एक्सप्लोरर

जब 'आनंदी' के साथ दो बार बॉडीगार्ड ने की थी गंदी हरकत, अविका गौर बोलीं- शर्मनाक है, अगर मुझमें हिम्मत होती तो मैं...'

Avika Gor On Bad Touch: बालिका वधु फेम अविका गौर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके साथ बॉडीगार्ड ने गंदी हरकत की थी. एक्ट्रेस को बॉडीगार्ड ने पीछे से छुआ था.

Avika Gor On Bad Touch: टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया. जहां एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए एक बुरे अनुभव का भी खुलासा किया. अविका गौर टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं. उन्हें साल 2008 में आए शो 'बालिका वधु' से खास और बड़ी पहचान मिली थी.

छोटी उम्र में ही उन्होंने इस सीरियल में काम करना शुरू कर दिया था. उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए एक बुरे अनुभव के बारे में भी लोगों को बताया.

अविका ने किया बैड टच का सामना

हाल ही में अविका ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी इश्क' के प्रमोशन के बीच एक इंटरव्यू में हिस्सा लिया. एक्ट्रेस ने Hauterrfly को एक इंटरव्यू दिया. इंस्टाग्राम पर Hauterrfly ने एक्ट्रेस का एक वीडियो शेयर किया है.

इसके कैप्शन में लिखा है, ''अविका गौर को किसी ऐसे व्यक्ति ने छुआ जिसकी उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. यह कितना निराशाजनक है जब जो लोग हमारी रक्षा के लिए बने हैं वे ही हमारे सबसे बुरे सपने बन जाते हैं.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HAUTERRFLY | A Fork Media Group Co. (@hauterrfly)

बॉडीगार्ड ने की थी गंदी हरकत

वीडियो की शुरुआत में अविका कहती हैं कि मुझे याद है किसी ने मुझे पीछे से छुआ था. मैंने पीछे मुड़कर देखा तो पीछे सिर्फ बॉडीगार्ड था. टीवी एक्ट्रेस ने कहा , ''मुझे याद है जब मैं मंच पर जा रही थी तो पीछे से किसी ने मुझे छूने की कोशिश की थी. जैसे ही मैं पीछे मुड़ी, मुझे याद आया कि मैंने केवल बॉडीगार्ड को देखा था और कोई नहीं था. मुझे याद है कि दूसरी बार ऐसा होने वाला था और मैंने उसे रोक दिया. दूसरी बार में भी वहीं बॉडीगार्ड था जिसे मैंने पहले देखा था.''

अविका गौर ने आगे कहा कि, ''उस पर मैंने बस यह किया. वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि इतना कहने के बाद एक्ट्रेस मायूस चेहरे के साथ कान पकड़ती हुई नजर आईं. उन्होंने आगे कहा कि, ''तो मैं क्या करूं. इसके बाद मैंने इसे जाने दिया. उन्हें पता ही नहीं है कि वो सामने वाले पर क्या असर कर रहा है.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

अविका ने आगे कहा कि, ''अभी तो मैं मेरी बात कर रही हूं. जहां मैं बोल रही हूं बॉडीगार्ड्स होते हैं आस-पास. इतनी प्रोटेक्शन होती है. बाहर तो बहुत सारी लड़कियां होती हैं. वे बॉडीगार्ड्स लेकर नहीं घूम रही हैं. तो यह शर्मनाक है.'' इसके बाद अविका से कहा गया कि लारा दत्ता जी हमसे मिली वो बोलीं उन्होंने तो मतलब दे दिया खींच के.

इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, ''मैं चाहती हूं. मुझे लगता है कि वो हिम्मत होनी चाहिए. मेरे में अगर वो हिम्मत होती कि मैं पलटकर दे दूं तो भाई मैं अब तक बहुत सारे लोगों को मार चुकी होती. आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है. मुझे लगता है कि मैं कर सकती हूं लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि ऐसा मौका ही न आए.''

यह भी पढ़ें: सलमान खान को जान से मारने की धमकी मामले में FIR दर्ज, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget