एक्सप्लोरर

बॉबी डार्लिंग ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, मारने-पीटने का आरोप लगाया

करीब 1 साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाली एक्ट्रेस बॉबी ने कहा है कि उसकी शादी एक बुरे सपने में बदल चुकी है.

मुंबई: एक्स 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग ने अपने पति रमणीक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. करीब 1 साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाली एक्ट्रेस बॉबी ने कहा है कि उसकी शादी एक बुरे सपने में बदल चुकी है. एफआईआर करवाते हुए बॉबी ने अपने पति पर पीटने और अप्राकृतिक सेक्स के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. वहीं जब एबीपी न्यूज़ ने उनके पति से बात की तो कुछ और कहानी सामने आई.

क्या है मामला

अंग्रेजी अखबार टॉइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बॉबी ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा, ''रमणीक शराब पीने के बाद मुझे मारता था और आरोप लगाता था कि मेरा किसी के साथ अफेयर है. रमणीक ने मेरे पैसे और प्रोपर्टी को भी हड़प लिया. इतना ही नहीं वह मुझ पर नज़र रखने के लिए सिक्योरिटी गार्ड को पैसे भी दिए.''

आपको बता दें कि बॉबी डार्लिंग ने भोपाल के बिजनेसमैन रमणीक से पिछले साल फरवरी में शादी की थी. बॉबी ने आगे बताया है, ''मुझे घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा है. मेरा हाथ भी चोटिल हो गया है.''

बॉबी डार्लिंग ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, मारने-पीटने का आरोप लगाया

बॉबी का कहना है कि अब उन्हें पति से तलाक चाहिए और साथ ही पैसे भी वापस चाहिए. बॉबी ने बताया है कि ''भोपाल पुलिस ने मुझे एफआईआर दर्ज करवाने के लिए बुलाया है ताकि वह रमणीक के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकें.''

वहीं, दूसरी ओर एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बॉबी के पति रमणीक ने अलग कहानी बताई है. रमणीक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और साथ ही बॉबी पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है. रमणीक ने कहा, ''बॉबी झूठ बोल रही है. वह मेरे प्रोपर्टी के पेपर्स, पैसे और सोना लेकर भाग गई और मैंने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है.''

बॉबी डार्लिंग ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, मारने-पीटने का आरोप लगाया

रमणीक ने आगे बताया, ''मैंने उसे कभी नहीं मारा है. बॉबी से शादी करने के लिए मैं अपने पूरे परिवार के खिलाफ खड़ा हो गया था.'' रमणीक का कहना है कि ''बॉबी जिस भी प्रोपर्टी की बात कर रही है वह उसकी नहीं बल्कि मेरी ही है.''

बॉबी डार्लिंग ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, मारने-पीटने का आरोप लगाया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉबी डॉर्लिंग ने नंवबर 2015 में अपना सेक्स चेंज करवाने के बाद रमणीक से शादी की थी. साथ ही बॉबी ने अपना नाम बदलते हुए पाखी शर्मा रख लिया था. 'बिग बॉस' के अलावा बॉबी कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनारिका भदौरिया ने महाअष्टमी पर दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटोज शेयर कर लिखा, 'हमारी छोटी सी मैया'
सोनारिका भदौरिया ने महाअष्टमी पर दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटोज शेयर कर लिखा, 'हमारी छोटी सी मैया'
Navratri 2026: कपिल शर्मा से लेकर मनीष पॉल तक, सेलेब्स ने किया कन्या पूजन
कपिल शर्मा से लेकर मनीष पॉल तक, सेलेब्स ने किया कन्या पूजन
नवरात्रि में दिखा प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति का खास अंदाज, अष्टमी पर किया कन्या पूजन, देखें तस्वीरें
नवरात्रि में दिखा प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति का खास अंदाज, अष्टमी पर किया कन्या पूजन, देखें तस्वीरें
तलाक के बाद फिर साथ दिखे चारु असोपा और राजीव सेन, फैंस बोले- 'आपका रिश्ता समझ नहीं आता'
तलाक के बाद फिर साथ दिखे चारु असोपा और राजीव सेन, फैंस बोले- 'आपका रिश्ता समझ नहीं आता'

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
Israel US Iran War Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
Embed widget