एक्सप्लोरर

Anupamaa ने अपने समर के लिए लिखा स्पेशल पोस्ट, फैंस बोले- ' नहीं, नहीं, अनु का बकुड़ा नहीं जा सकता यार...'

Rupali Ganguly Post: रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर सागर के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. सागर ने शो को अलविदा कह दिया है.

Rupali Ganguly Post: अनुपमा शो में शॉकिंग ट्विस्ट आया हुआ है. अनुपमा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके छोटे बेटे समर का निधन हो गया है जिसके बाद से अनुपमा पूरी तरह से टूट जाएगी. शो में समर का किरदार एक्टर सागर पारेख निभाते नजर आ रहे थे. अब सागर की शो से विदाई के साथ उनका किरदार भी खत्म होने जा रहा है. सागर के शो से अलविदा लेने पर रुपाली गांगुली ने उनके लिए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में दोनों की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं. 

रुपाली ने सागर के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर करके समर के किरदार और एक्टर की खूब तारीफ की है. रुपाली ने लिखा- अनुपमा और उसका बकुड़ा समर... सबसे खूबसूरत मां-बेटे का रिश्ता. बेटे के लिए उसकी मां ही उसकी परी दुनिया होती है और मां के लिए बेटा ही उसकी पूरी दुनिया है. सबसे पहले मैं इसी रिश्ते से कनेक्ट हुई थी क्योंकि मैंने पहला प्रोमो ये ही शूट किया था.

सागर की तारीफ की
रुपाली ने आगे लिखा-अपने पसंदीदा बच्चे के साथ एक मां का ये इमोशन मुझे बहुत पसंद आया. एक बच्चा जो उसे समझता है, उसे प्रोत्साहित करता है, उसे ताकत देता है, उसका हाथ पकड़ता है, उसके साथ एक रानी की तरह व्यवहार करता है. एक बेटा जो उसकी दुनिया है और जिसके लिए उसकी मां ही उसकी दुनिया है. यह इमोशन्स तब और बढ़ गए जब सागर मेरे समर के रूप में सामने आए.  एक अच्छी तरह से इस्टैबलिश किरदार में कदम रखना कोई आसान काम नहीं है लेकिन पिछले कुछ दिनों में हमने जो सीन्स किए हैं, उसे आपने बतौर समर जिस तरह से किया उसे देखकर मैं शौंक गई. रसोई के सीन में एक बेहद जटिल लेकिन बैलेंस परफॉर्मेंस ने मुझे पूरी तरह प्रभावित किया.

क्या समर की होगी वापसी?
रुपाली ने अपने पोस्ट में आगे कुछ ऐसा लिखा जिसे देखकर लोग थोड़ा कंफ्यूज हो गए हैं. रुपाली ने लिखा-ये दिल तोड़ देने वाला और इमोशनली थका देने वाला है अनुपमा अपने प्यारे बच्चे को अलविदा कह रही है. लेकिन एक व्यक्ति के रूप में आपके लिए मेरे सच्चे प्यार ने इसे मेरे लिए और अधिक विश्वसनीय बना दिया है.

शायद यह समर के लिए अनुपमा की अंतिम विदाई है (या शायद नहीं) लेकिन यह बंधन जो हमें मिला है वह हमेशा बना रहेगा. सागर जैसी खूबसूरत आत्मा होने के लिए धन्यवाद. मेरी अनुपमा के लिए समर होने के लिए धन्यवाद... हमेशा चमकते रहो.

फैंस हुए इमोशनल
रुपाली गांगुली के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा-समर की मौत शो को खराब कर देगी. वहीं दूसरे ने लिखा-मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं. एक ने लिखा- नहीं, नहीं, नहीं मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं. अनु का बकुड़ा नहीं जा सकता यार.

ये भी पढ़ें: Gayatri Joshi Car Accident: 'स्वदेश' फिल्म की एक्ट्रेस Gayatri Joshi की कार का एक्सीडेंट, हादसे में एक्ट्रेस सुरक्षित, स्विस कपल की मौत, वीडियो भी सामने आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुंडली देखकर मिल रहा है काम', फलक नाज ने खोली टेलीविजन इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- 'मैं बहुत भारी कुंडली वाली औरत हूं'
'कुंडली देखकर मिल रहा है काम', फलक नाज ने खोली टेलीविजन इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- 'मैं बहुत भारी कुंडली वाली औरत हूं'
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: शांति निकेतन में होगी तुलसी की वापसी, शो में आएगा अब तक का सबसे बड़ा महाट्विस्ट
शांति निकेतन में होगी तुलसी की वापसी, शो में आएगा अब तक का सबसे बड़ा महाट्विस्ट
फोन चलाते- चलाते कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
‘करण कुंद्रा ने मुझे हल्के में लिया’ कृतिका कामरा ने जब अपने रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा
‘करण कुंद्रा ने मुझे हल्के में लिया’ कृतिका कामरा ने जब अपने रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget