एक्सप्लोरर

अर्नब पर छिंटाकशी: इंडिगो, एयर इंडिया के बाद अब स्पाइसजेट ने भी कॉमेडियन कुणाल कामरा को किया बैन

कुणाल कामरा और अर्नब गोस्वामी एक ही फ्लाइट में मुंबई से लखनऊ जा रहे थे. इस विवाद पर अब सियासत गर्म हो गई है. कांग्रेस ने कामरा पर लगे इस बैन की निंदा की है.

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी पर फ्लाइट में छींटाकसी करने के आरोप में इंडिगो और एयर इंडिया के बाद अब स्पाइस जेट ने भी कॉमेडियन कुणाल कामरा को बैन कर दिया है. इंडिगो ने कामरा को छह महीने और एयर इंडिया ने अगले आदेश तक यात्रा करने से बैन किया है. एयर इंडिया की ही तहर स्पाइस जेट ने भी अगले आदेश आने तक कुणाल कामरा को बैन कर दिया है. एयरलाइन्स कंपनी ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है.

कुणाल कामरा और अर्नब गोस्वामी एक ही फ्लाइट में मुंबई से लखनऊ जा रहे थे. इस विवाद पर अब सियासत गर्म हो गई है. कांग्रेस ने कामरा पर लगे इस बैन की निंदा की है.

इस विवाद के बाद केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घटना पर संज्ञान लिया और भारत की बाकी एयरलाइंस से कामरा पर इसी तरह की पाबंदी लगाने की ‘सलाह’ दी. उन्होंने कहा, ‘’आपत्तिजनक व्यवहार जो उकसावे वाला हो और विमान के अंदर अराजकता पैदा करता हो, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हवाई यात्रा करने वाले लोगों की जिंदगियों को खतरे में डालने वाला है.’’

विमान में कामरा का बर्ताव अस्वीकार्य- इंडिगो

इंडिगो ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुंबई से लखनऊ के लिए उड़ान 6 ई 5317 में हुई ताजा घटना के आलोक में हम यह सूचित करना चाहते हैं हम कुणाल कामरा के इंडिगो से सफर करने पर छह महीने के लिए रोक लगाते हैं क्योंकि विमान में उनका बर्ताव अस्वीकार्य था. इस तरह, हम अपने यात्रियों को सलाह देना चाहते हैं कि वे विमान में व्यक्तिगत छींटाकशी करने से बचें क्योंकि यह साथ में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को संभवत: जोखिम में डाल सकता है.’’

इंडिगो के बैन पर कामरा ने क्या कहा?

इंडिगो के इस बैन पर कामरा ने ट्वीट किया,‘‘शुक्रिया इंडिगो। छह माह का निलंबन यकीनन आपकी भलमनसाहत है। मोदी जी तो हमेशा के लिए एयर इंडिया को निलंबित कर देंगे.’’

कांग्रेस नेताओं ने कसा इंडिगो और अर्नब पर तंज

कामरा के विवाद पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया,‘‘ उम्मीद है कि इंडिगो- 6ई उड़ान के दौरान इंजन बंद हो जाने, इंजन में कंपन, केबिन प्रेशर ख्तम होने, संदिग्ध तेल रिसाव, खराब इंजन, इंजन खराब होने की खबरों पर ज्यादा ध्यान देगी जो कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ है. न कि सत्ता में बैठे लोगों के इशारों पर काम करेगी.’’

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा,‘‘सच्चाई तो यह है कि इस वक्त किसी ने उसे (गोस्वामी को) उसी की दवा का स्वाद चखाया है. थरूर ने ट़्वीट किया,‘‘ये वह शब्द हैं जिनका इस्तेमाल वे अपने निर्दोष पीड़ितों को धमकाने के लिए करते हैं अंतर केवल इतना है कि वह यह सब इतने धमकी भरे अंदाज में, परेशान करने के अंदाज में और तेज आवाज में करते हैं, जितना कुणाल कामरा अपने वीडियो में नहीं करते.’’

अर्नब पर छिंटाकशी: इंडिगो, एयर इंडिया के बाद अब स्पाइसजेट ने भी कॉमेडियन कुणाल कामरा को किया बैन

कामरा ने अर्नब से पूछा- आप कायर हैं या पत्रकार हैं

बता दें कि कामरा ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह गोस्वामी से पूछते दिखाई दे रहें हैं कि क्या वह ‘‘कायर हैं या पत्रकार हैं.’’  वीडियो में कामरा कह रहे हैं,‘‘दर्शक आज यह जानना चाहते हैं कि अर्नब कायर है या देशभक्त. अर्नब यह देश हित में है. मैं टुकड़े टुकड़े विमर्श का एक हिस्सा हूं. आपको मेरी हवा निकालनी चाहिए. आपको देश के दुश्मनों को बाहर निकालना चाहिए. आप यह सुनिश्चित करें कि देश नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है.’’

कामरा ने आगे कहा,‘‘आप जानते हैं आप मेरी विनम्रता के काबिल नहीं हैं यह आपके लिए नहीं हैं. यह रोहित वेमुला की मां के लिए है जिनकी जाति के बारे में आप अपने शो पर चर्चा कर रहे थे. मुझे पता है कि इसकी अनुमति नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget