एक्सप्लोरर

गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स में सितारों का जलवा

नई दिल्ली: कलर्स चैनल के चर्चित ‘गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स’ में इस बार टीवी के कई बड़े और लोकप्रिय सितारों का जलवा देखने को मिलेगा. साथ ही इसमें फ़िल्मी दुनिया की कुछ हस्तियां भी मौजूद रहेंगी. टीवी के कई चर्चित चेहरे जहां इस समारोह में अपने श्रेष्ठ कार्य के लिए गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स से सम्मानित होते हुए देखे जा सकेंगे, वहीं इन सितारों की परफॉरमेंस इस समारोह को और भी दिलचस्प बना देगी. कलर्स चैनल का यह पांचवां गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स समारोह है. जिसका प्रसारण कलर्स चैनल पर शनिवार 29 अप्रैल को रात 9 बजे से होगा. इस प्रसारण में दर्शक समारोह के कई खूबसूरत नजारों के साथ कलाकारों की धमाकेदार परफॉरमेंस भी देख सकेंगे.N1-compressed

इस समारोह का आयोजन पिछले दिनों मुंबई के एन एस सी आई क्लब में हुआ जिसमें फिल्म टीवी के बहुत से कलाकारों के अलावा कलर्स चैनल के शीर्ष अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. यहां तक कलर्स के सी ई ओ राज नायक भी इस कार्यक्रम में शुरू से अंत तक लगातार मौजूद रहे.

इस समारोह का पहला मुख्य आकर्षण रेड कारपेट है जिससे गुजरते हुए हस्तियां समारोह सभागार में पहुंचीं. इनमें सबसे ज्यादा आकर्षित रहीं फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फ़र्नाडिज और मलाईका अरोड़ा. साथ ही टीवी की सर्वाधिक लोकप्रिय ‘नागिन’ मौनी रॉय के रेडकारपेट पर पहुचते ही सभी कैमरों की लाइट्स के साथ सभी के चेहरे भी जगमगा उठे. इनके अलावा अविका गौर, सुधा चंद्रन, कामिया पंजाबी, रश्मि देसाई, जूही परमार दिलजीत दोसांझ, रुबीना डिलैक, प्राची शाह, अदा खान, सलिल अकोला, सिद्दार्थ शुक्ल, हेली शाह, जैसमीन भसीन, जिज्ञासा सिंह,  गणेश हेगड़े,  अयूब खान, रौशनी सहोटा, शरद मल्होत्रा और मोहन कपूर आदि ने भी समारोह की चमक को और भी बढ़ा दिया.N3-compressed

उधर मंच पर जहां करण जौहर, फरहा खान और मनीष पॉल व भारती सिंह  कॉमेडी के रंग बिखेरते हुए मंच और दर्शक दोनों को संभाले हुए थे तो सूरज बडजात्या जैसे निर्देशक और कुछ अन्य कलाकार फिल्मकार भी मंच पर अपनी एंट्री दे रहे थे. दिलचस्प बात यह भी रही कि भारती सिंह आदि सूरज बडजात्या से लेकर करण जौहर के डैडी बनने पर भी कोई भी तंज कसने से पीछे नहीं रहे.

दर्शकों को इस कार्यक्रम के होने वाले प्रसारण में जो डांस धमाकेदार परफॉरमेंस के रूप में पसंद आयेंगे उनमें नागिन मौनी रॉय के दो डांस ख़ास हैं. मौनी पहले ‘नाचेंगे सारी रात’ पर थिरकती नज़र आएंगी और फिर ‘लैला ओ लैला’ पर भी अपना जलवा बिखेरेंगी. उधर अदा खान का ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ वाला डांस भी कम मजेदार नहीं है. इन परफॉरमेंस में ‘हर हर महादेव’ पर एक यादगार प्रस्तुति ‘शनि’ सीरियल में युवा शनि की भूमिका निभाने वाले कार्तिकेय मालवीय की भी रही .N6-compressed

इस कार्यक्रम में जहां करीब 20 कलाकारों को उनके श्रेष्ठ अभिनय के लिए अवॉर्ड  दिए जायेंगे, वहीं करीब 10 लोगों को उनके तकनीकी कार्यों मसलन संगीत, फोटोग्राफी,स्पेशल इफेक्ट्स और संपादन के साथ कहानी, पटकथा, संवाद और निर्देशन के लिए भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. जिन सीरियल को अधिक अवार्ड्स मिले उनमें शक्ति-अस्तित्व के अहसास की, दिल से दिल तक, राइजिंग स्टार, एक श्रृंगार स्वाभिमान, और थपकी प्यार की रहे. साथ ही  ‘उड़ान’ सीरियल को जहां सबसे अधिक समय तक सफलता पूर्वक चलने का अवॉर्ड  मिला वहीं नए श्रेष्ठ चेहरे का अवॉर्ड  चकोर-मीरा देवस्थले को मिला. बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड  मौनी रॉय और बेस्ट एक्टर का विवियन द्सेना की झोली में आया. ऐसे ही ‘कर्मफल दाता शनि’ को जहां बेस्ट फिक्शन शो का अवॉर्ड  मिला वहीं सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का अवॉर्ड  भी कर्मफल दाता शनि’ के लिए कार्तिकेय को मिला. उधर सर्वश्रेष्ठ फेवरिट जोड़ी के लिए एक नहीं दो दो जोड़ियों को चुना गया. इनमें एक जोड़ी है सिद्दार्थ शुक्ल और रश्मि देसाई की ‘दिल से दिल तक’ के लिए और दूसरी जोड़ी है सीरियल ‘कसम तेरे प्यार की’ के लिए कृतिका सेंगर और शरद मल्होत्रा की. STAR

इस मौके पर चैनल के सीईओ राज नायक का कहना था –गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स प्रतिदिन क्रांतिकारी मनोरंजन प्रदान करने के प्रयास के लिए प्रेरित करते हैं. अपनी पूरे वर्ष की उपलब्धियों से उत्साहित राज नायक कहते हैं यह वर्ष हमारे लिए जश्न मनाने जैसा है क्योंकि कलर्स ने इस साल नागिन, शक्ति, शनि, स्वाभिमान, दिल से दिल तक, 24, बिग बॉस और राइजिंग स्टार जैसे कई सफल शो दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget