एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा से विवादों के बीच 'चंदू चायवाले' के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली : 'द कपिल शर्मा शो' में 'चंदू चायवाले' का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर पिता बन गए हैं. उनके घर में नन्हीं परी ने जन्म लिया है. चंदन प्रभाकर की पत्नी नंदनी खन्ना ने बेटी के रूप में पहले बच्चे को जन्म दिया है.

शुक्रवार को चंदन पापा बने हैं जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है. अपने ट्विटर हैंडल से चंदन ने लिखा, 'शब्दों में अपनी खुशी जाहिर करने की कोशिश कर रहा हूं. शुक्रिया नंदनी...बहुत सारा प्यार.'

ट्वीट के साथ उन्होंने एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, 'क्या खूबसूरत सुबह है. अगर मैं शब्द लिखता हूं तो वे एक सीमा बनाएंगे मेरे इमोशन को एक्सप्रेस करने के लिए, जो कि अनंत है. लेकिन मैं पूरी दुनिया के सामने इसे बताना चाहता हूं. मैं एक बेबी गर्ल का पिता बन गया हूं. भगवान का धन्यवाद.'

चंदन ने अप्रैल 2015 में नंदनी से शादी की. बता दें कि आजकल चंदन 'द कपिल शर्मा शो' की वजह से विवादों में छाए हुए हैं. हाल ही में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हाथापाई की खबरें आई थीं जिसके बाद सुनील के साथ-साथ चंदन प्रभाकर और शो में नानी का किरदार निभाने वाले अली असगर ने शूटिंग से इनकार कर दिया.

3

'द कपिल शर्मा शो' के पिछले दो एपिसोड में सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर नजर नहीं आए थे. यूट्यूब पर डाले गए दोनों एपिसोड को दर्शकों ने बेहद नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. दर्शकों को झगड़े के बाद टेलेकास्ट हुआ शो ज्यादा पसंद नहीं आया था. आपको बता दें कि विवाद गहराता देख कपिल ने सोशल मीडिया के जरिए सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी थी.

बढ़ी कपिल की मुश्किलें, लोग करने लगे हैं नापसंद…

दरअसल सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, और अली असगर के बिना कपिल को दो एपिसोड शूट करना पड़ा, जिसके यूट्यूब पर प्रसारण के बाद लोगों ने नकरात्मक प्रतिक्रिया ज्यादा दी. 'सेट इंडिया' के यूट्यूब चैनल से 'द कपिल शर्मा शो' के दोनों एपिसोड को अपलोड किया गया है. 'नाम शबाना' की टीम के साथ कपिल के एपिसोड संख्या 92 को 27 मार्च शाम तक सिर्फ 17 लाख बार देखा गया है. कपिल के लिए परेशान करने वाली बात यह है कि उनके इस एपिसोड को तकरीबन 57 हजार लोगों ने 'डिसलाइक' किया है वहीं लाइक्स करने वालों की संख्या महज 15 हजार 970 है.

3

'द कपिल शर्मा शो' के कई सारे एपिसोड को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूट्यूब पर डाले गए इन वीडियोज को 'डिसलाइक्स' के मुकाबले 'लाइक्स' छह गुनी या इससे ज्यादा की संख्या में मिले हैं. लेकिन ऐसा शायद पहली बार हो रहा है कि कपिल के इन दो एपिसोड्स को लाइक्स के मुकाबले तीन गुनी 'डिसलाइक्स' मिले हैं. आप तस्वीरों में सभी आंकड़ें देख सकते हैं. (साभार- यूट्यूब)

5

26 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किए गए एपिसोड संख्या 92 को 27 मार्च शाम तक सिर्फ 6 लाख बार देखा गया है जिसे 30,771 लोगों ने 'डिसलाइक' और सिर्फ 9,317 लोगों ने लाइक किया है. गौर करने वाली बात यह भी है कि 26 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किए गए इन दोनों वीडियो पर ज्यादातर व्यूअर्स ने कपिल के खिलाफ और सुनील के समर्थन में कमेंट किया है. इन दोनों एपिसोड से यह साबित होता है कि कपिल की पॉपुलरिटी काफी तेजी से नीचे गिर रही थी. कपिल के लिए यह पूरा विवाद बड़े झटके जैसा रहा है.

8

जानें इस पूरे मामले पर कपिल और सुनील ने क्या कहा था...

आपको यह भी बता दें कि हाल ही में कपिल ने इस पुरी घटना पर फेसबुक पर सफाई देते हुए लिखा था, “मैं अपने साथ घट रहे बेहद खूबसूरत वक्त के जश्न में था और अचानक मैंने अपने और सुनील पाजी के बीच लड़ाई की खबर सुनी.” कपिल के मुताबिक, “पहली बात कि यह जानकारी कहां से आई? इसके पीछे मकसद क्या है? अगर मैंने उनके साथ प्लेन में लड़ाई की तो किसने देखा और आपको बताया… क्या वह भरोसे के लायक हैं? कुछ लोग ऐसी बातों के मजा लेते हैं.”

कपिल ने हालांकि माना कि सुनील के साथ उनकी बहस हुई थी, लेकिन इसका बचाव करते हुए कहा था कि वे भी सामान्य लोग हैं और कभी-कभी ऐसा हो जाता है.

उन्होंने कहा था, “क्या हम सामान्य लोग नहीं हैं? पिछले पांच सालों में मैं पहली बार उन पर चिल्लाया… इतना तो चलता है.” उन्होंने लिखा “मैं उन्हें एक कलाकार और एक इंसान के रूप में पसंद करता हूं… वह मेरे बड़े भाई के समान हैं… हर समय इतनी नकारात्मकता क्यों?” कपिल ने कहा था कि वे आपस में मिलकर मामले को सुलझा लेंगे. कपिल ने इस पूरी घटना पर एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा, 'सुनील पा जी सॉरी अगर मैंने आपको अंजाने में हर्ट किया है. आप अच्छी से जानते हैं कि मैं आपको कितना प्यार करता हूं. मैं भी अपसेट (परेशान) हूं. हमेशा ढ़ेर सारा प्यार.'

बता दें कि सुनील ग्रोवर ने भी इस पुरी घटना पर ट्विटर के जरिए अपना पक्ष रखा था. सुनील ने कपिल शर्मा को टैग करते हुए अपनी ट्वीट में लिखा, ”हां आपने मुझे हर्ट किया है. भले सभी के पास आपके जितना टैलेंट और सक्सेस नहीं है मगर आपको एक इंसान को ‘इंसान’ समझने की जरूरत है. मेरी तरफ से आपको एक सुझाव है कि आप जानवरों के अलावा इंसानो की भी रेस्पेक्ट करें. यदि कोई आपको सही सलाह दे तो आप उसे गाली नहीं दें.”

अपने ट्वीट में सुनील ने लिखा था, ”मैं आपका शुक्रिया कहता हूं कि आपने मुझे इस बात अहसास दिलाया है कि यह आपका शो है और आप जब चाहें जिसे चाहें इस शो से उसे बाहर कर सकते हैं. आप कॉमेडी के बादशाह हैं और अपनी फील्ड में बेहतरी हैं लेकिन आप भगवान नहीं हैं.”

 

क्या था पूरा मामला?

कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट रहे थे. जिसमें सुनील ग्रोवर भी शामिल थे. कपिल की टीम सिडनी और मेलबोर्न में शो करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी. वे बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे.

खबरें थीं कि कपिल शर्मा नशे में थे. नशे में धुत कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर की तरफ चले गए. सुनील एक ही केबिन में थे जहां जा कर कपिल उनसे दुर्व्यवहार करने लगे और फिर उन्हें मारना शुरू कर दिया. बताया गया कि सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के इस तरह के बर्ताव से हैरान थे. सुनील ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने का फैसला किया.

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर का अपमान करते हुए कहा, “तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था, तू मेरा नौकर है, तू ऑस्ट्रेलिया में भी जो खुद से शो किया वो फ्लॉप था…”

कपिल शर्मा से विवादों के बीच 'चंदू चायवाले' के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी

इस घटना से प्लेन के कुछ यात्री डर गए जिसके बाद उन्होंने इमरजेन्सी लैंडिंग की भी मांग की. इसके बाद कपिल की टीम के अन्य सदस्यों ने हस्तक्षेप किया जिसकी वजह से कपिल शांत हुए.

यह भी कहा जा रहा है कि सुनील ग्रोवर, कपिल के इस बर्ताव से इतने गुस्सा हैं कि वह जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ सकते हैं. अन्य टीम के सदस्य भी कपिल शर्मा से गुस्सा हैं क्योंकि कपिल ने फिल्मों में काम करने के बाद अपनी टीम के सदस्यों को ‘टीवी वालों’ बुलाना शुरू कर दिए था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूट रही हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी? सामने आई रिश्ते की सच्चाई
टूट रही हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी? सामने आई रिश्ते की सच्चाई
'मिस्टर एंड मिसेस परशुराम' की 'शालिनी' बनी फाइटर, एक्शन सीन में मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट
'मिस्टर एंड मिसेस परशुराम' की 'शालिनी' बनी फाइटर, एक्शन सीन में मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
TV Serial Spoilers: अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें
अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget