एक्सप्लोरर

Sushant Singh Rajput Case Live Updates: क्या गिरफ्तार होंगी रिया चक्रवर्ती, पूछताछ जारी

सुशांत सिंह केस में सीबीआई की जांच का आज 8वां दिन है. इस केस में तमाम आरोपियों से पूछताछ लगातार पूछताछ कर रही है.सीबीआई की टीम पहले फेज में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी फिर दूसरे फेज में टीम उनसे क्रॉस क्वेश्चन करेगी. तीसरे फेज में गवाहों के बयान मिलाए जाएंगे. सीबीआई अधिकारी नुपुर प्रसाद और अनिल यादव रिया से पूछताछ कर रहे हैं.

Sushant Singh Rajput case live updates: CBI team engaged in investigation of case on 8th day Sushant Singh Rajput Case Live Updates: क्या गिरफ्तार होंगी रिया चक्रवर्ती, पूछताछ जारी

Background

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज आठवां दिन है, इसके अलावा मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद, एजेंसी अब आने वाले दिनों में 20 लोगों से पूछताछ करने की तैयारी में है. जांच से जुड़े एनसीबी के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने ड्रग्स सप्लाई मामले में 20 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है, जिनमें गौरव आर्य, स्वेद लोहिया, क्वान एंटरटेनमेंट पार्टनर जया साहा, पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी एजाज खान, फारूख बटाटा और बकुल चंदानी सहित अन्य लोग शामिल हैं.

 

इससे एक दिन पहले ही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, साहा, सुशांत की सह-प्रबंधक श्रुति मोदी और आर्य के खिलाफ मादक पदार्थ एवं साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 (बी) 28, 29 के तहत मामला दर्ज किया था. सूत्र ने बताया कि आर्य अक्षित शेट्टी के साथ फरार है. उन्होंने यह भी कहा कि 16 अगस्त को गोवा में एक रेव पार्टी पर छापा मारा गया था, जिसमें आर्य ड्रग्स की सप्लाई करने में शामिल था.

 

एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, खान को नवी मुंबई पुलिस ने अक्टूबर, 2018 में ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था, जबकि मुंबई के खार में सर्वोदय वीडियो लाइब्रेरी के मालिक चंदानी को दिसंबर 2018 में मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने कोकीन और एलएसडी के साथ गिरफ्तार किया था.

 

ड्रग पेडलर्स के साथ रिया की सांठगांठ सार्वजनिक हो जाने के बाद, ईडी के अनुरोध पर एनसीबी भी मामले की छानबीन में जुट चुकी है. इससे पहले दिन में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के जब्त किए गए दो मोबाइल फोन से कुछ सनसनीखेज निष्कर्ष निकाले. ईडी के दस्तावेजों में रिया के कथित बैंक धोखाधड़ी और ड्रग पेडलर्स के साथ संदिग्ध सांठगांठ का पता भी चलता है.

 

सूत्रों ने बताया कि रिया ने सुशांत के डेबिट कार्ड के पासवर्ड को चुरा लिया था और इसके लिए उसने दिवंगत अभिनेता के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा की मदद ली.

 

34 वर्षीय अभिनेता को 14 जून को मुंबई में बांद्रा के अपने फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था. इसके बाद सुशांत के पिता के.के. सिंह द्वारा 25 जुलाई को पटना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया, जिसमें उन्होंने रिया और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

14:19 PM (IST)  •  28 Aug 2020

पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का रास्ता साफ कर दिया था. सुशांत राजपूत के पिता ने पटना में रिया और अन्य पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी. 34 वर्षीय सुशांत का शव 14 जून को बांद्रा में उनके फ्लैट में मिला था.
13:59 PM (IST)  •  28 Aug 2020

सीबीआई इस मामले में अब तक अभिनेता के साथ फ्लैट में रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, खाना बनाने वाले नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत और अन्य से पूछताछ कर चुकी है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget