एक्सप्लोरर

केरल में चियान विक्रम की Thangalaan का प्रमोशनल इवेंट कैंसिल, मेकर्स को इस वजह से लेना पड़ा फैसला

Thangalaan Promotions In Kerala Cancelled: चियान विक्रम की फिल्म 'तंगलान’ का केरल में प्रमोशन किया जाना था, लेकिन इस इवेंट को रद्द कर दिया गया है. इसके पीछे की एक बड़ी वजह सामने आई है.

Thangalaan Promotions In Kerala Cancelled: केरल में चियान विक्रम के बहुत सारे फैंस हैं और इसलिए यहां अभिनेता की आगामी फिल्म 'तंगलान’ की रिलीज का इंतजार हो रहा है. 15 अगस्त तो आने में सिर्फ 3 दिन का वक्त बचा है और इसी दिन फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

अब 'तंगलान’ की टीम अलग-अलग राज्यों में जोरदार तरीके से प्रमोशन कर रही है. चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के बाद 'तंगलान’ की टीम ने केरल में प्रमोशन की योजना बनाई थी, लेकिन इसे अब कैंसिल कर दिया गया है. आइये जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है.

क्यों कैंसिल हुआ केरल का इवेंट
चियान विक्रम की थंगालान का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस अब केरल में इसका प्रमोशनल इवेंट नहीं देख पाएंगे. दरअसल वायनाड में भूस्खलन के कारण अब प्रमोशनल इवेंट को रद्द कर दिया गया है.

बता दें कि वायनाड में 30 जुलाई को भूस्खलन को हुआ था और यह आपदा केरल के इतिहास की सबसे खतरनाक आपदाओं में से एक है, जिसमें कम से कम 431 लोग मारे गए थे, 378 से अधिक घायल हुए और 130 से अधिक लोग लापता बताए गए थे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sree Gokulam Movies (@sreegokulammoviesofficial)

वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की होगी मदद
बता दें कि थंगालान की टीम ने राज्य में ऐसे शोक के समय फिल्म का प्रचार करना ठीक नहीं लगा, इसीलिए इसे कैंसिल कर दिया गया है. इसके अलावा केरल में इस फिल्म के प्रमोशन में जितनी लागत लगनी थी, उसे मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिया जाएगा.

केरल में फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर गोकुलम मूवीज ने भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इससे पहले चियान विक्रम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपए का योगदान दिया था और कई लोगों की दुखद मौत पर दुख जताया था. 

कैसी है 'तंगलान’ की कहानी
'तंगलान’ का निर्देशन पा रंजीत ने किया है और इसमें चियान विक्रम ब्रिटिश शासन के दौरान एक आदिवासी सरदार की भूमिका निभा रहे हैं. मालविका मोहनन ने फिल्म में आरती नामक एक भयंकर जादुई देवी की भूमिका निभाई है और कई स्टंट, एक्शन सीक्वेंस किए हैं.

फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश ने तैयार किया है. ब्रिटिश शासन के दौरान सोने की खदानों के दौरान कोलार गोल्ड फील्ड्स में रहने वाले लोगों के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है. बता दें कि यहा फिल्म तमिल के अलावा तेलुगु और हिंदी में भी रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर सनी देओल ने मचाया था 'गदर'! फिल्म ने किया था ऐसा कलेक्शन, बन गया था ऐतिहासिक रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, 'प्रहार'-'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें-'दृश्यम 3' का हाल
थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, 'प्रहार'-'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें-'दृश्यम 3' का हाल
Videos: प्रभास के बर्थडे पर जापानी फैंस ने काटा केक, एक्टर के घर के बाहर जमा हुई फैंस की भीड़
प्रभास के बर्थडे पर जापानी फैंस ने काटा केक, एक्टर के घर के बाहर जमा हुई फैंस की भीड़
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़
'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget