एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: घरवालों को गोल्डन बॉयज से बाहर की बातें पूछना पड़ा भारी, बिग बॉस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 16: घर में गोल्डन गायज से बाहर की बातें पूछने पर बिग बॉस घरवालों से नाराज हो जाते हैं और सभी को फटकार भी लगाते हैं. बिग बॉस कहते हैं कि क्या आपको अपने फैंस पर भरोसा नहीं है.

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 काफी एंटरटेनिंग हो गया है. हर दिन एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. घर में बीते दिन गोल्डन बॉयज की भी एंट्री हुई. नए लोगों को देखकर घरवाले बेहद खुश हुए. वहीं 30 नवंबर के एपिसोड में कई कंटेस्टेंट गोल्डन बॉयज बंटी और सनी से बाहर की बातें पूछते नजर आते हैं. टीना पूछती हैं कि क्या गौतम का रोमांस बाहर सच्चा लग रहा था तो वहीं शालीन पूछते हैं कि वह बाहर कैसे दिख रहे हैं और सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है. 

बिग बॉस बाहर की चीजें पूछने पर घरवालों को लगाते हैं फटकार
बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाते हैं. इसके बाद सबसे पहले बिग बॉस शालीन को इंग्लिश बोलने पर खूब डांटते हैं. बिग बॉस कहते हैं कि शालीन मैं ही आपसे बात कर रहा हूं कोई असिस्टेंट बात नहीं कर रहा है. बिग बॉस चेतावनी देते हुए शालीन को कहते हैं कि मैं आखिरी बार बोल रहा हूं ये मेरा घर है और इस घर के कुछ नियम हैं. यहां पर सिर्फ हिंदी में बात की जाती है आपको आसानी से समझ नहीं आता है. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि आखिरी बार दोहरा रहा हूं इस घर में बस हिंदी में बात होगी. बिग बॉस इसके बाद साजिद से पूछते हैं कि क्या मैं आपका इस घर में ठीक से ख्याल नहीं रखता हूं तो साजिद कहते हैं नहीं सर बिल्कुल रखते हैं. इस पर बिग बॉस टीना से पूछते हैं कि घर के नियम आपके लिए नहीं आपको नुकसान पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं यही सच है ना? 'टीना ना में जवाब देती हैं. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि जब मैं खुद आप लोगों से बाहर से आई इंफॉर्मेशन प्रोटेक्ट करता हूं तो उसका भला क्या मकसद हो सकता है. सनी और बंटी के आते ही आपके वही पुराने सवाल शुरू हो गए हैं. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस ने कहा दर्शक सब देख रहे हैं
बिग बॉस इसके बाद गोल्डन बॉयज से बाहर की बातें पूछने पर टीना सहित बाकी घरवालों को फटकार लगाते हैं. बिग बॉस कहते हैं कि सोशल मीडिया अकाउंट पर किस तरह के पोस्ट चल रहे हैं? क्या आप लोगों को अपने फैंस पर इतना भी भरोसा नहीं है कि आप लोगों से उनका नजरिया जानकर उस हिसाब से इस घर में रहेंगे और इस खेल को खेलेंगे बिग बॉस कहते हैं कि बाहर से घर में कोई भी आएगा तो वो अपना प्रोस्पेक्टिव ही बताएगा. क्या आप इतने इनसिक्योर हैं? क्या आपको अपने फैंस पर जरा भी भरोसा नहीं हैं? यकीनन आज आपके फैंस भी पूरी तरह आपसे निराश होंगे.  बिग बॉस कहते हैं कि सनी और बंटी मैं आपसे भी निराश हूं. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि आखिर में मैं बस इतना ही कहूंगा कि नए लोग इस घर में आए हैं और आगे भी आते रहेंगे आपको उनके नजरिये से गिरगिट की तरह रंग बदलकर इस घर में चलना है या रियल बनकर ये फैसला मैं आप सब पर छोड़ता हूं. बिग बॉस कहते हैं कि दर्शक सब देख रहे हैं और उनको निराश करना आपके लिए ही नुकसानदायक हो.

ये भी पढ़ें:-Kapil Sharma ने Kajol के साथ क्लिक की सेल्फी, फोटोज शेयर करते हुए लिखा ये खास कैप्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
TV Serial Spoilers: अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget