एक्सप्लोरर

बिग बॉस कंटेस्टेंट जसलीन मथारू कलर्स टीवी के इस शो में करेंगी एक्टिंग

'बिग बॉस 12' की कंटेस्टेंट जसलीन मथारू जिन्होंने अनूप जलोटा के साथ रियलिटी शो में एंट्री ली थी, कलर्स पर एक अलौकिक शो के साथ फिक्शन स्पेस में अपनी एक्टिंग की शुरुआत कर रही हैं

सलमान खान की तरफ से होस्ट किए जाने वाले कलर्स के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' से कई आम कंटेस्टेंट्स को एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में मदद मिली है. 'बिग बॉस 12' को 'कहां हम कहां तुम' की अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने अपने नाम किया. जबकि रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर, सबा-सोमी खान जैसे आम लोगों ने रियलिटी शो में अपना प्रभाव डाला. रोमिल और रोश्मि बनिक के बाद एक के बाद एक शो के कंटेस्टेंट एक्टिंग में अपना हाथ आजमा रहे हैं, अब शो की एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है जो एक्टिंग में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. वह नाम कोई और नहीं बल्कि जसलीन मथारू हैं.

'बिग बॉस 12' फेम जसलीन मथारू जो शो के बाकी कंटेस्टेंट्स में सबसे ज्यादा चर्चित थीं, कलर्स के अलौकिक शो 'विश' से अपने एक्टिंग की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. शो में देबिना बनर्जी, विशाल वशिष्ठ और सना मकबूल प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जसलीन मथारू 'विश' में एक 'जलपरी' (मत्स्यांगना) की भूमिका निभाती नजर आएंगी.

'विश' के साथ अपने फिक्शन टीवी डेब्यू की पुष्टि करते हुए, जसलीन मथारू ने इंडिया फ़ोरम से कहा कि, "हां, मैं शो कर रही हूं और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करूंगी. हालांकि, मैं अभी तक अपने किरदार के बारे में नहीं जानती हूं. मैं केवल इतना कह सकती हूं कि यह है बहुत खास और दिलचस्प किरदार है.''

इस खबर निश्चित रूप से उनके फैंस काफी खुश नजर आने वाले हैं क्योंकि एक बार फिर वे बिग बॉस के बाद अपने पसंदीदा चेहरे को टीवी पर देख पाएंगे.

अन्य 'बिग बॉस 12' के कंटेस्टेंट्स के बारे में बात करें तो रोमिल चौधरी ने स्टार प्लस के साथ 'कहां हम कहां तुम' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की. रोश्मी बनिक ज़ी 5 की वेब-सीरीज 'इश्क आज कल' का हिस्सा हैं. जबकि, 'खान' बहनों में सबा और सोमी के हाथ में एक्टिंग के प्रोजेक्ट्स हैं.

जसलीन मथारू 'बिग बॉस 12' में भाग लेने के बाद लोगों के बीच काफी मशहूर हुईं. वह 'बिग बॉस' के घर में रहने के दौरान लगातार लाइमलाइट में थीं क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि वह अपने पार्टनर अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनुपमा पर घर तोड़ने का आरोप लगाएगी राही, अनु को प्रपोज करने से पहले आर्यवर्धन पर मंडराया बड़ा खतरा
अनुपमा पर घर तोड़ने का आरोप लगाएगी राही, अनु को प्रपोज करने से पहले आर्यवर्धन पर मंडराया बड़ा खतरा
दूसरी बार पिता बने 'इंडियन आइडल 12' के सिंगर मोहम्मद दानिश, दिखाई बेटी की पहली झलक, देखें वीडियो
दूसरी बार पिता बने 'इंडियन आइडल 12' के सिंगर, दिखाई बेटी की पहली झलक, देखें वीडियो
मुंबई में भारी बारिश के बीच उर्वशी ढोलकिया के बेटे की कार पर गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो
मुंबई में भारी बारिश के बीच उर्वशी ढोलकिया के बेटे की कार पर गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो
युविका चौधरी से तलाक ले रहे हैं प्रिंस नरुला? खुद दे दिया सबूत
युविका चौधरी से तलाक ले रहे हैं प्रिंस नरुला? खुद दे दिया सबूत

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget