एक्सप्लोरर

Archana Puran Singh ने एज शेमिंग करने वाली ट्रोल की क्यों लगाई थी क्लास? एक्ट्रेस बोलीं- 'मेरे ट्रोल्स वेले और यूजलेस हैं'

Archana Puran Singh: अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में एज शेमिंग करने वाली एक ट्रोल की क्लास लगाई थी. वहीं अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर उन्होंने क्यों ट्रोल को फटकार लगाई.

Archana Puran Singh On Body Shame: अर्चना पूरन सिंह बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. अर्चना ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में फिल्म ‘अभिषेक’ से की थी. इसके बाद वे कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं. एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर भी कई सीरियल किए. फिलहाल वे कॉमेडी शो  ‘द कपिल शर्मा शो’  में बतौर जज नजर आ रही थीं. हालांकि इस शो का हाल ही में रैपअप हुआ है.

 इन सबके बीच पिछले कुछ दिनों से अर्चना पूरन सिंह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं इसकी वजह ये है कि उन्होंने हाल ही में अपने एक ट्रोल की क्लास लगाई थी जिसने उनकी एजशेमिंग की थी. वहीं अब एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की है और खुलासा किया है कि ये ट्रोल को फटकार लगानी क्यों जरूरी थी.

अर्चना पूरन सिंह ने बताया ट्रोल की क्लास लगानी क्यों जरूरी थी
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में  अर्चना पूरन सिंह से एक ट्रोल को उनके करारा जवाब देने के बारे में पूछा गया जिसने उन्हें उनकी उम्र को लेकर ट्रोल किया था. इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि अगर आप महिला होने के नाते अन्य महिलाओं की रिसपेक्ट नहीं कर सकती हैं, खासकर जब वह उम्र में आपसे बड़ी हो, और उन्हें उनकी बॉडी, हाईट, एपियरेंस या वजन के लिए शर्मिंदा करती है, तो आप कैसे उम्मीद कर सकती हैं कि पुरुष उनका सम्मान करेंगे? मैं यही बताने की कोशिश कर रही थी.

उसी इंटरव्यू में, अर्चना पूरन सिंह ने यह भी शेयर किया कि उनके लिए ट्रोल को फटकारना क्यों जरूरी था. एक्ट्रेस ने कहा कि, कभी-कभी, किसी सेलिब्रिटी के लिए पॉजिटिव कमेंट अच्छे सोशल मीडिया जुड़ाव को मजबूत करते है. अगर ज्यादासेलेब्रिटी सामने आएं और अपनी एक्चुअल राय रखें तो शायद इससे बदलाव आ सकता है. हो सकता है कि बहुत से लोग मेरा जवाब पढ़ेंगे और उस बात को समझेंगे जो मैं कहना चाह रही हूं.”

अर्चना ने कहा मेरे ट्रोल सबसे यूजलेस
60 साल की अर्चना ने फौरन कहा कि यह एक अनोखा मामला है जब उन्होंने इस तरह की किसी चीज़ पर रिएक्ट किया है वरना इन हेटर्स को सीरियसली नहीं लिया जाना चाहिए. अर्चना ने कहा, “मेरे ट्रोल इस प्लैनेट पर सबसे वेले और यूजलेस लोग हैं. इन ट्रोल्स के कमेंट की वजह फेमस सेलेब का ध्यान अट्रैक्ट करना और उन्हें फायदा पहुंचाना है, इसलिए मैं किसी को भी जवाब देने से बचती हूं.'

किसी को नीचा दिखाना गलत है
अर्चना आगे कहती है कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें पसंद करेंगे. वे कहती हैं, "लेकिन कम से कम किसी को ये कमेंट ना करे कि वे एक आदमी की तरह दिखती हैं. सबसे पहले ऐसी किसी भी चीज़ में प्रॉब्लम क्या है? और फिर किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा कहना भयावह है. मैं अपने जवाब के बाद आगे बढ़ गई हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि उस लड़की को दो मिनट की पॉपुलैरिटी जरूर मिल गई.'

कपिल शर्मा शो में भी ऐसे कमेंट सुनने पर अर्चना ने किया कहा?
गौरतलब है कि अर्चना पूरन सिंह को अपने कॉमेडी शो में एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा से भी ऐसे कमेंट सुनने को मिलते हैं. तो क्या लोग इसका फायदा उठाते हैं और इस तरह के कमेंट करना ठीक समझते हैं?इस पर अर्चना शो का बचाव करते हुए कहती हैं, “कॉमेडी का मतलब इररेलिवेंट होता है और इसमें ह्यूमर के लिए कुछ चीजों को अंडरलाइन करना पड़ता है. इसका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं है. हम द कपिल शर्मा शो में खुलेआम खुलासा कर रहे हैं कि यह एक कॉमेडी प्लेटफॉर्म है और यहां किसी भी चीज को गंभीरता से नहीं लेना है.'

यह भी पढ़ें:-राजकुमार राव के गन्स एंड गुलाब्स के फर्स्ट वीडियो लुक ने मचाया तहलका, दर्शकों को दिलाई 90 के दशक की याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget