एक्सप्लोरर

'बीच सड़क पर किए गंदे कमेंट, मारा भी था', इस टीवी एक्ट्रेस ने सुनाया छेड़छाड़ की घटना का खौफनाक किस्सा

Chahatt Khanna: चाहत खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि जो बाइक सवार मनचलों ने उन पर गंदे कमेंट किए थे और मारा भी था.

Chahatt Khanna Eve Teasing: चाहत खन्ना ने टीवी के पॉपुलर सीरियल रहे बड़े अच्छे लगते हैं और कबूल है से फेम हासिल किया था. वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सालों पहले अपने साथ हुई छेड़छाड़ की खौफनाक घटना का खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि घटना 10-11 साल पहले हुई थी जब वह अपनी बहन के साथ कार में थी.  

बीच सड़कर पर बाइक सवारों ने की थी छेड़छाड़
दरअसल Hauterrfly को दिए एक इंटरव्यू में चाहत खन्ना ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब वह अपनी दो बहनों के साथ गाड़ी चला रही थी. उन्होंने देखा कि बाइक सवार दो लोग उनका पीछा कर रहे थे और गलत कमेंट भी कर रहे थे. उस समय, कार की खिड़कियां खुली हुई थीं, और चाहत ने साफ-साफ उन लोगों को उनकी लोकल भाषा में वल्गर कमेंट करते हुए सुना था. चाहत खन्ना ने कहा, "फिर वो हमारे साथ-साथ चलने लगे, रास्ता काट रहे थे बार-बार. तब मैंने बोला, 'यार ये बहुत हो गया,' और मैंने गाड़ी उनकी बाइक के आगे रोक दी. बाहर निकली और दोनों को जो मारा मैंने!"

चाहत ने आगे कहा, "उन्हें भी मुझे मारा, और कोई बचाने भी नहीं आया. ये सब 10-11 साल पहले हुआ था जो झगड़ा हुआ था ना, सचमुच WWE जैसा था. मैंने बहुत मारा उन दोनों को एक का दांत भी तोड़ दिया मैंने मुक्का मार के."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chahatt khanna (@chahattkhanna)

चाहत से बचपन में बुजुर्ग ने की थी छेड़छाड़
इंटरव्यू में चाहत खन्ना ने अपने बचपन के एक बेहद परेशान करने वाले अनुभव के बारे में भी बतायाय उन्होंने अपनी सोसायटी के एक बुजुर्गसे जुड़ी घटना को याद किया. एक्ट्रेस ने कहा कि अब उन्हें एहसास हुआ है कि जब वह बच्ची थी तो "यह तब हुआ जब मैं बहुत छोटी थी. मेरी सोसाइटी में एक अंकल थे वे एक दयालु, प्यारे बंगाली अंकल के रूप में जाने जाते थे. वे मुझे अपनी गोद में बिठाते थे और मुझे चॉकलेट देते थे। उस समय मैं इस बारे में ज़्यादा नहीं सोचता था."

दो साल पहले ही मुझे ये एहसास हुआ कि क्या हुआ था. मैं अपनी बचपन की दोस्त से मिली और उसने मुझे बताया कि कैसे उसने उसी अंकल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था. तभी मुझे एहसास हुआ कि वह मेरे साथ भी यही करता था. वह थोड़ी बड़ी थी, इसलिए उसे तब सब समझ में आ गया था. लेकिन मुझे नहीं."

चाहत खन्ना करियर
चाहत खन्ना ने हीरो: भक्ति ही शक्ति है से अपनी टीवी जर्नी शुरू की थी और कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन, काजल और कुबूल है जैसे पॉपुलर शो में काम किया. उन्हें बड़ा ब्रेक 'बड़े अच्छे लगते हैं' में आयशा शर्मा कपूर की भूमिका से मिला, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. चाहत बड़े पर्दे पर थैंक यू, 7½ फेरे: मोर दैन ए वेडिंग, प्रस्थानम और हाल ही में 2023 में आने वाली फिल्म यात्री में भी नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:-चारू असोपा के पैसों की तंगी के दावों को Ex हसबैंड राजीव सेन ने बताया झूठा, सुष्मिता सेन के भाई बोले- 'वो क्रूज ट्रिप का खर्चा उठा सकती है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget