश्किल चैलेंज है. जिसका सबसे मुख्य कारण इन धारावाहिकों की स्क्रिप्ट में लगातार बदलाव होना शामिल होना है. इन शोज की कहानी में अक्सर ऑडियंस के फीडबैक और टीआरपी की रेटिंग के मद्देनजर फेरबदल होते हैं. इसके अलावा क्योंकि ज्यादातर सीरियल्स एक दिन पहले ही आने वाले एपिसोड की शूटिंग करते हैं ऐसे में इतने कम समय में ज्यादा एपिसोड शूट करके बैंक कर लेना भी मुमकिन नहीं है.

प्रोड्यूसर और एक्टर्स ने किया स्वागत

इस गंभीर स्थिति के बीच चैनल्स और मेकर्स के पास टीवी सीरियल्स के रीकैप चलाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. इस फैसले को सपोर्ट करते हुए 'भाबी जी घर पर हैं' की निर्माता बिनेफर कोहली ने कहा कि वो इस फैसले से काफी खुश हैं. उन्होंने कहा, ''ये फिल्म और टीवी असोसिएशन्स की ओर से लिया गया सबसे बेहतरीन फैसला है. 31 मार्च तक शूटिंग रोकने से कोरोना के फैलने को रोकने में मदद मिलेगी.''

वहीं, कुंडली भाग्य में नजर आ रहे संजय गगनानी ने कहा कि शूटिंग बंद हो जाने से सभी को नुकसान होगा लेकिन सेहत के मद्देनजर ये एक जरूर कदम है. उन्होंने कहा, ''हम एक्टर्स वर्कहॉलिक होते हैं और हमें आदत होती है सुबह से लेकर शाम तक काम करते रहने की. अब शूटिंग बंद होने के बाद हम हाउस अरेस्ट हो जाएंगे. इस तरह घर पर लॉक होकर रह जाना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन वो कहते हैं 'हेल्थ इज वेल्थ' सेहत के लिए ये कड़ा फैसला लेना जरूरी था.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन, काजी पर भड़कीं
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget