एक्सप्लोरर

'मिराय' की इस एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और मासूमियत से लूटा लोगों का दिल, जानें कौन हैं रितिका नायक?

Who Is Ritika Nayak: तेजा सज्जा की मिराय की लीड एक्ट्रेस ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया है. क्या आप जानते हैं रितिका नायक कौन हैं?

तेजा सज्जा की ‘मिराय’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. हालांकि ये तेलुगु फैंटेसी फिल्म अपने विजुअल इफेक्ट्स और एक्साइटिंग प्लॉट के लिए सुर्खियाँ बटोर रही है, लेकिन एक नाम जो सबसे अलग है, वह है रितिका नायक, फिल्म में लीड किरदार निभाने वाली यह अभिनेत्री अपनी मासूमियत और इम्प्रेसिव स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से दर्शकों की फेवरेट बनती जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘मिराय’ की लीड एक्ट्रेस रितिका नायक कौन हैं?

रितिका नायक कौन हैं?
दिल्ली की रहने वाली रितिका का जन्म एक उड़िया मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली एजुकेशन सफदरजंग एन्क्लेव स्थित दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल से पूरी की. पढ़ाई-लिखाई पर फोकस्ड परिवार में पली-बढ़ी होने के बावजूद, उनमें हमेशा से ही क्रिएटिविटी रही. कॉलेज के दौरान मॉडलिंग पेजेंट में भाग लेने और जीतने के बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि वह अभिनय को एक सीरियस करियर के रूप में अपना सकती हैं.

फिल्मों में आने से पहले, रितिका ने 2019 में एक मॉडल के रूप में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया था, दिल्ली टाइम्स फ्रेश फेस सीज़न 12 का खिताब जीतने के बाद उन्हें पॉपुलैरिटी मिली और बाद में मिस दिवा 2020 की फाइनलिस्ट बनीं. इन उपलब्धियों ने उन्हें फेम दिलाया और स्क्रीन टेस्ट और ऑडिशन के लिए उनके रास्ते खुले.


मिराय' की इस एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और मासूमियत से लूटा लोगों का दिल, जानें कौन हैं रितिका नायक?

तेलुगु फिल्मों से किया एक्टिंग करियर शुरू
इसके बाद, अभिनेत्री ने 2022 में "अशोका वनमलो अर्जुन कल्याणम" के साथ तेलुगु फिल्मों में अपनी शुरुआत की., वसुधा के रूप में उनकी भूमिका ने उन्हें न केवल दर्शकों की सराहना दिलाई, बल्कि बेस्ट फीमेल डेब्यू- तेलुगु के लिए SIIMA पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन भी दिलाया. इसके बाद, वे "हाय नन्ना" (2023) में कैमियो रोल में दिखी थीं. अब तेजा सज्जा स्टारर मिराय उनके करियर की तीसरी फिल्म है.


मिराय' की इस एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और मासूमियत से लूटा लोगों का दिल, जानें कौन हैं रितिका नायक?

मिराय में रितिका नायक की भूमिका
हालांकि मिराय में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में हैं लेकिन रितिका नायक ने भी एक साध्वी विभा का पावरफुल  शांत और लेयर्ड किरदार निभाकर दर्शकों को प्रभावित किया है, मुख्य नायिका के रूप में, वह कहानी में गहराई लाती हैं और मुख्य कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती हैं. उनके अभिनय को क्रिटिक्स और फिल्म प्रेमियों, दोनों से सराहना मिली है.


मिराय' की इस एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और मासूमियत से लूटा लोगों का दिल, जानें कौन हैं रितिका नायक?

रितिका नायक की अपकमिगं फिल्में
मिराय में रितिका ने अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया है. अब एक्ट्रेस जल्द ही विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा संग डुएट फिल्म में नजर आएंगीं. फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें:-Lokah Chapter 1 Chandra BO Day 15: इस 30 करोड़ी फिल्म का भौकाल, ‘बागी 4’, 'परम सुंदरी' को मात देकर 15वें दिन कर दिया बड़ा कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
Thursday Box Office: गुरुवार को भी छाई रही 'स्पाइडर मैन', 'धमाल 4' ने तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
गुरुवार को भी छाई रही 'स्पाइडर मैन', 'धमाल 4' ने तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
The Paradise Teaser: 'द पैराडाइज' का टीजर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा' और 'केजीएफ' का भी है बाप
'द पैराडाइज' का टीजर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा' और 'केजीएफ' का भी है बाप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget