एक्सप्लोरर

शाहरुख खान की वजह से बॉलीवुड में आया ये बदलाव, रुपाली गांगुली ने सुपरस्टार को दिया क्रेडिट

Rupali Ganguly On Bollywood: रुपाली गांगुली का कहना है कि आज एक्ट्रेसेस को फिल्मों के लिए क्रेडिट मिलने लगे हैं और इसकी वजह शाहरुख खान हैं. एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री की तारीफ में भी कई बातें कही हैं.

Rupali Ganguly On Bollywood: 8 मार्च को दुनिया भर में इंटरनेशनल वीमेंस डे मनाया जा रहा है. इस मौके पर 'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने बॉलीवुड में महिलाओं की हालत और कुछ सालों में आए एक नए बदलाव को लेकर बात की है. रुपाली गांगुली का कहना है कि आज एक्ट्रेसेस को फिल्मों के लिए क्रेडिट मिलने लगे हैं और इसकी वजह शाहरुख खान हैं.

'शाहरुख खान ने लीड एक्ट्रेस का नाम...'
जूम को दिए एक हालिया इंटरव्यू में रुपाली गांगुली ने कहा- 'आजकल फिल्मों में क्या हो रहा है, शाहरुख खान ने लीड एक्ट्रेस का नाम अपने से पहले रखना शुरू कर दिया है. ये बहुत अच्छी बात है. ये बहुत बड़ा बदलाव है. मैं फिल्मी बैकग्राउंड में पली-बढ़ी हूं. मैंने हमेशा ये नाइंसाफी देखी है. हमेशा हीरो की फिल्म होती थी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

कास्टिंग काउच की वजह से छोड़ा बॉलीवुड
'अनुपमा' एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'मेरे पिता हीरोइन की फिल्में बनाते थे. चाहे कोरा कागज हो या तपस्या, जिसमें राखी आंटी थीं. जब हीरो-ओरिएंटेड (फिल्में) बन रही थीं, तब मेरे पिता महिला-ओरिएंटेड फिल्में बनाने वाले लोगों में से एक थे. आज मैं 'अनुपमा' कर रही हूं. टेलीविजन हमेशा से महिलाओं के लिए वरदान रहा है. हम सभी ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच देखा है. कहीं न कहीं, हमें इसका सामना करना पड़ा है. आज औरतें बात कर रही हैं, उस वक्त बात नहीं होती थी. यह इंडस्ट्री छोड़ने की एक बड़ी वजह थी. तब समझ भी नहीं थी इतनी लेकिन आज कल के लोग अब जागरूक हैं.'

रुपाली ने टीवी को बताया सबसे 'साफ-सुथरी' जगह
रुपाली गांगुली ने आगे बताया की टीवी की दुनिया बॉलीवुड से काफी अलग है. उन्होंने कहा- 'टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसा कुछ नहीं है. ये सबसे साफ़-सुथरी जगह है. मैंने अभी भी 'अनुपमा' के लिए ऑडिशन दिए हैं. मुझे यकीन है कि हर किसी को, चाहे आपका पिछला शो कोई भी रहा हो, आपको नए शो के लिए ऑडिशन देना ही होगा. आपको अपने टैलेंट के बेस पर काम मिलता है, किसी और चीज की वजह से नहीं. टेलीविजन ने हमेशा महिलाओं को बहुत इज्जत दी है. यही टेलीविजन की खूबसूरती है. महिलाओं को हमेशा रानियों की तरह माना जाता है.'

ये भी पढ़ें: Happy Women's Day: 'हर दिन महिला दिवस मनाना चाहिए', बोलीं शबाना आजमी, अनुपम खेर से ईशा देओल तक ने भी दी राय

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाभारत' फेम दिग्गज अभिनेत्री आशा सिंह का निधन, भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट थीं
'महाभारत' फेम दिग्गज अभिनेत्री आशा सिंह का निधन, भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट थीं
'मैं सबसे लकी हूं', गौहर खान के बर्थडे पर पति जैद दरबार का प्यार भरा पोस्ट
'मैं सबसे लकी हूं', गौहर खान के बर्थडे पर पति जैद दरबार का प्यार भरा पोस्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
TV Serials Spoiler: राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका
राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget