एक्सप्लोरर

फेमस टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखीं Anupamaa की झलक, फैन्स की तरफ से रूपाली गांगुली को मिला एक बेहद खास सरप्राइज

Anupamaa: रूपाली गांगुली उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर नजर आई हैं. इसका पूरा क्रेडिट उनके फैन्स को जाता है.

Rupali Ganguly Show: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली यकीनन 'अनुपमा' के रूप में अपने फैन्स के दिलों पर राज करती हैं. बता दें, अनुपमा स्टार प्लस का एक बेहद पॉपुलर शो है जो सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है.

फेमस टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखीं अनुपमा की झलक

इस शो में रूपाली गांगुली अनुपमा के लीड  किरदार में हर किसी का दिल जीत चुकी हैं. फैन्स तो अनुपमा उर्फ रूपाली के दीवाने ही हो चुके है और हाल में जो एक बार फिर साबित हो गया जब उनके कुछ फैन्स ने मिलकर उन्हें एक शानदार सरप्राइज दिया.

फैन्स की तरफ से रूपाली गांगुली को मिला एक बेहद खास सरप्राइज

दरअसल रूपाली गांगुली उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर नजर आई हैं. इसका पूरा क्रेडिट उनके फैन्स को जाता है क्योंकि न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर रूपाली गांगुली को देखने के लिए फैन्स के एक ग्रुप ने मिलकर काम किया. वीडियो में रूपाली को अनुपमा के रूप में दिखाया गया हैं. ऐसे में फैन्स का ये जेस्चर उनके प्रति और अनुपमा के प्रति उनके अपारा प्यार को दर्शाता है. 

वहीं, टेलीविजन से फेमस टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड तक रूपाली गांगुली का सफर दुनिया भर में भारतीय मनोरंजन की लोकप्रियता को दिखाता है. बात करें शो की तो, शो के हाल ही में प्रसारित प्रोमो में अनुपमा को अमेरिका जाते हुए दिखाया गया है और अनुपमा घर और अपने प्रियजनों से दूर एक नई विदेशी भूमि में स्थिति से कैसे निपटेगी.

रूपाली गांगुली को बिलबोर्ड पर दिखाया जाना एक बड़ी उपलब्धि की तरह है. ऐसे में यह फैन्स के लिए हैरानी की बात होगी अगर उनकी पसंदीदा अनुपमा ने खुद अमेरिका की यात्रा करके उन्हें सरप्राइज कर दिया. डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस के बैनर तले राजन शाही और दीपा शाही द्वारा निर्मित यह शो रात 10 बजे सोमवार से रविवार तक स्टार प्लस पर प्रसारित होता है.

 

यह भी पढ़ें: जया बच्चन कभी नहीं चाहती थीं कि Amitabh Bachchan होस्ट करें Kaun Banega Crorepati, इसके पीछे थी ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget