एक्सप्लोरर

Tandav Review: सत्ता के इस खेल में मजा आता है मगर धीरे-धीरे, आपके धीरज की होगी परीक्षा

राजनीति जब लोगों के डीएनए में है तो उसकी कहानी में अनदेखा-अनसुना कह पाना कठिन है. वेबसीरीज तांडव यह जोखिम उठाती है और शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद धीरे-धीरे संभलती है. राजनीतिक गलियारों और किरदारों की कहानियां इसमें जरूर हैं पर यह भी तय है कि उन्हें पूरी तरह शीशे में उतारने के मामले में दिल्ली अभी दूर है.

तांडव के शुरू होने से पहले स्क्रीन पर एक वाक्य चमकता है: भाई हम तो धोखा खा गए, जैसा बहाना राजनीति में नहीं चलता. साफ है कि राजनीति और धोखा एक सिक्के के दो पहलू हैं. तांडव कदम-कदम पर धोखे की कहानी है. कुर्सी के इस खेल में कोई सही या गलत के साथ नहीं होता है. हर कोई राजनीति के साथ है. राजनीति मतलब, सत्ता और ताकत. देश में शासन कर रही दक्षिणपंथी पार्टी जन लोक दल (जेएलडी) जब तीसरी बार आम चुनाव जीतने के कगार पर है तो यह भी तय है कि देवकी नंदन (तिग्मांशु धूलिया) ही फिर प्रधानमंत्री बनेंगे. लेकिन नतीजे आने से ठीक पहले दुनिया को उनकी मौत की खबर मिलती है. अब कुर्सी का दावेदार है उनका पुत्र समर प्रताप सिंह (सैफ अली खान) लेकिन पर्दे के पीछे ऐसा खेल होता है कि तीस साल से देवकी नंदन की 'खास' रहीं अनुराधा किशोर (डिंपल कपाड़िया) पीएम बन जाती हैं.

Tandav Review: सत्ता के इस खेल में मजा आता है मगर धीरे-धीरे, आपके धीरज की होगी परीक्षा

तांडव का ताना-बाना इसी घटनाक्रम के चारों ओर बुना गया है. साथ ही देश की तस्वीर दिखाने की कोशिश भी है. एक तरफ शाइनिंग इंडिया है, जो नेता और उद्योगपति साठ-गांठ से बना रहे हैं. दूसरी तरफ है भारत. जिसमें किसान-मजदूर और आम आदमी हैं. ये लगातार कसते इंडिया के शिकंजे से भारत की आजादी चाहते हैं. छात्र राजनीति की गलियों में इस आजादी की आवाज मुखर है और इसलिए सत्ता के हाथों में खेलता एक पुलिस अधिकारी कहता हैः अब टेररिस्ट बॉर्डर पार से न आ रहे. ये इन युनिवर्सिटियों में तैयार हो रहे हैं. यहां रातों-रात छात्र राजनीति में चमका सितारा शिव शेखर (मोहम्मद जीशान अयूब) लोगों की उम्मीद बन जाता है. कहानी शुरू से अंत तक राजनीति के दो ध्रुवों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में रहती है.

Tandav Review: सत्ता के इस खेल में मजा आता है मगर धीरे-धीरे, आपके धीरज की होगी परीक्षा

वास्तव में तांडव जो राजनीति दिखाती है, देश का आम आदमी उससे ज्यादा जानता है. इससे गंदी राजनीति उसने देखी और भुगती है. तांडव की कहानी स्लोमोशन जैसी शुरू होती है और पहले पांच-छह एपिसोड में लगभग सूचनाएं ही परोसती रहती है. उसका भावनात्मक ग्राफ काफी देर बात उठता है. इस लिहाज से यह दर्शक से बहुत धैर्य की अपेक्षा करती है. लेखक-निर्देशक ने घटनाओं, किरदारों और संवादों के स्तर पर यहां देश की राजनीति के नए-पुराने किरदारों और किस्सों को कहानी में पिरोया है. किरदारों-घटनाओं से आपको कुछ-कुछ असली भी याद आता रहता है. अमेजन प्राइम के इस महंगे राजनीतिक ड्रामे को खूब खींच-तान कर बनाया गया है. बुनावट में कसावट का अभाव है. कई जगह कहानी की रफ्तार बहुत धीमी और कई बार डॉक्युमेंट्री की तरह लगती है. पार्टी बैठक से लेकर पीएम की शपथ तक के सीन दूरदर्शनिया अंदाज में हैं.

Tandav Review: सत्ता के इस खेल में मजा आता है मगर धीरे-धीरे, आपके धीरज की होगी परीक्षा

तांडव में देश की सत्ता की राजनीति और छात्र राजनीति की कहानियां रेल की पटरियों की तरह समानांतर चलती हैं. दोनों के घटनाक्रम एक-दूसरे से जुदा और अलग-अलग समय में घट रहे मालूम पड़ते हैं. ऐसा लगता है कि निर्देशक उन्हें जबर्दस्ती जोड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कोई फेवीकोल नहीं मिल रहा. यह संयोग है कि दिल्ली सीमा पर 50 दिनों से किसान आंदोलन चल है और तांडव में भी किसान आंदोलन बड़े मुद्दे की तरह सामने आता है, जो कहानी बढ़ने के साथ पीछे छूट जाता है. तांडव में दक्षिणपंथी शासन में मुस्लिम नागरिकों को सत्ता का आसान शिकार दिखाया गया है. छात्र राजनीति के रंग यहां हैं, लेकिन मुख्य राजनीति के आगे फीके साबित होते हैं. वे कॉलेज, हॉस्टल, पुलिस थाने की त्रिकोण से बाहर नहीं निकलते. स्टूडेंट लीडर के रूप में मोहम्मद जीशान अयूब अच्छी शुरुआत करते हैं लेकिन उनका किरदार बीच-बीच में पटरी से उतरता रहता हैं.

Tandav Review: सत्ता के इस खेल में मजा आता है मगर धीरे-धीरे, आपके धीरज की होगी परीक्षा

तमाम कलाकारों जो सबसे ज्यादा छाप छोड़ता है, वह हैं डिंपल कपाड़िया. उन्होंने अपनी भूमिका को विश्वसनीय बना दिया है. सैफ को नायक होने का लाभ मिलता है. वह न तो नेता के रूप में जमते हैं और न तानाशाह जैसे नजर आते हैं, आखिर हिस्से में जरूर उनकी पारी कुछ जमती है, जब समर प्रताप सिंह किंग मेकर की भूमिका में आ जाता है. सुनील ग्रोवर अच्छे अभिनेता हैं और यहां मिले मौके को उन्होंने भुनाया है. अन्य कलाकार अपनी-अपनी जगह फिट हैं. गुजरे जमाने के नवाबों के वंशज, सैफ अली खान के महल की झलक यह वेबसीरीज देखने की एक अच्छी वजह है. कैमरावर्क और किरदारों की ड्रेसें भी यहां आकर्षक हैं.

तांडव को लेकर प्रचार और दावे हो रहे थे कि यह सीरीज भारत की अमेरिकन पॉलिटिल थ्रिलर हाउस ऑफ कार्ड्स साबित हो सकती है परंतु यह मानने में हिचक नहीं होनी चाहिए कि दिल्ली अभी दूर है. अमेजन प्राइम की नौ कड़ियों वाली यह सीरीज काफी डांवाडोल होने के बाद दूसरे हिस्से में थोड़ी संभल पाती है. अंत भला तो सब भला कहावत ऐसे मामलों के लिए ही बनी है. यह तांडव का पहला सीजन है और कहानी के कुछ सवालों के जवाब अभी नहीं मिले हैं. दूसरे सीजन में उनका तलाश रहेगी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget