एक्सप्लोरर

शहनाज़ गिल से खफा सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा- मैं बेवफा लोगों के साथ नहीं रहना चाहता

सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज़ से कहा कि अगर तुम अपने पैरेंट्स की वफादार नहीं हो सकती, तो किसी और की क्या होगी.बिग बॉस के इस पूरे सीज़न में शहनाज़ और सिद्धार्थ की इस तरह की बड़ी लड़ाई कभी नहीं हुई है.

नई दिल्ली: बिग बॉस कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल के बीच इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सिद्धार्थ ने ठान ली है कि वो अब दोबारा शहनाज़ से बात नहीं करेंगे. सिद्धार्थ शहनाज़ से ये भी कहते नज़र आए हैं कि वो उनके जैसी फेक लड़की को अपनी ज़िंदगी में अब नहीं रखना चाहते.

सिद्धार्थ के गुस्से के बावजूद शहनाज़ ज़िद पर अड़ गई हैं कि जब तक वो उनसे बात नहीं करेंगे तब तो वो कोशिश करती रहेंगी. दरअसल आसिम से झगड़ा होने के बाद सिद्धार्थ गार्डन एरिया में आराम कर रहे थे. तभी शहनाज़ वहां पहुंच गईं और उन्हें परेशान करने लगीं.

शहनाज़, सिद्धार्थ के पास जाती हैं और कहती हैं कि मैं जानती हूं कि तुम मुझसे गुस्सा हो और नाराज़ हो. हालांकि इस दौरान वो सिद्धार्थ को उस तरह देख अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाती हैं. इस दौरान शहनाज़ उन्हें मनाने की काफी कोशिश करती हैं, लेकिन सिद्धार्थ नहीं मानते.

इसके बाद सिद्धार्थ गुस्से में शहनाज़ से कहते हैं कि वो उनसे दूर चली जाएं. वो कहते हैं अब बहुत हो गया. लेकिन शहनाज़ पर उनके गुस्से का असर नहीं होता. वो कहती हैं कि क्या पूरे महीने वो इसी तरह से पेश आएंगे.

जब शहनाज़ सिद्धार्थ के कंधे पर सिर रखती हैं, तो वो उन्हें धक्का दे देते हैं. सिद्धार्थ गुस्से में कहते हैं, "मैं तुम्हारा टाइम पास करने के लिए हमेशा तुमसे बात नहीं कर सकता. हालांकि देर से ही सही लेकिन कई लोगों से मिलने के बाद मुझे कई चीज़ें समझ में आ गई हैं. अगर तुम अपने माता-पिता की वफादार नहीं हो सकती हो, तो तुम किसी और के लिए कभी वफादार नहीं हो सकती."

इसके बाद सिद्धार्थ ये कहते हुए वहां से चले जाते हैं कि वो बेवफ़ा लोगों के साथ नहीं रहना चाहते. सिद्धार्थ की इन बातों से शहनाज़ काफी दुखी हो जाती हैं और उनसे उनके बयान को लेकर सफाई मांगती हैं. हालांकि दोनों के बीच का झगड़ा खत्म नहीं होता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन, काजी पर भड़कीं
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget