एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: महान बनने के चक्कर में अनुपमा ने दूसरे पति से भी धोया हाथ, बीवी को हमेशा के लिए छोड़ गया अनुज!

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ में छोटी अनु के कहने पर अनुपमा अनुज को उसे माया के साथ जाने के लिए मना लेती है और आखिरकार अनुज उसे जाने तो देता है, लेकिन अनुपमा से भी दूरी बढ़ जाती है.

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस के डेली सोप ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि छोटी अनु ने माया की कही सारी बातें अनुपमा को बता दीं. छोटी अनु अनुपमा से कहती है कि वह अनुज को समझाए कि वह उसे न रोके, उसे जाने दे. अनुपमा छोटी अनु की बात मान जाती है. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि, अनुपमा अनुज को छोटी अनु को माया के साथ जाने देने के लिए कहती है. ये सुनकर अनुज के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. वह कहता है कि अब वह इस बारे में कुछ न बोले.

अनुपमा ने अनुज को छोटी अनु के जाने की कही बात

अनुज अपनी छोटी अनु के पास जा रहा होता है, इतने में अनुपमा दरवाजा लॉक कर देती है और उसे उसकी बात सुनने के लिए कहती है. वह कहती है कि वह नहीं चाहती है कि उसकी बेटी दोनों के बीच पिसे. वह नहीं चाहती कि माया का सच जानकर उसका दिल टूटे. अगर उसने छोटी अनु को बता दिया कि माया ने उसे बहलाया फुसलाया है तो उसका दिल टूट जाएगा. अनुपमा की ये बातें सुनकर अनुज हाइपर हो जाता है.

अनुज ने अनुपमा को सुनाई खरी-खोटी

अनुज अनुपमा पर आरोप लगाता है कि वह जानबूझकर अनु को जाने दे रही है, क्योंकि उसके बर्थडे के दिन बीच पर उसने कहा था कि वह अनुपमा से ज्यादा छोटी अनु को प्यार करता है. इसलिए उसे छोटी अनु से जलन हो रही है. अनुज कहता है कि उसे नहीं पता था कि उसका 26 साल का प्यार इतना सेल्फिश और पॉजेसिव होगा. अनुज अनुपमा को यहां तक भी कहता है कि वह छोटी अनु को इसलिए जाने दे रही है, क्योंकि वह उसकी सगी बेटी नहीं है. अगर वह उसकी सगी बेटी होती तो वह उसे कभी भी जाने नहीं देती. हालांकि, आखिर में अनुपमा अनुज को मना लेती है और फिर वह माया को बता देती है कि वह उसे ले जा सकती है.

अनुपमा-अनुज का टूटा रिश्ता

लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि अनुज अपनी छोटी अनु की याद में रोता है. जब अनुपमा अनुज को दिलासा देने आती है तो वह भड़क जाता है. वह कहता है कि  उसे अकेला कर दिया है. उसके पास इतनी बड़ी फैमिली है, बच्चे हैं, लेकिन उसके पास कोई नहीं. अनुपमा की बातों से अब उसे चिढ़ होती है. अनुज कहता है कि अनुपमा के साथ रहने पर उसका दम घुटता है. इसके बाद वह उसे छोड़कर चला जाता है. अनुपमा रोते हुए कहती है कि अनुज उसके पास आएगा या नहीं. अब देखना होगा कि उनकी उजड़ी जिंदगी कैसे संवरती है.

यह भी पढ़ें- Sameer Khakkar Death: क्यों बीवी से अलग रह रहे थे समीर खक्कड़? भाई गणेश ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
शोएब इब्राहिम से शादी के बाद दीपिका कक्कड़ ने क्यों बदला धर्म? जयति भाटिया ने बताई वजह
शोएब इब्राहिम से शादी के बाद दीपिका कक्कड़ ने क्यों बदला धर्म? जयति भाटिया ने बताई वजह
'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget