एक्सप्लोरर

Sunny Deol के साथ नहीं, इन दो एक्टर्स के साथ बनने वाली थी फिल्म Ghayal, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के पिता पीएल संतोषी भी फिल्म इंजस्ट्री के जाने-मानें निर्माता थे, लेकिन अपने संघर्ष के दिनों में भी राजकुमार ने अपने पिता के नाम का कभी सहारा नहीं लिया....

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के पिता पीएल संतोषी भी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता थे, लेकिन अपने संघर्ष के दिनों में भी राजकुमार ने अपने पिता के नाम का कभी सहारा नहीं लिया. उन्होंने सबसे पहले गोविंद निहलानी को असिस्ट किया और जब फिल्म 'घायल' की कहानी लिखी तो सबसे पहले राजकुमार संतोषी फिल्म 'जीते हैं शान से' के प्रोड्यूसर से मिले. उन्हें कहानी पसंद आई लेकिन शर्त रखी कि वो इस फिल्म को मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty)  के साथ बनाएंगे. वहीं, फिल्म 'घायल' के लिए राजकुमार संतोषी की पहली पसंद कमल हासन थे और दूसरी सनी देओल (Sunny Deol).

प्रोड्यूसर ने कहा, 'कमल हासन की हिंदी सिनेमा में ज्यादा मार्केट नहीं है.' उन दिनों सनी देओल की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं. सनी की 'समंदर', 'सवेरे वाली गाड़ी' और 'जबरदस्त' जैसी फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं, लेकिन राजकुमार संतोषी अपनी जिद्द पर कायम रहे. ये देखकर प्रोड्यूसर ने कहा कि ठीक है तुम ये कहानी सनी देओल को सुनाओ, अगर उसे पसंद आ गई तो मैं इस फिल्म को प्रोड्यूस करूंगा. जब राजकुमार संतोषी ने फिल्म की कहानी सनी देओल को सुनाई तो उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने कहा, 'अगर आपके प्रोड्यूसर इस फिल्म में पैसा नहीं लगाएंगे तो हम इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे.'

संयोग से जिस प्रोड्यूसर से राजकुमार संतोषी ने बात की थी उसने फिल्म 'घायल' को प्रोड्यूस करने से इनकार कर दिया क्योंकि वो मिथुन के साथ ही फिल्म बनाना चाहता था. जब इस बात का पता सनी देओल को चला तो वो राजकुमार संतोषी को लेकर जयपुर पहुंचे जहां पर उनके पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) अपनी फिल्म 'बंटवारा' की शूटिंग कर रहे थे. धर्मेंद्र को भी फिल्म 'घायल' की स्टोरी बहुत पसंद आई. इसके बाद शूटिंग शुरू कर दी गई.

वहीं एक दिन शूटिंग के दौरान जब धर्मेंद्र ने राजकुमार से पूछा कि तुम्हारे सरनेम में संतोषी क्यों लगा है तब राजकुमार संतोषी ने बताया कि वो पीएल संतोषी के बेटे हैं. जैसे ही धर्मेंद्र ने ये सुना तो उन्होंने राजकुमार को गले लगा लिया. बाद में धर्मेंद्र उन पर गुस्सा हुए और कहने लगे, 'ये बात तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताई, मैं तो तुम्हारे पिता का फैन रहा हूं. मैंने आज तक बहुत सी फिल्में प्रोड्यूस की हैं लेकिन बतौर प्रोड्यूसर आज तक किसी भी फिल्म में अपना नाम नहीं दिया. लेकिन तुम्हारी फिल्म में मैं अपना नाम दूंगा.' और ऐसा ही हुआ. फिल्म 'घायल' बहुत बड़ी हिट साबित हुई और राजकुमार संतोषी का नाम हिंदी सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गया.राज

यह भी पढ़ेंः Damini की शूटिंग के दौरान Meenakshi Seshadri पर झपट पड़ा था एक फैन, बाहों में लेकर करने लगा था उनको Kiss

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget