एक्सप्लोरर

ड्रग मामले में तमिल एक्टर कृष्णा कुलशेखरन गिरफ्तार, अब तक चार लोगों पर हुई कार्रवाई

South Actor Krishna Kulasekaran Arrested : तमिल एक्टर कृष्णा कुलशेखरन को ड्रग्स के केस में गुरुवार को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही अभिनेता श्रीकांत से भी पूछताछ किया गया है. जानिए क्या है पूरा मामला

Tamil Actor Krishna Kulshekharan Arrested: गुरुवार को तमिल एक्टर कृष्णा कुलशेखरन को ड्रग्स दुरुपयोग और तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया. अभिनेता श्रीकांत और एक ड्रग्स तस्कर से पूछताछ के बाद उनका नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस द्वारा कृष्णा से इस मामले को लेकर पूछताछ की गई.

क्या है पूरा मामला?
ये मामला तब शुरू हुआ जब प्रदीप नाम के एक  मुख्य ड्रग्स सप्लायर की गिरफ्तारी हुई. उसने प्रसाद नाम के शख्स को ड्रग्स सप्लाई करने की बात कुबूल की. इस गिरफ्तारी में पूर्व एआईडीएमके आईटी विंग के एक कार्यकर्ता जिसका नाम प्रसाद है वो भी शामिल हैं.

ये मामला ड्रग्स नेटवर्क और हाल ही में चेन्नई में हुए पब विवाद से जुड़ा हुआ है. इस मामले में अबतक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं. दूसरे आरोपी प्रशांत ने दावा किया कि श्रीकांत ने फिल्म 'थीनगाराई' के शूटिंग के दौरान 12 हजार रुपए में कोकीन खरीदी थी और दोनों एक्टर्स ड्रग्स पार्टियों में शामिल हुए थे.
ड्रग मामले में तमिल एक्टर कृष्णा कुलशेखरन गिरफ्तार, अब तक चार लोगों पर हुई कार्रवाई


कुलशेखरन की गिरफ्तारी तो वहीं श्रीकांत से पूछताछ
पुलिस ने कृष्णा के बेसेंट नगर स्थित घर में दो घंटे तक तलाशी ली उसके बाद एक्टर को गिरफ्तार किया गया. मशहूर फिल्ममेकर विष्णु वर्धन के छोटे भाई कृष्णा को पुलिस का समन आए इससे पहले ही वो केरल भाग गए. इसके लिए पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए चार स्पेशल टीम बनवाई थीं.

गिरफ्तार होने के बाद अभिनेता ने इस आरोप से इनकार कर दिया और कहा, 'मैं ड्रग्स का आदी नहीं हूं. मुझे दिल और पेट की बीमारी है, इसलिए मैं ऐसे पदार्थ नहीं ले सकता.' अभिनेता श्रीकांत और एक ड्रग्स तस्कर से पूछताछ में उनका नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस ने बुधवार को कृष्णा से मामले में पूछताछ की थी. चेन्नई पुलिस ने बताया कि श्रीकांत ने बताया कि कृष्णा चेन्नई में निजी पार्टियों में अक्सर शामिल होते थे, जहां कोकीन जैसे ड्रग्स का सेवन होता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 'जन नायकन' पायरेसी केस में दो आरोपियों की जमानत खारिज
मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 'जन नायकन' पायरेसी केस में दो आरोपियों की जमानत खारिज
Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- कलेक्शन
Toxic BO Prediction: बॉक्स ऑफिस पर उड़ेंगे सबके परखच्चे, 2026 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी यश की 'टॉक्सिक'?
बॉक्स ऑफिस पर उड़ेंगे सबके परखच्चे, 2026 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी यश की 'टॉक्सिक'?
Box office Collection: 2026 की तेलुगु मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, प्रभास-चिरंजीवी भी नहीं दे पाए मात, कमाया था 1291% प्रॉफिट
2026 की तेलुगु मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, प्रभास-चिरंजीवी भी नहीं दे पाए मात, कमाया था 1291% प्रॉफिट

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget