एक्सप्लोरर

MC Stan के बिग बॉस 16 जीतने पर पहली बार बोले शिव ठाकरे, कहा- 'थोड़ा लगता है भाई लेकिन...'

Bigg Boss Season 16: बिग बॉस सीजन 16 में एमसी स्टेन और शिव ठाकरे दोनों टॉप 2 फाइनलिस्ट बनकर पहुंचे थे. हालांकि, शो की ट्रॉफी मंडली के सदस्य स्टेन ने जीती थी. प्रियंका चाहर भी टॉप 3 में शामिल थीं.

Shiv Thakare On MC Stan Bigg Boss Winner: टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 के विनर की घोषणा हो चुकी है. मुंबई के रैपर एमसी स्टेन ने ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. बिग बॉस हाउस में मंडली के सदस्य शिव ठाकरे और एमसी स्टेन दोनों ही फाइनलिस्ट बने थे लेकिन ट्रॉफी के हकदार स्टेन बने. अब शिव ठाकरे ने अपने दोस्त और को-कंटेस्टेंट एमसी स्टेन के बिग बॉस 16 जीतने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. शिव ने कहा कि, उन्हें ट्रॉफी खोने का दुख है. 

अपने दोस्त से ट्रॉफी हारने पर बोले शिव
12 फरवरी को हुए बिग बॉस फिनाले में शिव और एमसी स्टेन एक-साथ मंच पर खड़े थे. शो के होस्ट सलमान खान ने स्टेन को विनर घोषित किया था.दर्शकों के पसंदीदा स्टार और रैपर एमसी स्टेन सीजन के विजेता बने. जबकि शिव ठाकरे फर्स्ट रनर अप रहे थे. हालांकि, टॉप 3 फाइनलिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी भी शामिल थीं. अब शिव ठाकरे ने शो हारने को लेकर मीडिया से बात की है.  

खुश हूं लेकिन थोड़ा बुरा लगता है भाई
ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शिव ने मंडली के अपने साथी एमसी स्टेन से ट्रॉफी हारने के बारे में अपनी भावनाओं को जाहिर किया. शिव ने कहा कि, वह शो हारने से बिल्कुल भी निराश नहीं हैं, लेकिन ये भी सच है कि, उनके दोस्त स्टेन शो जीते हैं तो ये बात उन्हें खुशी देती है. शिव ने कहा, “अगर कोई और बिग बॉस 16 जीतता तो मुझे ज्यादा बुरा लगता. लेकिन विजेता मेरे भाई एमसी स्टेन हैं. मुझे कोई समस्या नहीं है. हालांकि, यह भी सच है कि, जब आप एक ट्रॉफी खोते हैं, तो आपको दिल से बुरा तो लगता ही है,'थोड़ा लगता है भाई' लेकिन मुझे खुशी है कि मैं जर्नी को पूरा करने में मजबूत रहा और मैंने अपना 100 पर्सेंट दिया. मैंने अपनी बिग बॉस जर्नी के हर हिस्से को जिया है."

शिव ठाकरे ने आगे कहा, “ट्रॉफी एमसी स्टेन के भाग्य में थी और वो उसके हक की है उसकी जीत और इसलिए वो विनर बना है. मेरे भाग्य में जो है, वह मुझे मिलेगा. अच्छी बात यह है कि स्टेन और मैंने मंच पर एक साथ खड़े होने का सपना देखा था जो सच हो गया."

इतना ही नहीं शिव ने निम्रत कौर अहलूवालिया के साथ अपने बॉन्ड और सोशल मीडिया फैंस के रिएक्शन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि, ट्विटर पर हमें #Shivrit के रूप में फैंस का प्यार मिला इसे देखकर हम दिल खोलकर हंसे थे, लेकिन हमारा बंधन हमेशा दोस्तों जैसा था, दोस्तों जैसा रहेगा."

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 की ये कंटेस्टेंट इसी साल करेंगी दो-दो बार शादी, वैलेंटाइन डे पर जानिए एक्ट्रेस का वेडिंग प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपसे फेम की जरूरत नहीं', हेटर्स पर फूटा मोनालिसा का गुस्सा, वीडियो शेयर कर सुनाई खरी- खोटी
'आपसे फेम की जरूरत नहीं', हेटर्स पर फूटा मोनालिसा का गुस्सा, वीडियो शेयर कर सुनाई खरी- खोटी
Entertainment News Live Updates: 'रामायण' में 'इंद्रदेव' बनेंगे ये एक्टर, पति से 15 साल बाद तलाक ले रहीं सेलिना जेटली का छलका दर्द
Live Updates: 'रामायण' में 'इंद्रदेव' बनेंगे ये एक्टर, पति से 15 साल बाद तलाक ले रहीं सेलिना जेटली का छलका दर्द
फिर 1.3 सेमी सिस्ट निकला..., सर्जरी के महीनों बाद फिर हुई दीपिका कक्कड को दिक्कत, बोलीं- 'मैं अब हिल गई हूं...'
सर्जरी के बाद अब 1.3 सेमी सिस्ट से डरीं दीपिका कक्कड, एक्ट्रेस का व्लॉग में छलका दर्द
Entertainment News Live: नीता अंबानी के NMACC के जश्न में डूबा बॉलीवुड, 'धुरंधर' से लेकर सलमान तक सब पहुंचे
Live: नीता अंबानी के NMACC के जश्न में डूबा बॉलीवुड, 'धुरंधर' से लेकर सलमान तक सब पहुंचे

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में चार मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में चार मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
IPL 2026 में कौन जीतेगा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप? हैरान कर देगी दावेदारों की टॉप-5 लिस्ट
IPL 2026 में कौन जीतेगा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप? हैरान कर देगी दावेदारों की टॉप-5 लिस्ट
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Assam Assembly Election: असम चुनाव से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बताया बीजेपी कितनी जीतेगी सीटें
असम चुनाव से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बताया बीजेपी कितनी जीतेगी सीटें
Plutonium Vs Uranium: प्लूटोनियम या यूरेनियम... क्या है ज्यादा खतरनाक, 1KG में कितने बनेंगे परमाणु बम?
प्लूटोनियम या यूरेनियम... क्या है ज्यादा खतरनाक, 1KG में कितने बनेंगे परमाणु बम?
Extramarital Dating App: 40 लाख भारतीय इस एक्स्ट्रा मैरिटल ऐप पर, बेंगलुरु नंबर-1, जानें कहां है डिजिटल अफेयर का हब?
40 लाख भारतीय इस एक्स्ट्रा मैरिटल ऐप पर, बेंगलुरु नंबर-1, जानें कहां है डिजिटल अफेयर का हब?
Embed widget