एक्सप्लोरर

Bigg Boss 19: शहबाज बदेशा बने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, बेघर होते-होते बचीं कुनिका सदानंद

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है. वहीं कुनिका सदानंद घर से बाहर होते-होते बच गई हैं.

'बिग बॉस 19' वक्त के साथ-साथ दिलचस्प होता जा रहा है. शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई थी. वहीं संडे को वीकेंड का वार फुल ऑफ एंटरटेनमेंट रहा. स्टेज पर मुनव्वर फारुकी की एंट्री ने एपिसोड में चार चांद लगा दिए. 'बिग बॉस 19' को पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंड भी मिल गया है. वहीं वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद नॉमिनेट होते-होते रह गईं.

वीकेंड का वार में 'बिग बॉस 13' फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल बतौर गेस्ट 'बिग बॉस 19' के मंच पर पहुंची थीं. इस दौरान शहनाज ने सलमान खान से रिक्वेस्ट करते हुए कहा- 'सर आपने इतनों के करियर बनाए है, आपने मुझे भी मौका दिया था. सर मेरा ना अकाउंट खाली हो रहा है. इतना ज्यादा फोन करता है कि शहनाज इतने पैसे डलवा दे, किराया तक मैं भरती हूं उसका.'

Bigg Boss 19: शहबाज बदेशा बने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, बेघर होते-होते बचीं कुनिका सदानंद

शहनाज गिल के भाई की 7 साल पुरानी ख्वाहिश हुई पूरी
सलमान खान ने आगे कहा- 'अच्छा आप अपने भाई की बात कर रही हो, जब वो यहां स्टेज से गए थे तो मैंने कहा था उससे कि जाओ मंदिर मस्जिद, गुरुद्वारा जाओ, मन्नत मांगो, हो जाएगा.' इस पर शहनाज कहती हैं- 'लेकिन सर वो सीधा हॉस्पिटल गया, उनसे डेंगू हो गया था. लोग अंदर फॉलोवर्स बढ़वा रहे थे, वो प्लेटलेट्स बढ़वा रहा था. उसका सात साल का जो सपना है वो पूरा कर दो अब, बस बहुत हो गया.'

Bigg Boss 19: शहबाज बदेशा बने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, बेघर होते-होते बचीं कुनिका सदानंद

'बिग बॉस 19' के पहले कंटेस्टेंट बने शहबाज बदेशा
शहनाज गिल की रिक्वेस्ट पर सलमान खान कहते हैं- 'ये हमारी हमेशा से कोशिश रही है कि आपका भाई बिग बॉस के घर में जाए.' इस पर शहनाज कहती हैं- 'बुला लूं क्या उसे.' इस पर सलमान कहते हैं- 'बुला लो.' इसके बाद 'बिग बॉस 19' के पहले कंटेस्टेंट के तौर पर शहबाज बदेशा की घर में एंट्री होती है.

घर से बेघर होते-होते बचीं कुनिका सदानंद
इस हफ्ते वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद नॉमिनेट हुई थीं. लेकिन ऐप रूम में सुरक्षा कवच के ऑप्शन की वजह से एक्ट्रेस 'बिग बॉस 19' के घर से बेघर होते-होते बच जाती हैं. इस तरह इस हफ्ते घर से कोई बाहर नहीं हुआ.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: असम में बाढ़ से टूटे हनुमान मंदिर को फिर से बनवाएंगे अभिषेक मल्हान, यूट्यूबर ने दिए 20 लाख रुपये
असम में बाढ़ से टूटे हनुमान मंदिर को फिर से बनवाएंगे अभिषेक मल्हान, दिए 20 लाख रुपये
कैंसर से जूझ रहे बच्चों से मिलकर फफक पड़ीं दीपिका कक्कड़, खुद का दर्द बयां कर जीता सबका दिल
कैंसर से जूझ रहे बच्चों से मिलने पहुंचीं दीपिका कक्कड़, खुद का हाल बताकर हुई इमोशनल
KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget