एक्सप्लोरर

'बिग बॉस 13' के प्रीमियर पर सलमान के सामने 'गोपी बहू' ने जमकर लगाए ठुमके, बैकलेस गाउन में कहर बरपा गईं देवोलीना

देवोलीना भट्टाचर्जी टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में एक संस्कारी बहू के किरदार में नज़र आई थीं. अब उन्होंने सीधे सबसे बड़े रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस में एंट्री की है.

नई दिल्ली: टेलिविज़न का सबसे मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 13वें सीज़न के साथ दर्शकों के घरों में दस्तक दे चुका है. सलमान खान के इस शो में इस बार टीवी सीरियल की संस्कारी बहू का तमगा अपने पास रखने वाली अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचर्जी भी शामिल हुई हैं. आज देवोलीना ने शो में ग्रैंड एंट्री ली. देवोलीना के अलावा कई और सितारे भी इस बार बिग बॉस के घर में महीनों गुज़ारने की ख्वाहिश लिए पहुंचे हैं.

शो में एंट्री के दौरान देवोलीना ने कहा कि वो घर के अंदर प्यार नहीं करेंगी. शो पर मौजूद उनकी बहन का कहना है कि वो चाहती हैं, देवोलीना घर से डबल होकर निकलें. देवोलीना को इस घर में एंट्री के साथ किचन की जिम्मेदारी दी गई है.

'बिग बॉस' के प्रीमियर पर 'गोपी बहू' ने अपने हॉट अंदाज़ से सभी को हैरत में डाल दिया. उन्होंने 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' में स्टेज पर लाल रंग की बैकलैस गाउन में 'आशिक बनाया आपने' गाने पर जमकर ठुमके लगाए. इस दौरान उनके परफॉर्मेंस पर वहां जमकर तालियां भी बजीं.

कौन हैं देवोलीना भट्टाचर्जी ? मूल रूप से शिवसागर असम की रहने वालीं देवोलीना भट्टाचर्जी की प्रारंभिक पढ़ाई भी असम से ही हुई है. 29 साल की देवोलीना ने डांस इंडिया डांस सीजन 2 से साल 2010 में डेब्यू किया था. देवोलीना जितनी अच्छी एक्टिंग करती हैं, उतना ही बेहतर डांस भी करती हैं.

देवोलीना भट्टाचर्जी कई बार विवादों में भी आ चुकी हैं. साल 2015 में वह सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में ही परिधि का किरदार निभाने वालीं लवलीन कौर सासन के साथ विवादों में आ गई थीं.  उस समय चर्चा थी कि देवोलीना शो में लवलीन की एंट्री से नाखुश हैं. इसके बाद साल 2016 में 'साथ निभाना साथिया' में जिगर का रोल करने वाले विशाल सिंह के साथ भी देवोलीना का मनमुटाव हुआ. हालांकि, यह विवाद जल्द ही खत्म हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget