Bigg Boss 11: पुनीश शर्मा नहीं, बंदगी कालरा ने की शिल्पा शिंदे को सपोर्ट करने की अपील
बंदगी कालरा ने शिल्पा शिंदे के लिए सपोर्ट मांगते हुए लिखा, ''शिल्पा दिल की बहुत अच्छी हैं. आप लोग उन्हें प्यार करते रहिए और उनके लिए वोट भी करें.''

नई दिल्ली: रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 के फिनाले में अब महज चंद दिन बाकी हैं. सीजन 11 के फिनाले में हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखना चाहता है. इतना ही नहीं मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स तो अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीतवाने के लिए सोशल मीडिया पर अपील भी करने लगे हैं.
सीजन 11 के दौरान बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा की नजदीकियां काफी चर्चा में रही थीं. लेकिन अब बंदगी कालरा शिल्पा शिंदे को शो जीतते हुए देखना चाहती हैं. बंदगी कालरा ने शिल्पा शिंदे को सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर खास अपील की है.
Shilpa Shinde you are love ❤️ for what all should I love you , it is countless !! https://t.co/K78U1JdP5L
— Bandgi Kalra (@BandgiK) January 2, 2018
बंदगी कालरा ने शिल्पा शिंदे के लिए सपोर्ट मांगते हुए लिखा, ''शिल्पा दिल की बहुत अच्छी हैं. आप लोग उन्हें प्यार करते रहिए और उनके लिए वोट भी करें.'' बता दें कि इससे पहले तक बंदगी कालरा हमेशा पुनीश शर्मा के लिए ही वोट मांगती थी.
हाल ही में पड़ोसी टास्क के दौरान बंदगी कालरा को जब घर में एंट्री मिली तो भी उनकी शिल्पा शिंदे के साथ दोस्ती देखते ही बन रही थी. बता दें कि हाल ही में बिग बॉस के घर में बंदगी कालरा को चीज कहने पर शिल्पा ने आकाश को कड़ी फटकार लगाई थी.






















