एक्सप्लोरर

Thangalaan Box Office Collection: अक्षय-जॉन को साउथ की इस फिल्म ने चटाई धूल, पहले दिन 'स्त्री 2' के बाद की सबसे ज्यादा कमाई

Thangalaan Box Office Collection: चियान विक्रम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसने कमाई के मामले में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

Thangalaan Box Office Collection Day 1: 15 अगस्त के मौके पर साउथ के स्टार चियान विक्रम ने बॉलीवुड फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दी है. जहां बॉलीवुड में तीन बड़ी फिल्में स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा रिलीज हुई वहीं साउथ में विक्रम की थंगलान रिलीज हुई है. इस बड़ी फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर अक्षय और जॉन दोनों की फिल्मों खेल खेल में और वेदा को पीछे छोड़ दिया है. इन दोनों फिल्मों ने मिलकर जितनी कमाई की है उससे ज्यादा थंगलान ने अकेले कलेक्शन कर लिया है. थंगलान का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. आइए आपको इस बारे में बताते हैं.

चियान विक्रम की थंगलान की बात करें तो इसे लेकर पहले से काफी बज बना हुआ था. इसे कॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा था. विक्रम ने प्रमोशन से फिल्म के लिए अच्छा मार्केट भी तैयार कर लिया था. जिसकी वजह से एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली थी.

पहले दिन किया इतना कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट को मुताबिक विक्रम की फिल्म ने पहले दिन 12.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जिसमें तमिल में 11 करोड़, तेलुगू में 1.5 करोड़ और मलयालम में 0.1 करोड़ का कलेक्शन है. ये कलेक्शन वीकेंड पर काफी बढ़ने वाला है. उम्मीद की जा रही थी कि ये ओपनिंग डे पर 13-14 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikram (@the_real_chiyaan)

अक्षय-जॉन को छोड़ा पीछे
थंगलान 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है. पहले नंबर पर स्त्री 2 ने अपनी जगह बनाई है. वहीं अक्षय की खेल खेल में से 5 करोड़ और जॉन की वेदा ने 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. इन दोनों का कलेक्शन मिलाकर भी थंगलान की कमाई ज्यादा है.

थंगलान की बात करें तो इस फिल्म में चियान के अलावा मालविका मोहनन, पसुपति, पार्वती, थिरुवोथु आदि भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म में कोलार गोल्ड फील्ड(कर्नाटक) में खदान में काम करने वालों के जीवन से संबंधित है.

ये भी पढ़ें: Vedaa Box Office Collection Day 1: जॉन अब्राहम की फिल्म अक्षय से आगे, फर्स्ट डे वेदा ने की ठीकठाक कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 'जन नायकन' पायरेसी केस में दो आरोपियों की जमानत खारिज
मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 'जन नायकन' पायरेसी केस में दो आरोपियों की जमानत खारिज
Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- कलेक्शन
Toxic BO Prediction: बॉक्स ऑफिस पर उड़ेंगे सबके परखच्चे, 2026 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी यश की 'टॉक्सिक'?
बॉक्स ऑफिस पर उड़ेंगे सबके परखच्चे, 2026 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी यश की 'टॉक्सिक'?
Box office Collection: 2026 की तेलुगु मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, प्रभास-चिरंजीवी भी नहीं दे पाए मात, कमाया था 1291% प्रॉफिट
2026 की तेलुगु मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, प्रभास-चिरंजीवी भी नहीं दे पाए मात, कमाया था 1291% प्रॉफिट

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget