एक्सप्लोरर

Kantara देखने के बाद Kamal Haasan ने की थी Rishab Shetty से बात, एक्टर ने बताया- फोन देख हो गए थे रोंगटे खड़े..

Kamal Haasan Called Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी ने बताया कि कैसे 'कांतारा' को लेकर उनके पास ऐसे लोगों के फोन गए जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. इनमें से एक रजनीकांत और कमल हासन भी हैं.

Kamal Haasan Called Rishab Shetty: कन्नड़ अभिनेता-फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) अपनी फिल्म 'कांतारा' की शानदार सफलता का आनंद ले रहे हैं. फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के अलावा, ऋषभ ने फिल्म का लेखन और निर्देशन भी किया है. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर फिल्म को हिंदी में रिलीज किया गया है. 

फिल्म के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद ऋषभ शेट्टी ने बताया कि कैसे इस फिल्म को लेकर उनके पास ऐसे लोगों के फोन गए जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. उन्होंने बताया कि उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार - रजनीकांत और कमल हासन की तरफ से फोन आए थे.

ऋषभ ने कहा, “रजनी सर एक बड़े पैमाने पर अपील करने वाले सुपरस्टार हैं और दूसरी तरफ कमल सर हैं, जिन्हें हम परफॉर्मेंस का भगवान मानते हैं. जिस तरह का कंटेंट वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आए, वह बहुत प्रेरणादायक है. मुझे उन दोनों से एक ही तरह की ऊर्जा महसूस हुई.” ऋषभ ने नेटफ्लिक्स के साथ बातचीत के दौरान याद किया कि जब उनके पास इन दोनों दिग्गजों ने फोन किया तो वो कांपने लग गए थे.

कमल हासन को फोन देख खड़े हो गए थे रोंगटे

रजनीकांत ने पिछले महीने अपने घर पर ऋषभ शेट्टी की मेजबानी भी की थी. इसे लेकर उन्होंने बताया, “मैंने रजनी सर के साथ उनके घर पर एक घंटे तक चर्चा की. हमने दृश्यों के बारे में बहुत चर्चा की और उन्होंने मेरे प्रदर्शन की सराहना की.” हालांकि, ऋषभ ने खुलासा किया कि कमल हासन का फोन आने पर वह भावनाओं से कांप रहे थे. उन्होंने कहा, “फिल्म देखने के बाद, कमल सर ने मुझे फोन किया. दिग्गज फिल्म निर्माता गिरीश कर्नाड की 'कद्दू' भी जंगल के बारे में थी. कमल सर ने उस फिल्म से प्रेरणा लेकर एक फिल्म (थेवर मगन) की थी. उन्होंने मुझे उस प्रेरणा के बारे में बताया. और उन्होंने यह भी कहा कि 'कांतारा' भी एक प्रेरणा बनेगी. जब उन्होंने मुझे फोन किया, तो मैं बहुत खुशी और एक्साइटमेंट में कांप रहा था.''

ऋषभ शेट्टी को पसंद आईं इस साल की ये फिल्में

नेटफ्लिक्स को दिए इंटरव्यू में ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा' के अलावा 2022 की अपनी पसंदीदा फिल्में भी शेयर कीं. उन्होंने कहा, “अप्पू (पुनीत राजकुमार) सर की गंधदा गुड़ी. यह मेरे साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ था क्योंकि मैं उसे आखिरी बार देख रहा था. तमिल फिल्म 'लव टुडे' भी बहुत अच्छी फिल्म थी. 'चार्ली 777' भी मेरी पसंदीदा है. लोग सोच सकते हैं कि मैं 'चार्ली 777' का जिक्र इसलिए कर रहा हूं क्योंकि रक्षित शेट्टी मेरे दोस्त हैं. लेकिन वह फिल्म साल की बेहद इमोशनल और बेहतरीन फिल्मों में से एक थी और 'केजीएफ 2' भी मुझे बहुत पसंद आई.

यहां बता दें कि कंतारा तटीय कर्नाटक क्षेत्र में एक शांत गांव की पृष्ठभूमि में स्थित है. यह फिल्म भूत कोला, आत्मा की पूजा के इर्द-गिर्द घूमती है, और इसे देश भर में बहुत सारे लोग पसंद करते हैं. छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने विश्व स्तर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

यह भी पढ़ें- Ram Charan की पत्नी Upasana का छलका था दर्द, कहा- शादी के 10 साल बाद भी मां न बनने पर सुनने पड़ते थे ताने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को चमकी 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
मंगलवार को चमकी 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल?
Sunday Box Office Collection: 'अल्फा' ने संडे को उड़ाया गर्दा, 'वेलकम टू द जंगल' भी गरजी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
'अल्फा' ने संडे को उड़ाया गर्दा, 'वेलकम टू द जंगल' भी गरजी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'अल्फा' ने मारी बाजी, 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, 'मैं वापस आऊंगा' का जादू बरकरार, जानें-कलेक्शन
फ्राइडे को 'अल्फा' ने मारी बाजी, 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें-कलेक्शन
Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget