एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: अनुज के ठुकराने के बाद अनुपमा दे देगी अपनी जान! कांता सिखाएगी माया को सबक

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में अनुज ने अपनी पत्नी के पास वापस लौटने से साफ इनकार कर दिया. जब कांता अनुपमा को अनुज की कही बातें बताती हैं तो वह बिल्कुल बिखर जाती है.

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो ‘अनुपमा’ टीवी का नंबर वन शो है. शो का लेटेस्ट ट्रैक अनुपमा और अनुज की उजड़ती जिंदगी के ईर्द-गिर्द घूम रहा है. अनुज छोटी अनु के लिए माया के पास चला गया है और अनुपमा अपनी दूसरी टूटी शादी से टूट गई है. जब अनुपमा की मां अनुज को समझाने जाती है तो वह वापस जाने से मना कर देता है. वह अनुपमा से कहता है कि वह उसे कोई उम्मीद न दे और कह दे कि वह छोटी अनु को छोड़कर नहीं आएगा.

कांता ने माया को सिखाया सबक

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माया कांता जी को कहती हैं कि अब अनुज अनुपमा के पास वापस नहीं जाएगा. वह तीनों इस घर में हंसी-खुशी रह रहे हैं. इस पर कांता माया को सबक सिखाते हुए कहती हैं कि अनुज कभी भी उसका नहीं होगा. चाहे अनुज के दिल में अनुपमा हो या नहीं, पर वह किसी और को जगह नहीं देगा. वह सिर्फ अनुपमा से प्यार करता है और एक दिन दोनों जरूर मिलेंगे. ये सुनकर माया को बुरा लगता है. कांता जी के जाने के बाद जब माया पीछे मुड़ती है तो अनुज खड़ा होता है. माया को लगता है कि अनुज ने उनकी बातें सुन ली, लेकिन ऐसा नहीं होता है. वह भी वहां से चला जाता है और माया फुसफुसाती है कि एक दिन वह उसके पास लौटेगा.

जान देना चाहती है अनुपमा

कांता जी आकर अनुपमा से बताती है कि अनुज अब उसके पास कभी नहीं लौटेगा. वह छोटी अनु के साथ रहना चाहता है. इसलिए वह उसका इंतजार न करे. ये बातें सुन अनुपमा टूट जाती है और फूट-फूटकर रोने लगती है. इसके बाद वह खुद को कमरे में बंद कर लेती है. कांता जी कहती है कि उसने सिर्फ अनुज की कहीं बातें अनुपमा को बताई हैं, लेकिन जो उसकी आंखें कह रही हैं, वह नहीं. वह कहती हैं कि अनुज आज भी अनुपमा से बहुत प्यार करता है. जब अनुपमा का भाई बोलता है कि उसने ये बातें उसे क्यों नहीं बताईं, तब वह कहती है कि वह नहीं चाहती कि अनु जिंदगी भर अनुज के इंतजार में हर दिन टूटे. वहीं, काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर उसका भाई दरवाजा तोड़ देता है और अंदर जाने के बाद अनुपमा सुधबुध खोए बैठी हुई डायरी में लिखती है कि अब उसे नहीं जीना है. वह मरना चाहती है. वह खुद को दोष देती है कि उसमें ही कोई कमी है, तभी उसकी पहली और दूसरी दोनों ही शादियां टूट गईं. दोनों ने ही उसे छोड़ दिया.

बापू जी ने वनराज को चेताया

शाह हाउस में सभी अनुपमा के लिए परेशान होते हैं. बापू जी किंजल को अनुपमा को कॉल करने के लिए कहते हैं, लेकिन कोई भी फोन नहीं उठाता है. सभी डर जाती हैं और फिर वनराज कहता है कि अनुज के जाने के बाद अनुपमा सुधबुध खो बैठी है. सभी जब उससे पूछते हैं कि उसे कैसे पता तो वह कहता है कि वह उससे मिलने गया था. वह कहता है कि उसकी हालत ऐसी थी, जैसे वह कुछ कर न ले. वनराज कहता है कि इस मुश्किल घड़ी में वह अनुपमा के साथ रहना चाहता है और उसे उसकी फिक्र है. वह बेचारी और अकेली है. तब बापू जी वनराज को टोकते हुए कहते हैं कि अनुपमा न बेचारी और ना अकेली है. वह उसके लिए अगर कुछ करना चाहता है तो कुछ न करे. बापू जी ये भी कहते हैं कि वनराज को अनुपमा से दूर ही रहना चाहिए और उसके बारे में सोचना छोड़ देना चाहिए. हालांकि, वनराज कहता है कि वह ऐसा कभी नहीं कर सकता.

अनुपमा करेगी नई शुरुआत

लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि कांता जी अनुपमा को जिंदगी का मतलब सिखाती हैं और उन लोगों से मिलवाती हैं, जो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. तब अनुपमा कहती है कि अब वह भी अपने जीवन की नई शुरुआत करेगी. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में हमें कौन सी अनुपमा देखने को मिलती है.

यह भी पढ़ें- क्या सईं, विराट के साथ अपने रिश्तों को तोड़ सत्या के साथ लेगी सात फेरे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
TV Serial Spoilers: करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा
करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Embed widget