एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ में अब्दू रोजिक को हुआ ‘सच्चा प्यार’, कहा- शो से जाने के बाद करूंगा प्रपोज

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक को सच्चा वाला प्यार हो गया है. उन्होंने तो बिग बॉस से बाहर जाने के बाद अपनी क्रश को प्रपोज करने का भी प्लान बना लिया है.

Bigg Boss 16: तजाकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) इन दिनों कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में नजर आ रहे हैं. इस रिएलिटी शो की बात ही अलग है. इस शो में कुछ लोगों के बीच गहरी दुश्मनी हो जाती है, कुछ दोस्त बन जाते हैं और कई प्यार में पड़ जाते हैं. 19 साल के अब्दू रोजिक का भी यही हाल है. वह भी बिग बॉस हाउस में प्यार में पड़ गए. उनकी क्रश कोई और नहीं, निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) हैं.

निमृत कौर शुरू से ही अब्दू रोजिक की क्रश रही हैं. पहले वह निमृत को पसंद करते थे, लेकिन अब लगता है कि, वह बिल्कुल ही प्यार में पड़ गए हैं. कई बार अब्दू रोजिक को निमृत के लिए इनसिक्योर होते देखा गया है. जब भी शिव ठाकरे (Shiv Thakare) या कोई और निमृत कौर से दोस्ती बढ़ाता है तो 3 फुट के अब्दू को जलन महसूस होती है. अब उन्होंने अपने दिल की बात कह दी है.

निमृत को प्रपोज करेंगे अब्दू

हालिया एपिसोड में अब्दू रोजिक ने शिव ठाकरे के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि, वह निमृत कौर को प्रपोज करेंगे. हालांकि, वह बिग बॉस हाउस में अपने दिल की बात नहीं करेंगे. जैसे ही वह बिग बॉस से जाएंगे, निमृत कौर को अपना दिल का हाल बताएंगे. अगर वह हां बोलती हैं तो ठीक है, अगर नहीं बोलती हैं तो भी उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है. अब्दू ये भी कहते हैं कि वह वाकई निमृत से प्यार करते हैं. उनका प्यार कैमरे के लिए नहीं है. वह दिल से निमृत को चाहते हैं. हालांकि, जब शिव उन्हें बताते हैं कि, निमृत का बाहर बॉयफ्रेंड है तो अब्दू थोड़े अपसेट हो जाते हैं. वह कहते हैं कि, कोई प्रॉब्लम नहीं है. फिर वह निमृत को प्रपोज भी नहीं करेंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

साजिद ने निमृत को बताया अब्दू का प्लान

शिव और अब्दू की बातचीत का पता जब साजिद खान (Sajid Khan) को चलता है तो वह निमृत कौर को इस बारे में बताते हैं. वह कहते हैं कि, अब्दू उन्हें प्रपोज करने की प्लानिंग बना रहे हैं. निमृत हैरान रह जाती हैं. वह कहती हैं, मैंने उन्हें क्लियर कर दिया है कि ये पॉसिबल नहीं हो सकता है. इस पर साजिद कहते हैं कि उन्हें कोई अच्छा रीजन देना होगा. उन्हें अपने बॉयफ्रेंड के बारे में अब्दू को बता देना चाहिए.

अब्दू निमृत के बर्थडे पर एक प्यारा सरप्राइज भी देते नजर आए. उन्होंने लिपस्टिक से अपनी बॉडी पर ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा था.

यह भी पढ़ें- Uorfi Javed के खिलाफ फिर हुई पुलिस कंप्लेंट्स, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'लोगों को रेप और मर्डर करने वालों से कोई प्रॉब्लम नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget