एक्सप्लोरर

सुनील पाल के विवादित वीडियो के बाद एम्स के डॉक्टरों ने की कॉमेडियन की गिरफ्तारी की मांग

सुनील पाल ने एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने अधिकांश डॉक्टरों को 'चोर' ठहराते हुए कहा कि कोरोना के‌ इलाज में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है और इलाज के बहाने बेईमान किस्म के डॉक्टर गरीब कोरोना मरीजों को लूट रहे हैं.

मुम्बई : लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल ने कोरोना बीमारी के साथ-साथ कोरोना से संक्रमित होनेवाले मरीजों का इलाज करनेवाले तमाम डॉक्टरों पर फर्जीवाड़ा का इल्जाम लगाते  हुए विवादित बयानों वाला एक वीडियो जारी किया तो इसपर‌ कड़ी आपत्ति जताते हुए एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों के एसोसिएशन ने‌ सुनील पाल की गिरफ्तारी की मांग कर डाली. 
 
सुनील पाल ने एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने अधिकांश डॉक्टरों को 'चोर' ठहराते हुए कहा कि कोरोना के‌ इलाज में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है और इलाज के बहाने बेईमान किस्म के डॉक्टर गरीब कोरोना मरीजों को लूट रहे हैं.
 
सुनील पाल इस वीडियो में डॉक्टरों के लिए 'चोर', 'शैतान' और 'बेईमान' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सरकार से आग्रह गुहार लगाते हुए कहते हैं कि तमाम अस्पतालों के जिस भी वॉर्ड में कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा हो, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएं ताकि कोरोना के फर्जी इलाज के नाम‌ पर डॉक्टरों का फ्रॉड का भंडाफोड़ हो सके.
 
इस वीडियो में सुनील यहीं नहीं रुकते हैं. उन्होंने डॉक्टरों पर एक और संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि इलाज के लिए भर्ती गरीब मरीजों के फर्जी इलाज से होनेवाली मौत के बाद कोरोना के नाम पर उनके शवों को उनके परिजनों को नहीं सौंपा जाता है और इन डॉक्टरों द्वारा मानव अंगों की तस्करी की जा रही है.
 
सुनील पाल‌ के इस विवादित बयानों वाले वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताते हुए एम्स के रेजिंडेंट डॉक्टरों के एसोसिएशन ने गृह मंत्री अमित शाह को अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा - "तमाम‌ डॉक्टर भारत को कोविड-19 से बचाने के लिए हर कुर्बानी देने‌ के लिए तैयार हैं. ऐसे में सुनील पाल का इन मसीहाओं के बारे में दिया गया बयान पूरी तरह से अस्वीकार्य है. माननीय @AmitShah जी आरडीए एम्स महामारी कानून के तहत @iSunilPal को फौरन सलाखों के पीछे डालने का आग्रह करता है. उन्हें इसकी सजा मिलनी ही चाहिए."
 
एबीपी न्यूज़ ने जब इस विवाद और डॉक्टरों द्वारा गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुनील पाल से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, "मैंने वीडियो की शुरुआत में ही कहा है 100% में से 90% फीसदी डॉक्टर बेईमान व शैतान  होते हैं. मैं सभी डॉक्टरों को बेईमान व शैतान तो नहीं बता रहा हूं. ऐसे में एम्स के डॉक्टरों के बुरा मानने की क्या जरूरत है? क्या वे मानते हैं कि उनका शुमार ऐसे 90% फीसदी डॉक्टरों में है और उनकी गिनती 10% अच्छे डॉक्टरों में नहीं होती है?"
 
सुनील आगे कहते हैं, "आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि कोरोना की बीमारी गरीबों को इतना अधिक परेशान कर रही है जबकि अमीर व तमाम सेलिब्रिटी जल्दी जल्दी ठीक होकर घर लौट रहे हैं? ये सोचनेवाली बात है कि ये माजरा क्या है और कहीं कोरोना के इलाज नाम पर डॉक्टर फर्जीवाड़ा करने‌‌ में तो नहीं लगे हुए हैं? सरकार से इसी बात की तहकीकात करने का आग्रह करने के लिए मैंने यह वीडियो बनाया है."
 
सुनील ने आगे कहा, "मैं कम से कम 10 ऐसे लोगों को जानता था  जिनकी कोरोना के‌ संक्रमण के चलते मौत हो गई. इसी बात से विचलित होकर ही मैंने इस तरह का वीडिया बनाने का फैसला किया. अगर डॉक्टरों को लगता है कि मैं अपने वीडियो के लिए उनसे माफी मांगू तो ऐसा कतई नहीं होगा. मैं गिरफ्तारी देने‌ के लिए तैयार हूं."
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' ने सोमवार को तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स
'जन नायकन' ने सोमवार को तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'जन नायकन' की चेन्नई में रोकी स्क्रीनिंग, बच्चे देख रहे थे A सर्टिफिकेट वाली फिल्म
'जन नायकन' की चेन्नई में रोकी स्क्रीनिंग, बच्चे देख रहे थे A सर्टिफिकेट वाली फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget