एक्सप्लोरर

Bigg Boss 14: नोरा फतेही ने मेल कंटेस्टेंट्स से करवाया गर्मी गाने का हुक स्टेप, सलमान की भी नहीं रुकी हंसी

बिग बॉस सीज़न 14 के दशहरा सेलिब्रेशन में इस बार हॉट डांसर नोरा फतेही घर के अंदर पहुंचेंगी. यहां वह कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती-मज़ाक करते माहौल को हल्का करवाएंगी. साथ ही डांस करते हुए कंटेस्टेंट्स और ज्यादा एन्जॉय करते दिखेंगे.

दशहरे के मौके पर बिग बॉस 14 के प्रतिभागियों को एक सरप्राइज़ मिलेगा. घर के अंदर सेलिब्रिटी मेहमान के तौर पर स्ट्रीट डांसर थ्रीडी की एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर नोरा फतेही जाएंगी और सभी के साथ मस्ती-मज़ाक और मस्ती करती दिखेंगी.

दशहरा सेलिब्रेशन के आनेवाला एपिसोड का कलर्स चैनल ने प्रोमो जारी किया है. जिसमें नोरा घर के अंदर सभी मेल कंटेस्टेंट्स से स्ट्रीट डांसर थ्री डी के सुपरहिट गाने गर्मी के हुक स्टेप को करने का चैलेंज देती हैं और फिर सभी मेल कंटेस्टेंट्स जमीन पर लेटकर वह डांस स्टेप करते नज़र आते हैं. सबको डांस स्टेप करता देखा नोरा समेत शो के होस्ट सलमान खान और फीमेल कंटेस्टेंट्स की हंसी नहीं रूकती.

वैसे, नोरा 2016 में बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस सीज़न 9 का हिस्सा रह चुकी हैं. यहां 84 दिन गुजारने के बाद वह शो से बाहर हो गई थीं. बात बिग बॉस सीज़न 14 की करें तो तूफानी सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान के शो से एग्जिट के बाद अब घर में तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है. इन तीन कंटेस्टेंट के नाम कविता कौशिक, नैना और शार्दुल पंडित हैं.

कलर्स चैनल ने शो में तीनों की एंट्री का प्रोमो भी जारी किया है जिसमें यह तीनों सलमान के सामने ही एक-दूसरे से कहासुनी करते नज़र आते हैं. यह देखकर सलमान हैरान रह जाते हैं. नैना को देखकर शार्दुल कहते हैं कि वो नैना से एक इवेंट में पहले मिल चुके हैं जब वह उनकी गोदी में आकर बैठ गई थीं.

नैना उनकी यह बात सुनकर चौंक जाती हैं और कहती हैं कि उसे गोद में बैठना नहीं बल्कि को-होस्टिंग कहते हैं.शार्दुल की बातें सुनकर नैना कहती हैं कि वो घर के अंदर उन्हें इन बातों का जवाब देंगी.अब देखना ये है कि दशहरे के बाद यह तीनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में क्या कोहराम मचाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 दिन में 18 गोलियां, 6 महीनों तक उड़ी नींद... एंग्जायटी को लेकर प्रिंस नरूला ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं सोने से डरता था'
1 दिन में 18 गोलियां, 6 महीनों तक उड़ी नींद... एंग्जायटी को लेकर प्रिंस नरूला ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं सोने से डरता था'
'रिलेशनशिप मुझे अलाउड नहीं है...', रिश्तों और प्यार को लेकर समर्थ जुरेल का छलका दर्द
'रिलेशनशिप मुझे अलाउड नहीं है...', रिश्तों और प्यार को लेकर समर्थ जुरेल का छलका दर्द
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget