एक्सप्लोरर

परिणीति और Mannara Chopra के बीच हैं गिले-शिकवे, बिग बॉस 17 में नहीं किया सपोर्ट? एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

Mannara Chopra on Parineeti Chopra: मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 में नजर आई थीं. शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा के सपोर्ट न करने वाली खबर को लेकर रिएक्ट किया है.

Mannara Chopra on Parineeti Chopra: एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. उन्हें शो बिग बॉस 17 में देखा गया था. इस शो में वो सेकंड रनरअप रहीं. मन्नारा जब बिग बॉस में थीं तो उनकी कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा ने उनका सपोर्ट किया था. प्रियंका ने मन्नारा के लिए पोस्ट किया था. हालांकि, कजिन परिणीति चोपड़ा की तरफ से मन्नारा के सपोर्ट में किसी भी तरह का कोई पोस्ट नहीं किया गया. अब मन्नारा चोपड़ा ने इसे लेकर रिएक्ट किया है.

परिणीति को लेकर मन्नारा ने कहा ये
टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा के सपोर्ट न करने को लेकर जब मन्नारा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मुझे किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं रहता है. मेरी फैमिली के लिए मुझे बहुत प्यार है. मुझे परिणीति का कल ही मैसेज आया था. बधाई देने के लिए बहुत लंबा चौड़ा मैसेज आया था, जो इस सफेद मोबाइल के अंदर है. मैं परिणीति को ऑल द बेस्ट कहूंगी. उसकी तो लाइफ की नई जर्नी है.

म्यूजिक इंडस्ट्री में परिणीति चोपड़ा की एंट्री

बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया है. वो अब लाइव परफॉर्मेंस भी करती हैं. परिणीति ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर जानकारी दी थी.

मन्नारा चोपड़ा की जर्नी

वहीं मन्नारा की बात करें तो उन्हें बॉलीवुड फिल्म जिद में देखा गया था. हालांकि, बॉलीवुड में मन्नारा का करियर चला नहीं तो उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा. अब मन्नारा साउथ फिल्में करती हैं. हालांकि, पहचान उन्हें बिग बॉस 17 से ही मिली है. इस शो में मन्नारा को पहले दिन से फैंस ने पसंद किया. मन्नारा का स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी संग बॉन्ड देखने को मिला. इसके अलावा मन्नारा की अंकिता लोखंडे संग भी काफी लड़ाई हुई थी.

मन्नारा चोपड़ा ने शो में काफी अच्छे से परफॉर्म किया था और उन्होंने टीवी की पॉपुलर बहू अंकिता लोखंडे तक को पीछे छोड़ दिया. अंकिता को पीछे छोड़कर मन्नारा टॉप 3 का हिस्सा बनी थीं. शो से बाहर निकलने के बाद मन्नारा ने फैमिली संग डिनर किया. फिलहाल वो फैमिली संग टाइम स्पेंड कर रही हैं. बिग बॉस की जर्नी के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी उनका सपोर्ट किया था. मन्नारा के टॉप 3 में पहुंचने से उनका परिवार काफी खुश है.

ये भी पढ़ें- No Entry 2: सलमान, अनिल और फरदीन नहीं, ‘नो एंट्री 2’ में ये तगड़ी लगाएंगी एंटरटेनमेंट का तड़का, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget