एक्सप्लोरर

RRR In Oscars: ऑस्कर की प्रीडिक्शन लिस्ट में जगह पाने वाले पहले एक्टर बने Junior NTR, बेस्ट एक्टर लिस्ट में मिली ये जगह

Junior NTR In Oscars: वैरायटी ने इस फिल्म के एक्टर जूनियर एनटीआर को टॉप 10 एक्टर्स में जगह दी है. असल में ये एक भावी लिस्ट है जिसमें मैगजीन अंदाजा लगाया है कि कौन-कौन एक्टर टॉप 10 में जगह बना सकते हैं.

Junior NTR In Oscars: भारतीय फिल्म इतिहास में कई महान अभिनेता हुए हैं, और वर्षों से दर्शकों ने ऑनस्क्रीन उनके प्रदर्शन की सराहना की है. जूनियर एनटीआर इस पीढ़ी के कुछ ऐसे अभिनेताओं में से एक हैं. एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' के जरिए देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है. 

उनकी फिल्म आरआरआ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही है, जो ऑस्कर में भारती की ओर से एक प्रबल दावेदार साबित होती दिख रही है. अब फिल्म का कास्ट को लेकर एक शानदार खबर सामने आ रही है. नामी मैगजीन वैरायटी ने इस फिल्म के एक्टर जूनियर एनटीआर को टॉप 10 एक्टर्स में जगह दी है. असल में ये एक भावी लिस्ट है जिसमें मैगजीन अंदाजा लगाया है कि कौन-कौन एक्टर टॉप 10 में जगह बना सकते हैं.

आरआरआर स्टार ने ऑस्कर में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' के लिए वैरायटी की टॉप 10 सूची में जगह बनाई है. वह ह्यूग जैकमैन (द सन) और विल स्मिथ (इमैन्सिपेशन) की पसंद के साथ शामिल हैं. जूनियर एनटीआर को जैसे ही इसके बारे में पता चला, उसके बाद ट्विटर पर 'आरआरआर फॉर ऑस्कर' ट्रेंड करने लगा. मैगजीन ने ये भविष्यवाणी भी कर दी कि इस साल ऑस्टिन बटलर, एल्विस में अपने काम के लिए ये अवॉर्ड जीतेंगे. 

ताजा जानकारी के अनुसार, इतिहास में पहली बार किसी भारतीय अभिनेता ने ऑस्कर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता प्रीडिक्शन लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाई है. इस मैगजीन ने अपनी प्रिडिक्शन लिस्ट में एसएस राजामौली को बेस्ट डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया है. यह वास्तव में भारत के लिए गर्व का क्षण है और एनटीआर और राजामौली के प्रशंसक इस खुशखबरी का जश्न मना रहे हैं. जबकि 'आरआरआर' को पहले ही अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में कई श्रेणियों में पुरस्कार मिल चुके हैं, इस बात की प्रबल चर्चा है कि फिल्म निश्चित रूप से ऑस्कर नॉमिनेट में होगी. इस साल का ऑस्कर 12 मार्च, 2023 को डॉल्बी थिएटर से एबीसी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. एसएस राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर लॉस एंजिल्स में 11 जनवरी को होने वाले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें-Thalapathy Vijay Divorce: क्या पत्नी संगीता से तलाक लेने वाले हैं थलपति विजय? यहां जानें क्या है सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितंबर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget