एक्सप्लोरर

Bigg Boss 19: वीकेंड के वार पर नहीं दिखेगा सलमान खान का स्वैग, डांट से बचे घरवाले, ये दो स्टार करेंगे होस्ट

Bigg Boss 19: फैंस को वीकेंड के वार का इंतजार रहता है. जिसमें सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट की तारीफ करते नजर आते हैं तो कुछ की जमकर क्लास लगाते हैं. मगर इस बार सलमान नजर नहीं आने वाले हैं.

बिग बॉस 19 शुरू हो चुका है और लोगों को ये शो काफी पसंद आ रहा है. रोज के एपिसोड देखने के साथ लोगों को वीकेंड के वार का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है क्योंकि इस पर सलमान खान आते हैं और कंटेस्टेंट की वाट लगाते हुए नजर आते हैं. सलमान खान का ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है. पूरे हफ्ते में की हुई गलतियों के लिए घरवालों को डांट पड़ती है और अगर कोई अच्छा काम करता है तो सलमान उनकी तारीफ करते हुए भी नहीं थकते हैं. मगर इस हफ्ते सलमान खान का डोज नहीं मिलने वाला है.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान इस हफ्ते वीकेंड के वार को होस्ट करते हुए नजर नहीं आएंगे. सलमान की जगह दो बड़े स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी लोगों को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे.

सलमान क्यों नहीं आएंगे नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग लद्दाख में कर रहे हैं. शूटिंग में बिजी होने की वजह से वो इस हफ्ते वीकेंड का वार शूट नहीं कर पाएंगे. उनकी जगह अक्षय कुमार और अरशद वारसी नजर आएंगे. ये दोनों स्टार अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं. कंटेस्टेंट के साथ अक्षय और अरशद की मस्ती देखने वाली होगी.

अरशद का बिग बॉस से है खास नाता

बता दें जब बि बॉस की शुरुआत हुई थी तो इसका पहला सीजन अरशद वारसी ने ही होस्ट किया था. बिग बॉस का पहला सीजन खूब हिट रहा था. अब एक बार फिर अरशद शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं. उनकी पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं.

अरशद वारसी और अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 की बात करें तो ये फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म में अक्षय और अरशद के बीच बहस देखना मजेदार होने वाला है.

ये भी पढ़ें: क्यों मनोज बाजपेयी के पैरों में गिरने लगे बॉलीवुड के स्टार्स? यूजर्स बोले- असली टैलेंट यही हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
TV Serials Spoiler: फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget