एक्सप्लोरर

Sujith Rajendran Death: मलयालम एक्टर सुजीत राजेंद्रन का निधन, एक हफ्ते पहले कार दुर्घटना में हुए थे घायल

Sujith Rajendran Death: मलयालम एक्टर सुजीत राज कोचुकुंजू का निधन हो गया है. वे एक हफ्ते पहले एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. एक्टर की मौत से फैंस सदमे में हैं.

 Sujith Rajendran Death: साउथ इंडस्ट्री से बेहद दर्दनाक खबर आ रही है. दरअसल मलयालम एक्टर-सिंगर सुजीत राजेंद्रन कोचुकुंजू का निधन हो गया है. एक्टर एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे. केरल के एर्नाकुलम के एक स्थानीय अस्पताल में एक हफ्ते तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद अभिनेता ने बीते दिन हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया.

कार का हुआ था एक्सीडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर के साथ दुर्घटना एर्नाकुलम शहर की एक बिजी सड़क पर एक स्कूल के सामने हुआ था. वे अपन कार से कहीं जा रहे थे. एक्सीडेंट के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया था. हालांकि ड़ॉक्टरो की काफी कोशिशों के बावजूद सुजीत राजेंद्रन को बचाया ना जा सका.वहीं एक्टर के निधन की खबर से मलयालम इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टर की मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं. 

सुजीत पहले कॉर्पोरेट फील्ड में करते थे काम
सुजीत दुबई में रहते थे और एक्टिंग में करियर बनाने से पहले, वे कॉर्पोरेट फील्ड में काम कर रहे थे वे एक अमेरिकी एमएनसी में कार्यरत थे.सुजीत ने 2018 में फिल्म निर्माता सुगीत की द्विभाषी फिल्म 'किनावल्ली' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अभिनेता का पालन-पोषण दुबई में हुआ था, लेकिन अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए वे केरल लौट आए. उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'किनावल्ली' के एक गाने में भी अपनी आवाज दी थी.सुजीत की इस फिल्म  को दर्शकों से अच्छा रिव्यू मिला था, हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं किया था.

सुजीत एक अच्छे डांसर भी थे
सुजीत एक शानदार एक्टर तो थे ही वे एक अच्छे डांसर भी थे और कई क्लासिकल डांस फॉर्म में ट्रेंड थे.उन्हें भरतनाट्यम और कर्नाटक संगीत में भी प्रशिक्षित किया गया था. उन्होंने 'मैराथन' और 'रंगीला' जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का दमखम दिखाया था. इन फिल्मों में उन्होंने सनी लियोन के साथ काम किया था. सुजीत ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में कॉमिक रोल्स प्ले किए थे. हालांकि एक बार उन्होंने नकारात्मक भूमिकाओं में भी हाथ आजमाया.  सनी लियोनी की तमिल फिल्म 'शीरो' में भी उनका छोटा सा रोल था.

ये भी पढ़ें- रजनीकांत से कमल हासन तक...साउथ के ये 7 दिग्गज एक्टर अपनी फिल्मों से कितनी वसूलते हैं फीस? जानकर हैरान रह जाएंगें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Tamil and Telugu OTT Watch: अर्जुन दास की 'कॉन सिटी' से लेकर केस ऑफ कोंडाना तक, ये 4 फिल्में करेंगी धमाका
तमिल-तेलुगू ओटीटी रिलीज: अर्जुन दास की 'कॉन सिटी' से लेकर केस ऑफ कोंडाना तक, ये 4 फिल्में करेंगी धमाका
800 करोड़ी फिल्म की शूटिंग छोड़ हसीन वादियों में पहुंचे अल्लू अर्जुन, परिवार संग बीता रहे वक्त, देखें तस्वीरें
800 करोड़ी फिल्म की शूटिंग छोड़ हसीन वादियों में पहुंचे अल्लू अर्जुन, परिवार संग बीता रहे वक्त

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget