एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12 Day 16 Updates: टास्क को लेकर अनूप जलोटा ने किया जसलीन से ब्रेकअप

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जसलीन-अनूप, श्रीसंत, सृष्टि और करणवीर नॉमिनेट किए जाते हैं.

बिग बॉस 12 के तीसरे हफ्ते के दूसरे दिन विचित्र जोड़ियों ने शो के कॉन्सेप्ट का एक अलग ही रंग दिया. जिसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के बनते-बिगड़ते रिश्ते चर्चा का विषय बने. आज के एपिसोड में तीसरे हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी की गई. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए एक जोड़ी और तीन सेलिब्रिटी नॉमिनेट किए गए.

                         Highlights

नॉमिनेशन टास्क के मुताबिक करणवीर ने उर्वशी को किडनैप कर लिया था, उन्हें छुड़ाने के लिए उर्वशी के जोड़ीदार दीपक को करणवीर से चुनौती मिली थी कि दीपक अपने शरीर के सभी बालों को ट्रिम करें. टास्क के मुताबिक दीपक अपने सिर के साथ हाथ पैर के बालों को ट्रिम कर लिया और यह टास्क जीत गए. रूल के मुताबिक करणवीर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए.

Bigg Boss 12 Day 16 Updates: टास्क को लेकर अनूप जलोटा ने किया जसलीन से ब्रेकअप

दूसरे नॉमिनेशन में सृष्टि ने सौरभ को किडनैप कर लिया और शर्त के तौर उनके जोड़ीदार शिवाशीष को उनके कपड़े, परफ्यूम और बालों की कुर्बानी देने के लिए कहती हैं. शिवाशीष ये करने के लिए राजी हो जाते हैं. मगर सृष्टि का दिल पसीज जाता है और वह शीवाशीष को ऐसा करने से रोकती हैं. मगर शिवाशीष के तुनकमिजाजी से सृष्टि नाराज हो जाती हैं.

Bigg Boss 12 Day 16 Updates: टास्क को लेकर अनूप जलोटा ने किया जसलीन से ब्रेकअप

श्रीसंत, सबा को किडनैप करते हैं और सोमी से उनके बालों को अपनी सबसे छोटी ऊंगली के बराबर कट करने के लिए कहते हैं. श्री के शर्तों को मान सोमी अपने बालों को अपने छोटी ऊंगली के बराबर काट कर टास्क पूरा करती हैं. रूल के मुताबिक इस तरह श्रीसंत इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते हैं. इस तरह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जसलीन-अनूप, श्रीसंत, सृष्टि और करणवीर नॉमिनेट किए जाते हैं.

शो में अगले दिन की शुरूआत में घरवालों की बातें जसलीन और अनूप के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. इस जोड़ी ने पहली बार शो में अपने प्यार के बारे में खुलासा किया था, बिग बॉस के घर में एंट्री के दौरान अनूप और जसलीन ने अपने रिलेशनशिप के बारे में सबसे सामने कबूला था. घर के अंदर जसलीन ने इस बात को भी कबूला था कि दोनों के रिलेशनशिप के बारे में उनकी फैमिली को भी नहीं पता है. ऐसा लग रहा है कि दोनों के प्यार को अब किसी की नजर लग गई है, क्योंकि अनूप और जसलीन के रिलेशनशिप के बीच में सोमवार के दिन निभाए गए टास्क के बाद सब कुछ ठीक नहीं है.

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

नॉमिनेशन के लिए बिग बॉस ने दीपिका से कहा था कि वह अनूप को कुछ वक्त के लिए किडनैप कर लें और उनकी जोड़ीदार जसलीन को उन्हें छुड़ाने के लिए अपनी कुछ चीजों की कुर्बानी देने के लिए कहें, यदि जसलीन उन चीजों की कुर्बानी दे देती हैं तो दीपिका इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएंगी. दीपिका ने शर्त के मुताबिक, जसलीन से उनके बाल कंधे तक काटने और अपने कपड़ों और मेकअप को बर्बाद करने के लिए कहा था. कल के एपिसोड में जसलीन अपनी चीजों की कुर्बनी नहीं दे सकीं जिसकी वजह से अनूप और जसलीन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए.

Bigg Boss 12 Day 16 Updates: टास्क को लेकर अनूप जलोटा ने किया जसलीन से ब्रेकअप

अनूप जलोटा ने जसलीन से रिश्ता तोड़ने का किया अनाउंसमेंट

नॉमिनेशन के बाद आज के एपिसोड में अनूप जसलीन से काफी अपसेट नजर आए. एपिसोड में दिन की शुरूआत में अनूप डाइनिंग टेबल पर सभी घरवालों के सामने एक अनाउंसमेंट करते हैं. अनूप ने घरवालों से कहा कि नॉमिनेशन टास्क के दौरान जसलीन ने अपने बालों और मेकअप के लिए ही अपना प्यार दिखाया, इसलिए वह बिग बॉस के घर में खुद को जसलीन से अलग करते हैं. सभी घरवालों के सामने अनूप ने कहा, 'अब मैं अकेला हूं और ये जोड़ी मैं तोड़ रहा हूं.' अनूप के इस डिसीजन से घरवाले चौंक गए. अनूप की इन बातों को सुन जसलीन रोने लगती हैं.

जसलीन ने की मनाने की कोशिश लेकिन नहीं माने अनूप

जब श्रीसंत, अनूप से इस बारे में बात करने की कोशिश करते हैं और उन्हें बताते हैं कि वह एक टास्क के लिए तीन साल के रिलेशनशिप को खत्म नहीं कर सकते हैं. श्रीसंत की बात पर अनूप उन्हें बताते हैं कि इस बारे में सोचकर वह पूरी रात सो नहीं पाए, उन्होंने कहा कि जसलीन की ऐसी करनी से वह वास्तव में वे हर्ट हुए हैं. जब जसलीन ने अनूप के साथ बात करने की कोशिश की, तब अनूप ने उन्हें बताया कि वह अपने फैसले पर दृढ़ है क्योंकि वास्तव में वह इससे हर्ट हुए हैं और कोई भी उनके इस निर्णय को बदल नहीं पाएगा. जसलीन अनूप से उनके फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूट रही हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी? सामने आई रिश्ते की सच्चाई
टूट रही हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी? सामने आई रिश्ते की सच्चाई
'मिस्टर एंड मिसेस परशुराम' की 'शालिनी' बनी फाइटर, एक्शन सीन में मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट
'मिस्टर एंड मिसेस परशुराम' की 'शालिनी' बनी फाइटर, एक्शन सीन में मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
TV Serial Spoilers: अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें
अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget